Bazaar – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Thu, 22 Jan 2026 19:17:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg Bazaar – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 सोजत सिटी में HP व कोनिका मिनोल्टा प्रिंटिंग मशीनों की भव्य एग्जीबिशन https://sevabharati.co.in/archives/62779 https://sevabharati.co.in/archives/62779#respond Thu, 22 Jan 2026 19:17:53 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62779 सोजत सिटी।
सोजत सिटी मोड़ स्थित भट्टा होटल अमित इन में गुरुवार को HP एवं कोनिका मिनोल्टा की अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनों की भव्य एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सोजत क्षेत्र के फोटोग्राफरों एवं ऑफसेट प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीक से रूबरू हुए।

एग्जीबिशन के दौरान फोटोग्राफी एवं प्रिंटिंग से संबंधित आधुनिक मशीनों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से HP DesignJet T850, Excel 2800, Z624 सहित कलर व मोनो FMP फ्लैट-बेड स्लॉटर प्रिंटर का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर उपस्थित फोटोग्राफरों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने जानकारी दी कि इन आधुनिक मशीनों की सहायता से कम समय में उच्च गुणवत्ता की प्रिंटिंग संभव है, जिससे फोटो स्टूडियो एवं डिजिटल प्रिंटिंग व्यवसाय को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम का आयोजन लोकेंद्र शेखावत (डीलर, अभिनय डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड), दयानंद कुमावत (HP प्लॉटर एवं कोनिका मिनोल्टा) तथा रोहन सोनी (सेल्स मैनेजर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर सोजत सिटी फोटो संगठन के संरक्षक विनोद राय, पूर्व अध्यक्ष राकेश भटनागर, दिनेश माली, भरत जांगिड़, दिलीप चावला, नारायण लाल, ओम प्रकाश, राजू भाई (राजदीप प्रिंटर), परेश लोढ़ा, जितेंद्र गहलोत, ताराचंद, हाजी मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62779/feed 0 62779
स्टर्लिंग हॉस्पिटल का जोधपुर में इंफॉर्मेशन सेंटर शुरू https://sevabharati.co.in/archives/62751 https://sevabharati.co.in/archives/62751#respond Tue, 20 Jan 2026 05:34:45 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62751 जोधपुर। गुजरात के मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स में शामिल स्टर्लिंग हॉस्पिटल ने राजस्थान में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए शनिवार जोधपुर में स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस पहल के साथ स्टर्लिंग हॉस्पिटल ने पश्चिमी भारत में अपनी हेल्थकेयर पहुंच को और सशक्त किया है।
नव स्थापित स्टर्लिंग इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से अहमदाबाद स्थित स्टर्लिंग हॉस्पिटल के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से जोधपुर आएंगे। यहां वे मरीजों को परामर्श, मेडिकल सलाह और उपचार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें विशेषज्ञ राय और उन्नत चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। उद्घाटन अवसर पर स्टर्लिंग हॉस्पिटल्स अहमदाबाद के ज़ोन डायरेक्टर रमन भास्कर ने कहा कि जोधपुर में इंफॉर्मेशन सेंटर का शुभारंभ उनकी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत महानगरों से बाहर भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के अनुभवी विशेषज्ञों को नियमित रूप से जोधपुर लाने का उद्देश्य समय पर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन और मरीजों को उनके घर के पास निरंतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह केंद्र पेशन्ट-सेंट्रिक केयर के प्रति स्टर्लिंग हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस केंद्र में ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, ऑनकोसर्जरी सहित कई प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञताएं उपलब्ध होंगी। मरीज हड्डी व जोड़ों से संबंधित समस्याओं, न्यूरोसर्जरी, कैंसर और अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62751/feed 0 62751
एसके जोधपुर मैराथन 2025: शहर तैयार फिटनेस, ऊर्जा और उत्सव की सबसे बड़ी रन के लिए! https://sevabharati.co.in/archives/62411 https://sevabharati.co.in/archives/62411#respond Fri, 12 Dec 2025 11:40:01 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62411 प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट और बिब्स किए गए लॉन्च

जोधपुर। मारवाड़ की धरती 14 दिसंबर को एक बार फिर फिटनेस, स्पोर्ट्स स्पिरिट और शहर की एकजुटता का भव्य उत्सव मनाने जा रही है। एसके जोधपुर मैराथन 2025, जिसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष कई खास घोषणाओं और नई पहलों के साथ शहर में नई ऊर्जा भर रहा है।

इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण एमटीवी रोडीज़ और स्प्लिट्सविला स्टार तथा बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला मैराथन को फ्लैग-ऑफ करने के लिए जोधपुर आएंगे। उनकी मौजूदगी शहर के रनर्स और युवा प्रतिभागियों में नया जोश भरने वाली है। मारवाड़ के अनस्टॉपेबल रनर्स को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष पहली बार मारवाड़ी रनर्स अवार्ड 2025 आयोजित किए जा रहे हैं।

मैराथन के रेजिस्टर्ड प्रतिभागियों के लिए ऑफिशियल मैराथन टी-शर्ट और बिब्स को लॉन्च किए गए जिनका वितरण 13 दिसम्बर को सूर्य निवास बुटीक होटल एंड गार्डन में बिब एक्सपो में 11 से 5 बजे के बीच वितरित किए जाएँगे। ट्रेंडी डिजाइन और हाई-कम्फर्ट फैब्रिक के साथ तैयार यह किट रनर्स के अनुभव को और खास बनाएगी। मैराथन वाले दिन पर कोई किट या बिब वितरित नहीं किए जाएंगे। टाइम्ड रनर्स को टाइमिंग चिप, फिनिशिंग टाइम, मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे।

मैराथन के विजेताओं के लिए प्राइज मनी की घोषणा भी की गई है:

21 किमी हाफ मैराथन में महिला एवं पुरूष दोनों कैटेगरी में विजेता को ₹11,000, फर्स्ट रनर अप को ₹7,100 तथा सेकंड रनर अप को ₹5,100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 10 किमी ‘रन फॉर जोधपुर’ के विजेता को ₹7,100 फर्स्ट रनर अप को ₹5,100 तथा सेकंड रनर अप को ₹3,100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

रन एमबीएम यूनिवर्सिटी से शुरू होगी तथा प्रतिभागियों को नियत रिपोर्टिंग टाइम पर उपस्थित होना होगा:

21 किमी के लिए रिपोर्टिंग टाइम 4:00 AM तथा स्टार्टिंग टाइम 4:30 AM होगा। 10 किमी के लिए रिपोर्टिंग टाइम 6:00 AM तथा स्टार्टिंग टाइम 6:30 AM, 3 किमी के लिए रिपोर्टिंग टाइम 6:30 AM तथा स्टार्टिंग टाइम 7:00 AM होगा।

आईआईईएमआर के निदेशक तथा एसके जोधपुर मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया: “एसके जोधपुर मैराथन हर साल शहर की ऊर्जा, अनुशासन और रनिंग कल्चर को नई दिशा देती है। इस बार टी-शर्ट और बिब लॉन्च के साथ ही माहौल में जो उत्साह है, वह बताता है कि जोधपुर अब मैराथन शहर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

युवाओं के आइकन प्रिंस नरूला का फ्लैग-ऑफ में शामिल होना इस स्पिरिट को और मजबूत करेगा। हमें उम्मीद है कि 14 दिसंबर को पूरा शहर एक ही बात कहेगा: फिटनेस ही हमारी पहचान है।”

एसके जोधपुर मैराथन शहर के जज़्बे, फिटनेस और अपणायत का अनोखा संगम है। इस रन के साथ जोधपुर एक बार फिर साबित करेगा कि ऊर्जा और उत्साह से भरा हर कदम उसकी पहचान है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62411/feed 0 62411
पश्चिमी राजस्थान में पहली बार फेम्टो लेसिक एवं फेम्टो कैटरेक्ट लेजर तकनीक की शुरुआत https://sevabharati.co.in/archives/62393 https://sevabharati.co.in/archives/62393#respond Tue, 09 Dec 2025 16:23:04 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62393 जोधपुर। देश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय समूह ए एस जी आई हॉस्पिटल ने आज अपने 20 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए। इस अवसर पर पश्चिमी राजस्थान में पहली बार फेम्टो लेसिक, फेम्टो कैटरेक्ट, फेम्टो-कॉन्टौरा एवं कैटालिस जैसी अत्याधुनिक लेजर तकनीकों की शुरुआत की गई। इस उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

