Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Sat, 25 Jul 2026 09:24:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.5 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2026/05/HEADER-LOGO.jpg Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा https://sevabharati.co.in/archives/86673 https://sevabharati.co.in/archives/86673#respond Sat, 25 Jul 2026 09:24:05 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86673 नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नीट छात्र धरना प्रदर्शन दे रहे थे, उन्होंने आखिरकर इस्तीफा दे दिया है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं।
किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए whole of government approach के तहत काम किया गया। इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई।
पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली। परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।
मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं। वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं। पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।
जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूंगा। प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूंगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86673/feed 0 86673
सोजत जिला अस्पताल में शुरू हुई ‘प्रसव सखी हेल्प डेस्क’, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 24×7 त्वरित सहायता https://sevabharati.co.in/archives/86670 https://sevabharati.co.in/archives/86670#respond Fri, 24 Jul 2026 12:15:19 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86670 सोजत। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचते ही सहज, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय जिला अस्पताल, सोजत सिटी में प्रसव सखी हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। अब यहां गर्भवती महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गहलोत के नेतृत्व में 2 नर्सिंग अधिकारियों को प्रसव सखी के रूप में नियुक्त किया गया है। ये प्रसव सखियां गर्भवती महिलाओं के स्वागत, पंजीयन, आवश्यक जांच, उपचार तथा संबंधित वार्ड तक पहुंचाने के साथ प्रसव पूर्व, प्रसव और प्रसवोत्तर सेवाओं के समन्वय में सहयोग करेंगी।

अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 10 से 15 प्रसव तथा 1 से 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए चरणबद्ध ड्यूटी व्यवस्था लागू की गई है। हाई रिस्क गर्भवतियों की प्राथमिकता के आधार पर पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि प्रसव सखी हेल्प डेस्क से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में त्वरित, सम्मानजनक और समन्वित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वहीं आरसीएचओ डॉ. विजेंद्रपाल सिंह चुंडावत ने कहा कि यह व्यवस्था हाई रिस्क गर्भवतियों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को और अधिक मजबूत बनाएगी।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86670/feed 0 86670
नवाब खान देवा प्रदेश महासचिव व कोटा प्रभारी बनने पर सम्मानित https://sevabharati.co.in/archives/86663 https://sevabharati.co.in/archives/86663#respond Thu, 23 Jul 2026 14:12:03 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86663 जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक बुधवार को जयपुर स्थित होटल सेफरॉन में प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नवाब खान देवा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव एवं कोटा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष फिरोज फेम, प्रदेश प्रबंधन समिति सदस्य जाकिर हुसैन मारवाड़ तथा सह सचिव साजिद खान जोधाणा ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक के उपरांत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86663/feed 0 86663
बिश्नोई समाज के इतिहास में पहली बार महिला बिजनेस समिट, 250+ महिलाओं ने लिया उद्यमिता का संकल्प https://sevabharati.co.in/archives/86658 https://sevabharati.co.in/archives/86658#respond Mon, 20 Jul 2026 07:14:59 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86658 जोधपुर। बिश्नोई समाज के इतिहास में पहली बार आयोजित ‘बिश्नोई महिला बिजनेस समिट-2026’ रविवार को जोधपुर में संपन्न हुई। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के तत्वावधान में और बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो (BGCE-2026) के अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से आई 250 से अधिक महिला उद्यमियों, व्यवसायियों, डॉक्टरों, शिक्षाविदों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, स्टार्टअप फाउंडर्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और समाज में महिला नेतृत्व को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग सभी जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से महिलाओं की भागीदारी रही।

महिलाओं ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में महिला उद्यमियों ने अपने व्यवसायिक अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद तकनीक, नवाचार और आत्मविश्वास के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

कई प्रतिभागियों ने अपना नया व्यवसाय शुरू करने और अन्य महिलाओं को भी उद्यमिता से जोड़ने का संकल्प लिया। सम्मेलन में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि व्यापार केवल आय का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व का आधार भी है।

मुख्य अतिथि मधु बिश्नोई बोलीं- महिलाएं नेटवर्किंग बढ़ाएं

मुख्य अतिथि श्रीमती मधु बिश्नोई ने कहा कि आज समय की मांग है कि महिलाएं आत्मविश्वास के साथ उद्योग और व्यापार में आगे आएं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करें, अनुभव साझा करें और मजबूत नेटवर्क तैयार करें तो समाज की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी महिलाओं को मार्गदर्शन और नेटवर्किंग के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

