सिरोही – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Fri, 01 Aug 2025 12:56:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg सिरोही – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 अध्यात्म से होगी आंतरिक स्थिति मजबूत: राजयोगिनी बीके जयंती दीदी https://sevabharati.co.in/archives/52365 https://sevabharati.co.in/archives/52365#respond Fri, 01 Aug 2025 12:56:46 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=52365 आबूरोड। हम सभी मिलकर एक श्रेष्ठ समाज बनाना चाहते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। आपके कंटेंट का प्रभाव समाज पर पड़ता है। आप अपने कंटेंट से बेहतर समाज बनाने में अहम रोल अदा कर सकते हैं। इसलिए अध्यात्म से अपने व्यक्तित्व को इतना प्रभावी बनाएं कि बाहरी परिस्थितियों का आपकी आंतरिक अवस्था पर प्रभाव नहीं पड़े। हमारे जीवन का स्तर क्या है यह हमारी आंतरिक अवस्था पर निर्भर करता है। आंतरिक अवस्था मजबूत है तो हम बाहरी समस्याएं आने पर जल्दी से प्रभावित या परेशान नहीं होते हैं। जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान के समावेश से हमारी आंतरिक स्थिति मजबूत हो जाती है।
उक्त उद्गार ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने व्यक्त किए। मौका था ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोेबल ऑडिटोरियम में चल रही सोशल मीडिया एन्फलुएंसर रिट्रीट का। इसमें देशभर से 350 से अधिक एन्फलुएंसर पहुंचे हैं।
इनर एन्फलुएंस विषय पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को तो जान लिया है, लेकिन खुद का ही ज्ञान नहीं है। अपनी वास्तविक पहचान को जानना जरूरी है। जीवन में सबसे जरूरी है स्वराज्य। स्वराज्य अर्थात् हम अपनी कर्मेंद्रियों के मालिक बनें, मन-बुद्धि पर हमारा कंट्रोल हो। जब हम खुद को आत्मा समझकर परमात्मा की याद में कर्म करते हैं तो ऐसे कर्म श्रेष्ठ कर्म, सुकर्म बन जाते हैं।

आत्मा का संपूर्ण ज्ञान जीवन में उतार लें-
पावर ऑफ डिजिटल एन्फलुएंस विषय पर वरिष्ठ राजयोगी बीके सूरज भाई ने कहा कि अध्यात्म का मतलब है आत्मा के बारे में संपूर्ण ज्ञान और उसे जीवन में उतार लेना ही अध्यात्म है। संसार की सभी समस्याओं का मूल कारण पांच विकार हैं। अध्यात्म में सभी समस्याओं का समाधान समाया हुआ है। मैंने योग के प्रयोग सिखाकर लाखों लोगों को जीवन की समस्याओं से बाहर निकाला है। योग का अर्थ है परमात्मा का हो जाना, परमात्मा की याद में समां जाना। जो योग में रहकर कर्म करता है उसे ही कर्मयोगी कहा जाता है।

प्रशंसा और ग्लानि में एक समान रहें-
गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा दीदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में कहा जाता है कि निंदक नियरे राखिए। यदि जीवन में सफल होना है तो निंदक होना जरूरी है। निंदक ही हमें बताता है कि हमारे अंदर क्या कमी, कमजोरी है। मित्र कभी भी हमारी कमी-कमजोरी नहीं बताता है। जब गुलाब का फूल खिलता है तो उसके चारों ओर कांटें होते हैं और वह सुरक्षित रहता है। मैंने अपने बड़े से यही सीखा है कि हमें मान-सम्मान, प्रशंसा और ग्लानि में एक समान रहना है। जिसके अंदर यह बात आ गई वह जीवन में कभी विचलित नहीं हो सकता है।

शांत मन से हर समस्या का समाधान तलाश सकते हैं-
द सीक्रेट इन्ग्रीिडएंट फॉर क्रिएटिव एक्सीलेंस विषय पर मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. डॉ. स्वामीनाथन भाई ने कहा कि जब हमारा मन शांत होने लगता है, रिलेक्स हो जाता है तो हम जिस समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं वह अपने आप आ जाता है। शांत मन से दुनिया की हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। जीवन का कोई भी मोड़ हो, परिस्थिति हो, जब लगे कि अब कुछ समझ नहीं आ रहा है, क्या करें, क्या न करें तो ऐसे समय में एकांत में शांति से बैठकर चिंतन करें। आपका मन उस समस्या का सबसे बेहतर समाधान दे देगा। इसलिए जीवन में मन की स्थिति को अच्छा बनाने और रखने पर जोर होना चाहिए।