एनएबीएच मान्यता प्राप्त ए एस जी आई हॉस्पिटल (क्वालिटी केयर बाय एम्स, नई दिल्ली) की यह आधुनिक तकनीक पूरी तरह पेनलेस सर्जरी और फास्ट रिकवरी सुनिश्चित करती है। ए एस जी जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जिसके पास इंट्रालेस फेम्टोसेकंड लेजर मशीन उपलब्ध है।

इस अत्याधुनिक मशीन की सहायता से फेम्टो लेजर कैटरेक्ट सर्जरी को बहुत ही सूक्ष्म एवं आधुनिक तरीके से किया जाता है। इसके माध्यम से चश्मा हटाने की सर्जरी भी अत्यधिक एक्यूरेसी के साथ संभव हो पाती है। इसके साथ ही यह मशीन कॉर्निया ट्रांसप्लांट में भी पूर्ण रूप से सहायक सिद्ध हो रही है।

सरल भाषा में कहा जाए तो यह मशीन ऐसी है, जिसके माध्यम से आंखों से जुड़ी लगभग आधी बीमारियों का इलाज सटीक और बेहतर परिणामों के साथ किया जा सकता है। ए एस जी नेत्र चिकित्सालय का उद्देश्य सदैव लोगों को उच्चतम तकनीक द्वारा श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि पश्चिमी राजस्थान के मरीजों को उन्नत उपचार के लिए जोधपुर से बाहर न जाना पड़े।

प्रेस वार्ता में डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. दीप्ती यादव, डॉ. यशोवर्धन सिंह सिवाच, डॉ. संजय मॉल, डॉ. वात्सल्या, डॉ. सुमीत, डॉ. अभीप्सा, डॉ. अजीत झाखड़, डॉ. सुम्मैया हसन सहित समस्त ए एस जी परिवार उपस्थित रहा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62393/feed 0 62393
राजस्थान के छात्रों के लिए मुफ्त एनएमएमएस और जेइइ/नीट कोचिंग, फिज़िक्सवाला के साथ राज्य सरकार का एमओयू https://sevabharati.co.in/archives/54248 https://sevabharati.co.in/archives/54248#respond Wed, 05 Nov 2025 12:57:30 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=54248 जोधपुर ।  शिक्षा संस्थान फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को मुफ़्त एनएमएमएस, फ़ाउंडेशन तथा जेइइ/नीट परीक्षा तैयारी प्रदान करना है।
इस सहयोग के तहत, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) आगामी दो वर्षों में लगभग ₹300 करोड़ मूल्य का डिजिटल शैक्षिक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा, जो राज्य सरकार या छात्रों पर किसी भी प्रकार का वित्तीय भार डाले बिना प्रदान किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवीस), स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल (एसवीजीएमस) और सरकारी विज्ञान विद्यालयों के छात्रों के लिए है, ताकि ग्रामीण एवं वंचित पृष्ठ भूमि से आने वाले विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक तैयारी का अवसर मिल सके।
साझेदारी पर बोलते हुए अनुपमा जोरवाल, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर – समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, ने कहा, “राजस्थान सरकार राज्य के प्रत्येक छात्र के लिए मज़बूत शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, विशेषकर ग्रामीण एवं सामाजिक रूप से वंचित समुदायों के विद्यार्थियों के लिए। फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के साथ यह साझेदारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा तक समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस पहल पर प्रवीण प्रकाश, मुख्य सलाहकार, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा, “पीडब्ल्यू में हमारा प्रयास हमेशा से यह रहा है कि हर छात्र के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो, चाहे उसकी परिस्थितियाँ कैसी भी हों। राजस्थान में मेहनती और प्रेरित छात्रों की बड़ी संख्या है, और यह सहयोग उन्हें संरचित मार्गदर्शन और निरंतर शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने में सहायक होगा। राज्य के समावेशी शिक्षा प्रयासों के साथ हमारी तकनीक और शैक्षणिक मेंटरशिप को जोड़कर, हमें विश्वास है कि छात्र अपनी बुनियाद मजबूत करेंगे और आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक और करियर लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे।”
यह पहल पीडब्ल्यू के उस लक्ष्य का विस्तार है जिसके तहत वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को अधिक लोकतांत्रिक और समावेशी बनाने का प्रयास करता है। इसी मॉडल पर पीडब्ल्यू तेलंगाना और बिहार में भी कार्य कर रहा है, और अब राजस्थान इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में जुड़ रहा है।
कार्यक्रम में कक्षा 8 के छात्रों के लिए एनएमएमएस तैयारी, कक्षा 9–10 के लिए फ़ाउंडेशन प्रोग्राम, तथा कक्षा 11–12 के लिए जेइइ/नीट लक्षित तैयारी शामिल है। छात्रों को पीडब्ल्यू ऐप पर लाइव एवं रिकॉर्डेड कक्षाएँ, डिजिटल पुस्तकें, प्रैक्टिस टेस्ट, और एआई प्लस विशेषज्ञों द्वारा शंका समाधान की सुविधाएँ बिना किसी शुल्क प्रदान की जाएँगी। छात्रों के लिए विषयों को समझना सहज बनाने हेतु कक्षाएँ हिंग्लिश माध्यम में आयोजित की जाएँगी।
यह कार्यक्रम स्कूल टाइमटेबल में समाहित किया जाएगा, जिसमें निर्धारित अध्ययन सत्र, मेंटरिंग सहायता, और नियमित समीक्षा शामिल होगी। एक संयुक्त संचालन एवं निगरानी समिति उपयोग और शिक्षण परिणामों की मासिक समीक्षा सुनिश्चित करेगी, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से लागू हो सके।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/54248/feed 0 54248
पटाखों से घायल बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र परामर्श और सर्जरी https://sevabharati.co.in/archives/54086 https://sevabharati.co.in/archives/54086#respond Fri, 17 Oct 2025 12:07:26 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=54086 एएसजी आई हॉस्पिटल की दिवाली पहल: 