निर्मला बिश्नोई ने कौशल आधारित व्यवसाय पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिश्नोई, जो अब तक तीन हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी हैं, ने महिलाओं से सिलाई, कढ़ाई, टेक्सटाइल, घरेलू उद्योग और अन्य कौशल आधारित व्यवसायों से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार और सही मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।

सितंबर में होगा ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो

बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो के संस्थापक एवं अध्यक्ष रमेश बावल ने 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रदर्शनी नहीं बल्कि समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का राष्ट्रीय अभियान है।

उन्होंने महिलाओं से एक्सपो में उद्यमी, प्रदर्शक, वक्ता और आयोजक के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

‘हर बिश्नोई में सफल व्यवसायी बनने की क्षमता’

संस्था के महासचिव आर.के. ने कहा कि बिश्नोई समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी सांस्कृतिक विरासत, जांभाणी मूल्य और सेवा संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बिश्नोई में सफल व्यवसायी बनने की क्षमता है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और मंच की है।

उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महिला बिजनेस नेटवर्क और मेंटरशिप प्लेटफॉर्म बनेगा

सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि समाज की महिला उद्यमियों का एक स्थायी नेटवर्क और मेंटरशिप प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जहां अनुभवी उद्यमी नई महिलाओं का मार्गदर्शन करेंगी।

इसके अलावा युवतियों और छात्राओं के लिए स्टार्टअप, एमएसएमई, ई-कॉमर्स, बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सरकारी योजनाओं और निर्यात जैसे विषयों पर नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूरी महिला टीम ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का संचालन निर्मला बिश्नोई, पलक बिश्नोई और कविता ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में पुष्पा बिश्नोई, भंवरी कालीराणा, एडवोकेट शारदा, निरमा बिश्नोई, रामसनेही डेलू (राजस्थान पुलिस), रेखा बिश्नोई सहित पूरी महिला टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन अवसर पर पुष्पा बिश्नोई ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन बिश्नोई समाज में महिला आर्थिक सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86658/feed 0 86658
फोरेवर हेल्प संस्था का राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न https://sevabharati.co.in/archives/86643 https://sevabharati.co.in/archives/86643#respond Sun, 05 Jul 2026 12:30:57 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86643

जोधपुर। फोरेवर हेल्प संस्था, जोधपुर की ओर से रविवार को शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खेल, शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता, साहित्य, कानून, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण एवं रक्तदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वैज्ञानिक डॉ. रूकैया बानो एवं महेश कुमार पंवार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में करणसिंह राठौड़ (बाबा रामदेव संस्थान) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि फोरेवर हेल्प संस्था, जोधपुर द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना गौरव की बात है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

सोलंकी ने कहा कि फोरेवर हेल्प संस्था पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था पौधरोपण, रक्तदान, चिकित्सा सेवा, गौसेवा, पशु-पक्षियों की सहायता सहित अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना चुकी है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया कि कौमी एकता एवं सद्भावना को समर्पित इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सात विशिष्ट हस्तियों को ‘फोरेवर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार गुरूदत्त अवस्थी, हबीब कैफी, उस्ताद न्याज अहमद, राजू व्यास, कौशल्या अग्रवाल, रजिया खातून (बूंदी) एवं अब्दुल सलीम कादरी शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि खेल जगत में देश का नाम रोशन करने वाली 12 प्रतिभाओं को ‘खेल रत्न सम्मान’, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 21 प्रतिभाओं को ‘विशिष्ट सेवा सम्मान’ तथा 14 युवाओं को ‘फोरेवर युवा सेवा सम्मान’ प्रदान किया गया।