अपने परसेप्शन टेस्ट जरूर करें-
गुरुग्राम ओआरसी की मोटिवेशनल स्पीकर बीके विधात्री बहन ने ऑनलाइन नकारात्मकता से कैसे बचें विषय पर कहा कि यदि हम सत्य को नहीं जानते हैं तो अपने लिए कुछ न कुछ सही या गलत धारणा या विचारधारा बनाएंगे। यदि हमें अपने परसेप्शन को टेस्ट करना है कि यह पॉजीटिव है या निगेटिव है, तो इसे टेस्ट करने का तरीका है कि जिसे आपको करना चाहिए वह आप कर रहे हैं तो वह पॉजीटिव है। यदि नहीं करना चाहिए और नहीं कर रहे हैं तो भी पॉजीटिव है। यदि आपको जो करना चाहिए वह नहीं कर रहे हैं तो वह निगेटिव है। जिंदगी में लगातार सकारात्मक कर्म करने से हमारा आभामंडल और व्यक्तित्व सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।

मन की स्क्रीन पर क्या चल रहा है, इसे देखें-
कार्पोरेट ट्रेनर व मोटिवेशनल स्पीकर बीके रितु बहन ने आत्मा का एल्गोरिदम विषय पर कहा कि हमारे मन की स्क्रीन पर क्या कंटेंट चल रहा है यह सबसे महत्वपूर्ण है। यदि आपकी मन की स्क्रीन पर पॉजीटिव थॉट्स, हैप्पी थॉट्स, एनलाइटनमेंट के थॉट्स चल रहे हैं तो स्वाभाविक है कि आपके कर्म भी वैसे ही होंगे। फिर आप जो कंटेंट तैयार करेंगे वह क्रिएटिव और इम्प्रेसिव होगा। यदि हम आत्मिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्म करते हैं तो हमारा जीवन सही दिशा में चलता है। बाहरी दुनिया में सबकुछ हमारे अनुसार चलेगा यह संभव नहीं है। हमारे हाथ में है कि हमें क्या सोचना है, कैसे सोचना है और क्या करना है। यदि माइंड में कोडिंग पावरफुल है तो लाइफ भी हैप्पी और पावरफुल होगी। गुजरात कलोल की सिंगर डॉ. बीके दामिनी बहन ने राजयोग मेडिटेशन सेशन में राजयोग से शांति की अनुभूति कराई। संचालन बीके डॉ. रीना बहन और बीके पल्लवी बहन ने किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/52365/feed 0 52365
ब्लैक आउट की पालना ना करने पर नोटिस जारी https://sevabharati.co.in/archives/49872 https://sevabharati.co.in/archives/49872#respond Sun, 11 May 2025 14:14:50 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=49872 सिरोही। पिण्डवाडा उपखंड अधिकारी मनसुखराम डामोर द्वारा 09 मई को रात 8.30 से 8.45 बजे तक हुये ब्लैकआउट की पालना नहीं करने पर पिंडवाडा के 8 दुकानदारों/प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया और स्पष्टीकरण/जवाब मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश की सामरिक परिस्थितियों को देखते हुये राष्ट्रहित में ब्लैक आउट का मॉक ड्रिल किया गया था परन्तु धन लक्ष्मी क्लोथ स्टोर उदयपुर रोड, महावीर स्टोर उदयपुर रोड पिण्डवाडा, पुखराज न्यू क्लोथ स्टोर उदयपुर रोड पिण्डवाडा, भाग्यलक्ष्मी स्टोर उदयपुर रोड क्लीनिक, सिद्धी विनायक क्लोथ स्टोर, मुलाराम अचलाराम उदयपुर रोड पिण्डवाडा, नेनजी सूपर मार्किट उदयपुर रोड पिण्डवाडा के समस्त लाईटें चालू पाई गई जो कि सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है तथा राष्ट्रहित के विपरित है एवं सामरिक महत्व की दृष्टि से उचित नहीं है।

उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर ने समस्त जनमानस से सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने का आह्वान तथा ब्लैक आउट जैसे परिस्थितियों को सफल बनाने की अपील की। क्योंकि एक घर/दुकान में जलती हुई लाईट 20 घरों/दुकानों के लिए खतरा हो सकती है इसलिए ब्लैक आउट के दौरान अपने घरों/दुकानों/प्रतिष्ठानों की लाईट पूर्णतया बंद रखें।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/49872/feed 0 49872
जैन साधु-साध्वीजी का आज उज्ज्वला फार्म कालन्द्री में चातुर्मास प्रवेश https://sevabharati.co.in/archives/47918 https://sevabharati.co.in/archives/47918#respond Tue, 16 Jul 2024 12:03:11 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=47918 सिरोही। कल बुधवार को पूज्य आचार्य श्री तपोरत्नसूरीजी महाराजा के दो शिष्य एवं 12 साध्वीजी और 20 मुमुक्षु, चतुर्विद संघ के साथ कालन्द्री-पाडीव मार्ग पर कालन्द्री व पाडीव से 5 किमी की दूरी पर स्थित उज्वला फार्म पर शुभ मुर्हुत में चातुर्मास प्रवेश करेंगे। यह चातुर्मास कराने का लाभ कालन्द्री निवासी शा. प्रेमचंद मानाजी शाह परिवार ने लिया है। इसमें श्रावकों को पूज्य मुनिराज खीणमोह महाराज एवं मुनिराज औदायर्रूचि म. सा. एवं श्राविकाओं को पूज्य साध्वीश्री हर्षदर्शिताश्रीजी एवं 11 अन्य साध्वीजी का सानिध्य मिलेगा।
परिवार के प्रमुख शांतिलाल पी शाह व रमेश कुमार पी शाह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चॉतुर्मास की हमारी विनती को आचार्यश्री ने 24 मई 2024 को पावापुरी तीर्थ में प्रदान की थी और एक महीने से कम समय के भीतर इस फार्म पर साधु-साध्वी-मुमुक्षु और श्रावक- श्राविकाओं के ठहरने की व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था दिन रात एक करके की गयी है। रमेश शाह ने बताया कि फार्म हाउस के मुख्य द्वार पर साधु-साध्वी भगवंतो का गाजते-बाजते सामैया किया जायेगा।
फार्म पर बनाया मंदिर, उपासरा व प्रवचन कक्ष
फार्म हाउस पर एक भव्य उपाश्रय, रसोई, भोजनालय और व्याख्यान हॉल के साथ साथ एक चल मंदिर बनाया गया है, जिसमे कल भगवान अभिनंदन स्वामी की प्रतिष्ठित प्रतिमा विराजित की जाएगी। फार्म पर दुर्लभ जैन पुस्तकों और ग्रंथों की एक छोटी सी लाइब्रेरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
दिव्यांगो ने बनाया चार्तुमास का आकर्षक निमंत्रण पत्र
उन्होंने बताया कि वर्तमान युग से कोसो दूर रहते हुए इस सम्प्रदाय के साधु संत प्राचीन परम्पराओ के अनुसार व्यवस्था के साथ चातुर्मास कर जप, तप व आराधना करते है। इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी विशेष आकर्षक है क्योकि इसे शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों ’’ सहायम ’’ नामक एनजीओ द्वारा सूरत से बनवाया गया है। ये निमंत्रण हाँथ से बने कागज पर पर्यावरण-अनुकूल स्याही से बने हैं। किसी तरह से प्लास्टिक या कलर का यह समुदाय उपयोग नही करते है और बेंड बाजे एवं माइक का उपयोग इनके यहां वर्जित है।
डायमंड उधमी अनिल भाई होंगे मुख्य अतिथि
चातुर्मास प्रवेश सामैया में मुख्य मेहमान के रूप में विख्यात वीनस डायमंड सूरत के चेयरमैन एवं पूज्य आचार्यश्री के भक्त सुश्रावक अनिल भाई दलपत भाई शाह पधारेंगे। यह यहां खास उलेखनीय है कि इनके दो भाइयों ने इसी समुदाय में दीक्षा ग्रहण की है।