जोधपुर/ नई​ दिल्ली। दृष्टि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी एएसजी आई हॉस्पिटल ने इस दिवाली पर एक सराहनीय सामाजिक पहल की घोषणा की है। पटाखों से आंखों में घायल होने वाले 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क परामर्श और आवश्यक सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सेवा 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक एएसजी आई हॉस्पिटल के सभी केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।

एएसजी द्वारा यह पहल पटाखों से जुड़ी दुर्घटनाओं की रोकथाम और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। दिवाली के दौरान होने वाली नेत्र चोटों को लेकर विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जताई है। 2023 के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पटाखों से जुड़ी आंख की चोटों के 2,000 से अधिक मामले दर्ज हुए, जिनमें 60% पीड़ित 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे और लगभग 10% को स्थायी दृष्टि हानि का सामना करना पड़ा।

🔹 सेवा की मुख्य बातें:

  • 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क परामर्श व सर्जरी

  • मरीजों को केवल फार्मेसी, एनेस्थीसिया और ऑप्टिकल सेवाओं की लागत वहन करनी होगी

  • सेवा 15 से 24 अक्टूबर 2025 तक सभी एएसजी आई हॉस्पिटल केंद्रों पर उपलब्ध

  • टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800 1211 8041

यह पहल एएसजी आई हॉस्पिटल की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और सुरक्षित त्योहारों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


🔸 दिवाली पर आंखों की सुरक्षा के लिए एएसजी विशेषज्ञों की सिफारिशें:

  • सुरक्षात्मक चश्मा पहनें जब पटाखों के पास हों

  • पटाखे जलाते समय 5-6 मीटर की दूरी बनाए रखें

  • अवैध या घर में बने पटाखों से बचें

  • हाथ में पटाखे न जलाएं, लंबी अगरबत्ती का प्रयोग करें

  • फूटे नहीं पटाखों को दोबारा न जलाएं, पानी में भिगोकर निष्क्रिय करें

  • पटाखे जलाते समय नशे से बचें

  • चोट लगने पर आंख न रगड़ें, न धोएं, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें


🔹 एएसजी आई हॉस्पिटल के बारे में:

एएसजी आई हॉस्पिटल भारत की दूसरी सबसे बड़ी और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सुपरस्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा श्रृंखला है, जो अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम के साथ उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करती है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/54086/feed 0 54086
जवानों  और बच्चों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ https://sevabharati.co.in/archives/54039 https://sevabharati.co.in/archives/54039#respond Tue, 14 Oct 2025 11:15:33 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=54039 जोधपुर। देश की अग्रणी परीक्षा तैयारी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य सेना के सेवारत, सेवानिवृत्त, वीरता पुरस्कार विजेता, विकलांग कर्मियों तथा शहीद जवानों के परिवारों को शैक्षणिक सहयोग और कल्याणकारी लाभ प्रदान करना है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मेजर जनरल रानूसिंह राठौर (सेवानिवृत्त) ने शिक्षा के माध्यम से सेना समुदाय को सशक्त बनाने में इस साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भारतीय सेना की ओर से सहायक एडजुटेंट जनरल, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर 3 एवं 4, तथा एईएसएल की ओर से दिल्ली- एनसीआर के मुख्य शैक्षणिक एवं व्यवसाय प्रमुख डॉ. यशपाल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत एईएसएल देशभर में अपने सभी केंद्रों पर सेना से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष रियायतें और छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध कराएगा। इसके अंतर्गत वीरता पुरस्कार विजेताओं और 20 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले कर्मियों के लिए 100 प ट्यूशन फीस माफ।
सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए 20 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट, अन्य छात्रवृत्तियों की कटौती के बाद लागू होगी। ये रियायतें एईएसएल के नियमित छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के अतिरिक्त होंगी, जिनका लाभ देशभर के छात्र पहले से ले रहे हैं।
इस अवसर पर एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर गरीसा रेड्डी ने बताया कि एईएसएल का मानना है कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। भारतीय सेना के साथ यह साझेदारी हमारे वीर जवानों के योगदान का सम्मान है।  उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर हम उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं
मुख्य अतिथि मेजर जनरल रानूसिंह राठौर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि एईएसएल और भारतीय सेना के बीच हुआ यह सहयोग हमारे सैनिकों के परिवारों की प्रतिभा और क्षमता को निखार ने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्ग दर्शन तक पहुँच सुनिश्चित कर हमन केवल अपने राष्ट्र के भविष्य में निवेश कर रहे हैं, बल्कि  सेवा और उत्कृष्टता की परंपरा को आने वाली पीढिय़ों तकपहुँचाने का संकल्प भीले रहे हैं।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/54039/feed 0 54039
त्योहारों की चमक के साथ किसना ने जोधपुर में खोला एक्सक्लूसिव शो रूम https://sevabharati.co.in/archives/54008 https://sevabharati.co.in/archives/54008#respond Tue, 07 Oct 2025 17:20:11 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=54008
oplus_0