समारोह में नरेश कुमार गोयल, एंजेल कुमारी, इसरार खान, अलमास अली, दक्ष भगराना, ईरम जहां, रणवीर मकवाना, प्रांशु जोशी, मंजू राठौर, रहीम अंसारी, इश्राकुल इस्लाम माहिर, यासीन खान सिंधी, तेज कंवर, डॉ. आदम सिसोदिया, दीपक पुरोहित, युवा पार्षद इरफान अब्बासी, फिटनेस एक्सपर्ट नौशाद अंसारी, शाहिदा खान, रॉयल ग्रुप, सलमा खान मेहर, उल्फत शाकिर, वेद रावत पुरी गोस्वामी, अयूब खान, पत्रकार इम्तियाज खान, एस.के. मुन्ना फोटोग्राफर, अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद, समीर खान (एक्टर), दिलीप गवैया, एडवोकेट कृष्णा राठौड़, डॉ. इमरान खान, टीपू सुल्तान संस्थान, जिया मोयल, शोएब, मोइन खान, वसीम अख्तर, फरहान अंजुम, नावेद मोदी, रऊफ शेख, नरसिंह गहलोत, एडवोकेट संजीदा खान, मोहम्मद आमीन, मोहम्मद आशिक एवं अरबाज खान सहित अनेक प्रतिभाओं को मोमेंटो, तिरंगा पट्टी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फोरेवर हेल्प संस्था के तमन्ना खान, मोहम्मद इरफान अब्बासी, दिलीप कुमार, विक्रम, तौकीर शेख, आसिफ चढ़वा सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण सिंह चौहान ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, खिलाड़ी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86643/feed 0 86643
भाजपा संगठन को बनाया जा रहा हाई-टेक, हर कार्यकर्ता के लिए DLP प्रशिक्षण अनिवार्य: कन्हैयालाल ओझा https://sevabharati.co.in/archives/86644 https://sevabharati.co.in/archives/86644#respond Sun, 05 Jul 2026 12:28:44 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86644 सोजत। भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल की कोर कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक कार्यों का तेजी से डिजिटलीकरण कर रही है। पार्टी का लक्ष्य पूरे संगठन को पेपरलेस एवं हाई-टेक बनाना है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, पंचनिष्ठाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने कहा कि भाजपा अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित कर रही है। जिला एवं मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण हो चुके हैं। अब बूथ एवं मंडल स्तर के विभिन्न मोर्चों में कार्यरत करीब सात लाख कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे संगठन तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त होगा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेर ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, उदयपुर जिला सह-प्रभारी जुगल किशोर निकुम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, महामंत्री तरुण सोलंकी, उपाध्यक्ष दीपक पंवार, नरपत सिंह सोढ़ा, मंत्री राकेश देवड़ा, महेश सोनी, टोनू चौहान, जगदीश निकुम, राकेश खींची, राजेश चौधरी, धीरज नागोरा, सुखराम देवासी,, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत टांक, नारायण परिहार, नवीन शर्मा, नरपत सिंह राव, गौतम तंवर, राजेंद्र शर्मा, दिनेश बोराणा, सुरेश अग्रवाल, मदन भाई मोदी, कालूराम मेघवाल, भंवर सिंह राजपुरोहित सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86644/feed 0 86644
डॉक्टरेट मानद उपाधि प्राप्त डॉ. वीणा गुप्ता का सोजत रोड चिकित्सालय में स्वागत https://sevabharati.co.in/archives/86639 https://sevabharati.co.in/archives/86639#respond Sun, 05 Jul 2026 12:25:20 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86639 सोजत रोड। राजकीय चिकित्सालय, सोजत रोड में डॉक्टरेट मानद उपाधि प्राप्त होने पर डॉ. वीणा गुप्ता का वरिष्ठ नागरिक समिति, सोजत रोड की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने डॉ. गुप्ता का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया तथा उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अमित गहलोत, डॉ. नीतू कंवर, जय नारायण गहलोत तथा वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य वासुदेव सांखला, नाथू सिंह राठौड़, अशोक जागला, हरि सिंह भायल, नेमीचंद पावेचा, गिरधारी लाल गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल, कमल किशोर माथुर, इस्माइल खां तंवर, मोहनलाल वृंदावत, कुशाल सिंह, जुगपाल सिंह, शिवलाल, राहुल, रोहित, शांतिलाल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. वीणा गुप्ता को मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86639/feed 0 86639
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन https://sevabharati.co.in/archives/86632 https://sevabharati.co.in/archives/86632#respond Sat, 04 Jul 2026 12:56:44 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86632 प्रधानमंत्री का जोधपुर दौरा—
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संशोधित उड़ान योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायड़ू, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राजस्थान की समृद्ध विरासत के साथ विकास की झलक—
उल्लेखनीय है कि 480 करोड़ रुपए की लागत से विकसित जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 23 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है तथा इसकी प्रतिवर्ष यात्री क्षमता 20 लाख है। राजस्थान की समृद्ध विरासत से प्रेरित वास्तुकला से निर्मित यह टर्मिनल भवन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है। साथ ही, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण पद्धतियों जैसी विशेषताओं के साथ सतत विकास टर्मिनल के डिजाइन के अभिन्न अंग हैं। नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से बेहतर एयर कनेक्टिविटी के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को मिल रही मजबूती