आर के ट्रस्ट समर्पित हैं सामाजिक सरोकार के लिए
उज्ज्वला फार्म, आर के ट्रस्ट द्वारा विकसित हैं जो पूर्णतः कालंद्री की ग्रामीण समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित है। ट्रस्ट 5 करोड़ की लागत से कालन्द्री में बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन बना रहा है। सिरोही जिले के हृदय में स्थित यह फार्म हाउस आत्मनिर्भर है, पर्यावरण के अनुकूल जैविक फार्म, फर्माकल्चर के दिशा निर्देशों पर इसे विकसित किया गया है। यंहा इसमें घोड़ों का अस्तबल के साथ साथ आस पास के मवेशियों के खाने और पीने की विशेष व्यवस्था (काऊ कैफे के रूप में) की गई है।
साधना के लिए अनुकुल है उज्जवला फार्म
साधु-साध्वी-श्रावक-श्राविका के चार्तुमास के लिए उज्वला फार्म अत्यंत प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ आध्यात्मिकता से ओत प्रोत हैं ओर शांत वातावरण में साधना के लिए एक अनूठा स्थल है। प्रवेश समारोह में दक्षिण भारत से अनेक प्रवासी पहुच रहे है।
चातुर्मास चार महीनों की अवधि होती है जिसमें श्रावण, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक शामिल होते हैं। ये मानसून के महीने होते हैं जिनमें सभी जैन साधु और साध्वी अपनी यात्राएं रोकते हैं और किसी मंदिर, मठ या निवास पर ठहरते हैं, जहां वे विशेष व्रत और अनुशासन का पालन करते हैं। इन महीनों में श्रावक और श्राविकाएं भी धार्मिक अनुशासन का कड़ाई से पालन करते हैं और अपने गुरुओं और आचार्यों के साथ आध्यात्मिक प्रवचन का लाभ उठाते हैं।
इस चातुर्मास में डिजिटल उपवास में एक नया आयाम जोड़ा गया है- डिजिटल पचक्खान यानि चातुर्मास के दौरान जैनों द्वारा लिए गए व्रत। शाह परिवार का यह पहला आयोजन होने के उपरांत उन्होंने बंगलुरू में स्थापित व्यवसाय में से समय निकाल कर भव्य रूप से चातुर्मास प्रवेश 2024 राजस्थान के सिरोही जिले कालंद्री, में फार्म हाउस पर आयोजित किया है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/47918/feed 0 47918
राज्य मंत्री देवासी ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की परिवेदनाएं’ https://sevabharati.co.in/archives/47413 https://sevabharati.co.in/archives/47413#respond Mon, 01 Jul 2024 18:25:16 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=47413 ’बत्तीसा बांध का किया निरीक्षण,फिल्टर प्लांट देख कर आवश्यक निर्देश दिए’

सिरोही। राज्य के ग्रामीण विकास,पंचायती राज,आपदा प्रबंधन,सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सोमवार को जिले के दौरे पर रहे। राज्यमंत्री देवासी ने सोमवार को बत्तीसा नाला बांध का अवलोकन किया साथ ही फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने वहा मौजूद अधिकारियों से पेयजल स्टोरेज, ओवरफ्लो, पेयजल वितरण सहित विभिन्न आवश्यक जानकारी ली साथ ही बांध के संबंध में लंबित कार्यों और पूर्ण कार्यों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि आगामी दिनों में इस बांध का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है इसलिए ये जरूरी है कि सभी अधिकारी गंभीरता को समझते हुए समस्त लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं।
देवासी ने बांध क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी आगामी दिनों में आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने वहां के गेस्ट हाउस का भी स्तरीय निर्माण करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक चेतावनी बोर्ड लगाने तथा परिसर में पत्थर गिरने से किसी को हानि न हो इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।


राज्य मंत्री देवासी ने फिल्टर प्लांट का भी अवलोकन किया,जहां उन्होंने प्रगतिरत कार्य और प्लांट की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्होंने प्लांट को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने की बात भी कही ताकि जलापूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो।
’जनसुनवाई में सुनी आमजन की परिवेदनाएं,अधिकारियों को दिए निस्तारण के आवश्यक निर्देश’
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाउस और बत्तीसा बांध परिसर में आमजन की परिवेदनाएं भी सुनी। इस दौरान आमजन ने उनका फूल माला और साफा पहना कर स्वागत भी किया। इस दौरान देवासी ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने, घर के पास लग रहे टावर को हटवाने, सड़क, पानी बिजली सहित विभिन्न परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिस पर राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने प्रत्येक पात्र को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ लाभान्वित करने की बात भी कही।