जोधपुर। किसना डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ने राजस्थान में अपने चौथे एक्सक्लूसिव शो रूम का भव्य उद्घाटन जोधपुर के फर्स्ट सी रोड पर किया। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
त्योहारों के इस खास मौके पर किसना अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75ः तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25ः तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5ः का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा, किसना शॉप एंड विन नाम से एक खास कैंपेन भी चला रहा है, जिसमें ग्राहक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी खरीदकर 1000 से ज्यादा स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का मौका पा सकते हैं।
हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, जोधपुर किसना के लिए एक रणनीतिक बाजार है, और त्योहारों के इस मौसम में हमारा शो रूम लॉन्च करना राजस्थान में हमारी मौजूदगी को और मजबूत करता है। यह माइलस्टोन हमारे निरंतर विस्तार को दर्शाता है और हमें हमारे विज़न श्हर घर किसनाश् के और करीब लाता है, जिससे भारत की हर महिला के लिए डायमंड ज्वेलरी सुलभ और प्रेरणादायक बन सके।ष्
किसना के डायरेक्टर श्री पराग शाह ने कहा, ष्त्योहारों का मौसम जश्न का समय होता है, और हमारा जोधपुर शो रूम हमें ग्राहकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने का अवसर देता है। हम ग्राहकों को व्यक्तिगत, पारदर्शी और आनंददायक शॉपिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे हर विज़िट यादगार बन सके।
किसना के फ्रेंचाइज़ पार्टनर, डॉ. अच्युत त्रिवेदी ने कहा, हमें गर्व है कि हम किसना के साथ जोधपुर में त्योहारों का जश्न मना रहे हैं। हमारा शो रूम इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह ग्राहकों को पारदर्शी और यादगार अनुभव प्रदान करे, जो परंपरा और आधुनिकता दोनों को दर्शाता है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, किसना ने लॉन्च कार्यक्रम के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही, ज़रूरतमंदों के लिए भोजन वितरण और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/54008/feed 0 54008
राजफॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी कॉन्फ्रेंस 2025 https://sevabharati.co.in/archives/53956 https://sevabharati.co.in/archives/53956#respond Wed, 01 Oct 2025 13:36:35 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53956 जोधपुर। व्यास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जोधपुर में 3 तीसरी स्टेट कॉन्फ्रेंस ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी
 2025 का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है।यह कान्फ्रेन्स 3 से  इस कान्फ्रेन्स में 3 अक्टूबर  (सतत् चिकित्सकीय शिक्षा) के तहत यौन अपराधों में पीड़ित एवं आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण।  मृत्यु के कारण का चिकित्सीय प्रमाणन एवं आईसीडी कोडिंग।
स्टेट कॉन्फ्रेंस ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी2025 व्यास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जोधपुर  कैम्पस में आयोजित की जायेगी  4 एवं 5 अक्टूबर 2025 : मुख्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा जिसमें  क्वालिटी एश्योरेंस इन मेडिको-लीगल सर्विसेज होगी।  यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. व्यास और आयोजन सचिव डॉ. दीपाली पाठक और व्यास मेडिकल कालेज एण्ड होस्पीटल की उपाध्यक्ष श्री मती आशा व्यास ने सवाददाता में दी।
यह सम्मेलन पूर्व में 2019 में डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में राष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और अब 2025 में राज्य स्तर पर व्यास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जोधपुर में पुनः आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों से लगभग 200 प्रतिनिधियों का समागम, जिनमें पीजी छात्र से लेकर वरिष्ठ प्राध्यापक एवं सेवानिवृत फैकल्टी शामिल होंगे।
इस कान्फ्रेन्स में वक्ता न केवल राजस्थान से बल्कि गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से भी आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही एम्स  जोधपुर एवं अन्य राज्यों से भी ख्यातनाम वक्ता भाग लेंगे।
सम्मेलन में डॉ. जी.एल. डाड को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा एवं अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों का भी सम्मान किया जाएगा। स्टाफ एवं पीजी छात्रों ‌द्वारा विभिन्न अकादमिक प्रस्तुतियाँ। यूजी एवं पीजी छात्रों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता। फैकल्टी एवं पीजी छात्रों ‌द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन।