प्रधानमंत्री द्वारा ‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई संशोधित उड़ान योजना में रीजनल एयर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 28 हजार 840 करोड़ रुपये के आवंटन से अगले 10 वर्षों में विमानन आधारित विकास को गति दी जाएगी। इससे देश भर में व्यापक और स्थायी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी तथा भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
100 हवाई अड्डों के विकास पर जोर—
उल्लेखनीय है कि संशोधित उड़ान योजना के तहत देश भर में विमानन अवसंरचना के विस्तार के लिए मौजूदा अप्रयुक्त हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डों के विकास पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही, दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड का विकास भी प्रस्तावित है। इस योजना के तहत एयरलाइन कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग सहायता जारी रखी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित हो सकेगी।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86632/feed 0 86632
रिफाइनरी सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास https://sevabharati.co.in/archives/86625 https://sevabharati.co.in/archives/86625#respond Sat, 04 Jul 2026 12:53:44 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86625 जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी और अप्रत्याशित क्यों ना हो, नया भारत अपने संकल्पों से ना पीछे हटता है ना ही अपनी रफ्तार कम करता है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े देश आज ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर नए भारत की इच्छा-शक्ति और प्रयास भारी पड़े।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास
—एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी
—जयपुर मेट्रो फेज-2
—पावरग्रिड बाड़मेर-प्रथम ट्रांसमिशन लिमिटेड
—पावरग्रिड ब्यावर-दौसा ट्रांसमिशन लिमिटेड
—1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना
—300 मेगावाट करणीसर सोलर पावर प्लांट बीकानेर
—4-लेन जोधपुर रिंग रोड सेक्शन-।।
—चूरू-सादुलपुर रेल मार्ग
—चूरू-रतनगढ़ रेल मार्ग
प्रधानमंत्री शनिवार को बालोतरा के पचपदरा में आयोजित एक भव्य समारोह में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण एवं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल तथा एचपीसीएल के सीएमडी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेष झलकियां—
समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं को अभिनंदन पत्र सौंपे।
रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो सहित राजस्थान की विकास गाथा पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
प्रधानमंत्री ने एलपीजी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने रिफाइनरी की मेन कंट्रोल यूनिट का अवलोकन कर शोधन प्रक्रिया, तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली और युवा कार्मिकों एवं प्रबंधन से संवाद किया।
उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रिफाइनरी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
डिप्लोमेटिक पावर का किया सकारात्मक इस्तेमाल—
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद भारत ने दूरदर्शी नीति, प्रभावी रणनीति और मजबूत कूटनीति के बल पर देश को ऊर्जा संकट से सुरक्षित रखा। भारत ने हर स्तर पर सही फैसले लेते हुए संकट का समय रहते सटीक आंकलन किया और प्रभावी रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों के संतुलित प्रयोग, डिप्लोमेटिक पावर के सकारात्मक इस्तेमाल और एक दशक से चल रही दूरदर्शी नीतियों के कारण देश इस अप्रत्याशित चुनौती से उबर पाया।
जो लोग भारत को असफल होते देखना चाह रहे थे,आज वे निराश
उन्होंने कहा कि जब सार्वजनिक तौर पर कुछ ताकतें अफवाह और आशंका फैलाने में व्यस्त थीं, तब दिन-रात मेहनत करते हुए स्थिति को संभालने के लिए नीतिगत और कूटनीतिक स्तर पर अभूतपूर्व कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि देशवासियों को देश की क्षमताओं और सूझबूझ पर भरोसा था। वे इस मुश्किल समय में देश के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने अफवाह, डर और भ्रम फैलाने वालों का सामना किया और देश में अस्थिरता फैलाने की साजिशों को नाकाम किया। देश उसी विश्वास के भरोसे आगे बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को असफल होते देखना चाह रहे थे। इसके लिए भविष्यवाणी करने लग गए थे, वो आज निराशा के गर्त में हैं।
वैश्विक संकट के समय दिखा भारत की डिप्लोमेसी का जलवा—