इस दौरान पिण्डवाडा प्रधान नीतिन बंसल, पूर्व सभापति ताराराम माली, रघुभाई, हेमलता पुरोहित, गोपाल माली, प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा, महेन्द्र कुमार उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण, तहसीलदार देशलाराम एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इत्यादी मौजूद रहें।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/47413/feed 0 47413
दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झूंपी शरीफ का उर्स 21 को https://sevabharati.co.in/archives/46478 https://sevabharati.co.in/archives/46478#respond Wed, 20 Mar 2024 13:57:54 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=46478 मशहूर कव्वाल नौशाद शोला अजमेरी एण्ड पार्टी पेश करेंगे मनमोहक कव्वालिया

जायरिनों के लिए रोजा इफ्तार व सेहरी माकूल इंतजाम रहेगा

देसूरी से सुमेर झूपी के लिए नि:शुल्क बसों का इंतजाम रहेगा

पाली/ जोधपुर/ जालोर/ सिरोही। हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. झूंपी शरीफ सुमेर झूपी, तहसील देसूरी, जिला पाली वालों का 23वां उर्स मुबारक 21 मार्च गुरुवार को बड़ी शानों शौकत व एतराम के साथ मनाया जा रहा है। मशहूर कव्वाल नौशाद शोला अजमेरी एण्ड पार्टी व पगड़ीबंद कव्वाल तौफिक रोशन (जमाल रोशन) एण्ड पार्टी मनमोहक कव्वालिया व कलाम पेश करेंगे।

दरगाह कमेटी के गद्दी नसीन अय्युब साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता की मिशाल दादा साहब हजरत उमर शाह आबाद र.अ. सुमेर झूंपी वालों का 23वां उर्स मुबारक इस साल बड़े एतराम के साथ मनाया जा रहा है। उर्स में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, अजमेर, अहमबाद, मुम्बई, ब्यावर, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड सहित कई जगहों जायरिन शिरकत करेंगे। दरगाह शरीफ चादर पेशकर देश में अमन व चैन भाईचारे की दुआएं माँगते है। उर्स के दौरान जायरिनों के लिए दोनों समय शुद्ध शाकाहारी लंगर व रोजा इफ्तार व सेहरी का माकूल व्यवस्था की गई है।
मीडिया प्रभारी जस्साराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत उमर शाह आबाद र.अ. सुमेर झुंपी की शान में 21 मार्च बुधवार को सुबह 11.30 चादर शरीफ पेश की जाएगी उसके बाद महाप्रसादी (लंगर खाना) आयोजन होगा। रात 9 बजे मिलाद शरीफ व रात 11 बजे महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमे मशहूर कव्वाल नौशाद शोला अजमेरी एण्ड पार्टी व पगड़ीबंद कव्वाल तौफिक रोशन (जमाल रोशन) एण्ड पार्टी बेहतरीन कव्वालिया व कलाम पेश करेंगे। 22 मार्च शुक्रवार को सुबह कुल की फातिहा (लंगर प्रसादी) के साथ उर्स समापन होगा। वहीं उर्स के इस मर्तबा रोजा इफ्तार व सेहरी एवं देसूरी से सुमेर झूपी तक नि:शुल्क बसों का इंतजमा रहेगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/46478/feed 0 46478
जीरावला तीर्थ में 425 तपस्वियों ने पहली तप मोक्ष माला https://sevabharati.co.in/archives/46308 https://sevabharati.co.in/archives/46308#respond Sun, 03 Mar 2024 12:36:58 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=46308 संघवी पार्वती बेन लीलचंद जी हुक्मीचंद जी परिवार ने 47 दिवसीय उपधान तप करवाया

पहली मोक्षमाला पहनाने का बना नया इतिहास

सिरोही। जगजयवंत श्री जीरावला पार्श्वनाथ महातीर्थ में रविवार को 47 दिवसीय उपधान की मोक्षमाला हुई ओर सभी 425 तपस्वियों को उपधान तप की निश्रादाता आचार्य भगवंत यशोविजयसूरीजी म. सा. ने पहनाकर तपस्वियों को आर्शीवाद प्रदान किया। यह उपधान मालगावं निवासी संघवी पार्वती बेन लीलचंदजी हुक्मीचंद जी बाफना, परिवार की ओर से आयोजित किया गया। आचार्य भगवंत मुनिचन्द्रसूरीजी, राजपुण्यसूरीजी एवं भाग्येश विजयसूरीजी महाराज एवं अनेक साधु-साध्वी भगवांतो ने वास्क्षेप प्रदान कर सभी तपस्वियों को आर्शीवाद देते हुऐ कहा कि 47 दिन की तपस्या के बाद वे अपने जीवन में इसी तरह धर्म आराधना करते रहे।