राजस्थान एवं अन्य राज्यों से आए विशिष्ट वक्ताओं के गेस्ट लेक्चरा यह व्यास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जोधपुर में आयोजित पहला राज्य स्तरीय सम्मेलन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों एवं प्राध्यापकों का समागम होने जा रहा है।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53956/feed 0 53956
जोधपुर आर्ट्स वीक के पहले संस्‍करण में साझेदार होगी स्‍टोनएक्‍स https://sevabharati.co.in/archives/53954 https://sevabharati.co.in/archives/53954#respond Wed, 01 Oct 2025 13:34:45 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53954 जोधपुर।  नेचुरल स्‍टोन में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक स्‍टोनएक्‍स ने जोधपुर आर्ट्स वीक के पहले संस्‍करण में साझेदारी की घोषणा की है। पब्लिक आर्ट्स ट्रस्‍ट ऑफ इंडिया की ओर से 1 से 7 अक्‍टूबर 2025 तक इसका आयोजन किया जाएगा। इस साझेदारी के रूप में स्टोनएक्स ऐतिहासिक मंडोर गार्डन में फ्रांसीसी कलाकार गेस्‍पर्ड कॉम्ब्स द्वारा निर्मित यादगार सार्वजनिक मूर्ति कलर्स ऑफ राजस्थान की प्रदर्शनी में सहयोग करेगी।
कलर्स ऑफ राजस्‍थान रोजमर्रा और शाश्वत जीवन से प्रेरित है जो मंडोर के स्मारकों की भव्यता को प्रतिध्वनित करते हुए जोधपुर के स्थानीय बाजारों में कॉम्ब्स द्वारा देखे गए सरल, कार्यात्मक बेसिनों को दर्शाते हैं। पूरी तरह से राजस्थान की खदानों से निकले पत्थरों से निर्मित यह कलाकृति विरासत और समकालीन जीवन के बीच सेतु का काम करती है और क्षेत्र की गहन भौतिक विरासत की याद दिलाती है।
इस साझेदारी के बारे में चर्चा करते हुए स्‍टोनएक्‍स के सीईओ सुशांत पाठक ने कहा, ‘स्‍टोनएक्‍स में पत्‍थर को हम केवल एक मेटेरियल के रूप में नहीं देखते, बल्कि इतिहास, संस्कृति और कल्पना के जीवंत संग्रह के रूप में देखते हैं। जोधपुर आर्ट्स वीक के साथ हमारी साझेदारी और मंडोर गार्डन में गेस्पर्ड कॉम्ब्स के कलर्स ऑफ राजस्थान का प्रदर्शन शिल्प कौशल, विरासत और नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जोधपुर की पत्थर-तराशी की विरासत पत्थर को कला में बदलने की हमारे सफर में झलकती है और हम ऐसी पहल के समर्थन पर गर्व महसूस करते हैं जो कलाकारों और समुदायों को समकालीन सांस्कृतिक संवाद के केंद्र में रखती है।’
अपना विजन साझा करते हुए गेस्पर्ड कॉम्ब्स ने कहा, ‘कलर्स ऑफ राजस्‍थान इस क्षेत्र की प्राचीन विरासत और समकालीन जीवन दोनों का सेलिब्रेशन है। मूर्तियों की आकृतियाँ सीधे तौर पर उन प्लास्टिक बेसिनों से प्रेरित हैं जिन्हें मैंने अपने प्रवास के दौरान स्थानीय बाजार में देखा था। इन मूर्तियों का प्रत्येक तत्व राजस्थान में उत्खनित पत्थरों से बनाया गया है, इस प्रकार यह इस क्षेत्र और इसकी प्राकृतिक सामग्रियों के प्रति सम्‍मान प्रकट करता है। अंतिम कलात्मक परिणाम का उद्देश्य इस क्षेत्र के शाश्वत और रोजमर्रा के पहलुओं को एक साथ एक ऐसे प्रतिष्ठान में लाना है जो मंडोर गार्डन में स्मारकों के पैटर्न और आकार को प्रतिध्वनित करता है। संक्षेप में कहें तो, इस परियोजना के निर्माण के दौरान मेरे कलात्मक अनुसंधान को प्रेरित करने वाला प्रश्न था- राजस्थान का सार क्या है? और मैं इसके बारे में अपनी धारणा को दृश्यात्मक रूप में कैसे प्रस्तुत कर सकता हूँ?’
यह आपसी साझेदारी स्टोनएक्स की कला से जुड़ाव की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। पिछले कुछ वर्षों में स्टोनएक्स ने आर्किटेक्‍चर और डिज़ाइन से आगे बढ़कर अपनी विशेषज्ञता का विस्तार करते हुए खुद को रचनात्मकता के संरक्षक के रूप में स्थापित किया है, जो कारीगरों, डिज़ाइनरों और समकालीन कलाकारों के बीच संवाद को बढ़ावा देता है। सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रवेश कर स्टोनएक्स इस विश्वास को रेखांकित करता है कि पत्थर न केवल स्थायित्व और सौंदर्य की सामग्री है, बल्कि कहानी कहने, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और नवाचार का माध्यम भी है।
पब्लिक आर्ट्स ट्रस्‍ट ऑफ इंडिया की डायरेक्‍टर एम्मा सुमनेर ने कहा, ‘जोधपुर आर्ट्स वीक का यह मॉडल सुनिश्चित करता है कि सभी आने वाले कलाकार जोधपुर के समुदायों और कारीगरों के साथ मिलकर शहर के लिए कलाकृतियां तैयार करें। गेस्‍पर्ड मंडोर गार्डन में मौके पर ही ऐसी कार्यशालाओं की एक सीरीज आयोजित करेंगे जिसमें लोगों को फॉर्म और शेप के साथ प्रयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। रोजमर्रा के पारंपरिक लोटा और समकालीन प्लास्टिक के बेसिन को एक साथ रखकर ऐसी रचना तैयार की जाएगी जो बाद में अंतिम कृति बन जाएगी जिसे स्थानीय पत्थर पर उकेरा गया हो। यह साझेदारी की प्रक्रिया न केवल समुदाय को डिजाइन में शामिल करती है, बल्कि उन्हें उनके सामुदायिक दायरे में अब एक नए सार्वजनिक कार्य पर स्वामित्व भी प्रदान करता है।’
मंडोर गार्डन में कलर्स ऑफ राजस्‍थान के जरिए स्टोनएक्स और जोधपुर आर्ट्स वीक राजस्थान की अद्वितीय पत्थर-नक्काशी विरासत को प्रदर्शित कर रहे हैं और इसे संवाद के समकालीन वैश्विक मंच पर रख रहे हैं जो परंपरा और इनोवेशन दोनों को सेलिब्रेट करता है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53954/feed 0 53954