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ’नागरिक देवो भवः’ की भावना से काम करती है। हमारे लिए राष्ट्रहित और राष्ट्र के नागरिकों का हित सर्वाेपरि है। युद्ध से पहले भारत 25-26 देशों से ही ईंधन का आयात करता था। लेकिन संकट के समय भारत की डिप्लोमेसी का प्रभाव दिखा और युद्ध के दौरान ही भारत 40 से ज्यादा देशों से ईंधन मंगाने लगा। उन्होंने कहा कि हमारी जरूरतों की करीब 60 प्रतिशत एलपीजी अन्य देशों से आयात की जाती थी। इसमें से भी 90 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी देशों से आ रही थी और युद्ध के हालात ने इसे लगभग बंद कर दिया, लेकिन हमने संकट शुरू होते ही रिफाइनरीज के सामर्थ्य पर फोकस किया। औद्योगिक काम के लिए जो गैस बनती थी उसकी जगह रिफाइनरीज को रसोई गैस-एलपीजी बनाने के लिए कहा गया। जिससे सप्ताह भर में एलपीजी उत्पादन 35 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 54 हजार मीट्रिक टन हो गया। साथ ही बहुत कम समय में करीब 11 लाख से ज्यादा घरों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा गया। इन प्रयासों ने घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं पड़ने दिया। अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर 950 रुपए और उज्ज्वला सिलेंडर 650 रुपये से भी कम में दिया जा रहा है। वहीं, कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बड़ी कटौती भी की गई है।
उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से 120 डॉलर तक पहुंच गई थीं। दुनिया के कई देशों में डीजल-पेट्रोल की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ गई, तो कई देशों में डीजल-पेट्रोल कोटे के आधार पर मिलने लगा था, लेकिन भारत में एक दिन के लिए भी ऐसे हालात नहीं आए। दूर-दराज इलाकों में भी सप्लाई की कोई बड़ी चुनौती नहीं आई। अप्रैल से जून के बीच डीजल-पेट्रोल में 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा कंपनियों को उठाना पड़ा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार ने उठाई। वहीं, एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी लाकर हमने जनता पर बड़ा बोझ नहीं पड़ने दिया।
सुरक्षित महसूस कर रहे छोटे-बड़े उद्योग और किसान—
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में दुनिया में खाद का बड़ा संकट भी पैदा हुआ। यूक्रेन युद्ध के बाद एक समय एक यूरिया बोरी की कीमत 3 हजार रुपए से भी ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हमने आपूर्ति मार्ग प्रभावित होने पर वैकल्पिक रास्ते तलाशे और दूसरे देशों से उर्वरक खरीदने की पहल की। साथ ही घरेलू उत्पादन पर भी पूरा ध्यान दिया। हमनें लाखों करोड़ रुपये की सब्सिडी देते हुए किसानों को केवल 300 रुपये में यूरिया उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को राहत देने के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना का विस्तार किया गया, जिसके तहत 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त ऋण दिया गया और इस पर शत-प्रतिशत सरकारी गारंटी प्रदान की गई। ऐसे ही अनेक फैसलों के कारण आज हमारे छोटे-बड़े उद्योग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पूर्ववर्ती सरकार में ठप रहा काम, डबल इंजन सरकार में तेजी से पूरी हुई रिफाइनरी—
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वाभिमान तभी ऊंचा रह सकता है जब हम आत्मनिर्भर हों। इस दृष्टि से यह रिफाइनरी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी तथा राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकारें केवल शिलान्यास नहीं करतीं, बल्कि परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को समर्पित भी करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में राजस्थान रिफाइनरी के लिए एमओयू हुआ था, लेकिन वर्ष 2018 से 2023 तक राजस्थान की पूर्ववर्ती सरकार के असहयोग के कारण काम लगभग ठप रहा। डबल इंजन सरकार आते ही इसका काम तेजी से आगे बढ़ा और आज इसका लोकार्पण किया गया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में एक भी नई रिफाइनरी नहीं बनी है। यूरोप की रिफाइनरी क्षमता कम हुई है, जबकि भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को लगातार बढ़ाया है और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले पचपदरा रिफाइनरी में जो हादसा हुआ, उसके बाद इतनी तेजी से काम पूरा कर लेना परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण है।
राजस्थान और हरियाणा सरकार मिलकर पहुंचाएंगे शेखावाटी तक पानी—
प्रधानमंत्री ने कहा कि नीयत साफ हो तो कठिन से कठिन लगने वाले संकल्प भी सिद्ध हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब हमने गुजरात में पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम किया और राजस्थान को पानी देने की बात आई तो गुजरात ने राजस्थान के साथ भी पानी साझा किया। आज राजस्थान के कई गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि अब राजस्थान और हरियाणा सरकार मिलकर शेखावाटी तक पानी पहुंचाएंगे। शेखावाटी क्षेत्र के जल संकट को दूर करने का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राजस्थान और हरियाणा के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है, जिसके अंतर्गत हथिनीकुंड बैराज से पाइपलाइन के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा। लगभग 34 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना से सीकर, झुंझुनूं, चूरू तथा आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपर यमुना बेसिन में रेणुका, लखवार और किशाऊ बांधों का निर्माण पूरा होने पर राजस्थान को और लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए संचालित अभियानों से प्रदेश में भूजल स्तर सुधारने में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें प्रगति की नई ऊंचाइयों को भी छूना है और पर्यावरण का संरक्षण भी करना है। ऊर्जा के दूसरे स्रोतों पर काम करते हुए राजस्थान में विश्वस्तरीय सोलर पार्क बनाने का काम चल रहा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजस्थान में डेढ़ लाख से ज्यादा घरों को सोलर से जोड़ा जा चुका है। पीएम कुसुम योजना में राजस्थान में किसानों को 65 हजार से ज्यादा सोलर पंप दिए गए हैं। वहीं, राजस्थान में जल संरक्षण के लिए ‘जल संचय, जन भागीदारी’ बड़ी भूमिका निभा रहा है। देश में इस अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए करीब 25 लाख और राजस्थान में सवा लाख से ज्यादा सोक पिट्स बनाए गए हैं। उन्होंने सरकारी नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रदेश के 54 हजार युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हर व्यक्ति तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही डबल इंजन सरकार—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता का विश्वास प्राप्त कर सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 12 वर्षों से विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार राजस्थान के प्रत्येक नागरिक तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्प एवं समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रिफाइनरी राजस्थान की भाग्यरेखा के साथ-साथ पूरे देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास का नया आधार बनेगी। यह परियोजना प्रदेश के समग्र विकास का ग्रोथ इंजन सिद्ध होगी और पश्चिमी राजस्थान को पेट्रोकेमिकल उद्योगों का प्रमुख हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से नए उद्योगों के निवेश को गति मिलेगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली आएगी तथा लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना राजधानी की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगी। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या का समधान होगा, सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी तथा जयपुर के शहरी विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार सृजन के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इस अवधि में 1 लाख 78 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में भी सरकार के प्रयासों से 4 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ यमुना जल समझौता राजस्थान के जल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इस ऐतिहासिक समझौते से शेखावाटी अंचल सहित जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लगभग 75 लाख लोगों को दीर्घकालिक पेयजल राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जल परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, क्षेत्रीय विकास और समृद्ध राजस्थान की मजबूत नींव है।
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह रिफाइनरी राजस्थान के लिए एक साधारण प्रोजेक्ट नहीं है। इससे इस क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे, जनसाधारण के जीवन में समृद्धि आएगी और आर्थिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इस रिफाइनरी का नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17 है, यानी टेक्नोलॉजी की दृष्टि से यह विश्व भर में टॉप 25 प्रतिशत रिफाइनरीज में शामिल है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पिछले 10 वर्षों में बहुत कम ग्रीनफील्ड रिफाइनरीज बनी हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में आईओसीएल की पारादीप रिफाइनरी और अब पचपदरा में एचआरआरएल रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान रिफाइनरी परियोजना को पूरा करने में उनका सक्रिय योगदान रहा है।
समारोह में दिखा प्रधानमंत्री के आह्वान का असर-
रिफाइनरी उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान का सकारात्मक असर देखने को मिला। कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ई-रिक्शा के माध्यम से आयोजन स्थल पर पहुंचे। वहीं, हजारों की संख्या में आमजन ने भी ई-व्हीकल और साइकिल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर ईंधन बचत, स्वच्छ, हरित परिवहन के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अलावा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आमजन वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86625/feed 0 86625
सोजत रोड अस्पताल में डॉक्टर डे पर मानद डॉक्टरेट प्राप्त डॉ. वीणा गुप्ता का हुआ सम्मान https://sevabharati.co.in/archives/86621 https://sevabharati.co.in/archives/86621#respond Thu, 02 Jul 2026 15:12:35 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=86621 सोजत। डॉक्टर डे के अवसर पर हाल ही में दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुईं डॉ. वीणा गुप्ता का सोजत रोड के राजकीय चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अस्पताल स्टाफ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया।

डॉ. वीणा गुप्ता ने कहा कि मानद डॉक्टरेट मिलने के बाद समाज की उनसे अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर करती रहेंगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर निर्मला कुमारी, स्नेहलता, पिंकी मेवाड़ा, भोती मीणा, कुलदीप अग्रावत, मोहनलाल वृंदावत सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने डॉ. वीणा गुप्ता का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सभी ने उनके सामाजिक योगदान एवं उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/86621/feed 0 86621