प्रथम माला उपधान तपस्वी मीना बेन बकुल भाई थराद को सविता बेन वाड़ीलाल भाई शाह ने पहली मोक्षमाला पहनाकर जिनशासन का एक नया इतिहास रचा।

उपधान तप के आयोजक परिवार के संघवी प्रकाश भाई, रमेश भाई एवं सुरेश भाई लीलचंदजी बाफना ने सभी 425 आराधको का विशिष्ठ बहुमान कर उनके तप-आराधना की अनुमोदना करते हुऐ उपधान के लिए जीरावला पधारने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उपधान तप की पूर्णाहुति के पूर्व शनिवार शाम को श्री जीरावला पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मंडल, संघवी भेरूतारक धाम ट्रस्ट, श्री मालगांव जैन संघ ट्रस्ट मंडल, श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम ट्रस्ट मंडल की ओर आयोजक संघवी परिवार के सभी परिजनो का मला, साफा, शाल पहनाकर व अभिनंदन पत्र भेंट कर उपधान तप की अनुमोदना करते हुऐ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जीरावला ट्रस्ट के चेयरमेन रमण भाई, भेरूतारक धाम ट्रस्ट के चेयरमेन संघवी मोहनलाल भेरमलजी बाफना, पावापुरी ट्रस्ट के चेयरमेन किशोर एच. संघवी एवं मालगांव जैन संघ ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे। आयोजक परिवार के संघवी प्रकाश भाई लीलचंदजी हुक्मीचंदजी बाफना ने उपधान तप के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुऐ कहा कि परमात्मा की असीम कृपा व पूज्य गुरूदेव यशोविजयजी म. सा. व सभी गुरूभगवंतो से मिले आर्शीवाद से यह उपधान एक यादगार बना ओर इससे मालगांव का गौरव बढा जिसका हमे गर्व हैं।

47 दिन तक 425 तपस्वियों ने साधु जीवन कैसे जीया जाता है उसका प्रशिक्षण लेकर अपनी आत्मा को निर्मल बनाया। संघवी परिवार की उदारता की सभी तपस्वियों, श्रावक व श्राविकाओं ने खूब खूब अनुमोदना की ।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/46308/feed 0 46308
राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का होगा रंगारंग उद्घाटन  https://sevabharati.co.in/archives/44149 https://sevabharati.co.in/archives/44149#respond Mon, 18 Sep 2023 10:58:31 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=44149 सिरोही । अरविंद पवेलियन खेल मैदान सिरोही में 67 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2023 का रंगारंग आगाज  19 सितंबर 2023 को प्रातः 11 बजे होगा। जिसमें राजस्थान के स्कूली छात्र वर्ग 17 से 19 वर्ष के पहलवान जोर आजमाइश करेंगे। सीडीईओ गंगा कलावंत एवं मीडिया सहयोगी गोपालसिंह राव के अनुसार उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संयम लोढ़ा माननीय मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक सिरोही शिवगंज रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन पुरोहित जिला प्रमुख सिरोही करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि महेंद्र मेवाड़ा सभापति नगर परिषद सिरोही तथा विशिष्ट अतिथि सीमा खेतान उपखंड अधिकारी सिरोही,रमण भाई जैन निम्बज मोन्टेक्स ग्रुप ,निरंजन सिंह रूप रजत स्कूल सिरोही ,गीता देवी मनरूपराम सोनी मडिया, जसवंत सिंह देवड़ा वेरा जेतपुरा, दलाराम माली तथा जितेंद्र ऐरन  अध्यक्ष उपभोक्ता भंडार सिरोही रहेंगे। सभी व्यवस्थाओं , अरविन्द पवेलियन,खेल मैदान का जायजा सीबीईओ श्रीमती गंगा कलावंत,सीबीईओ हीरालाल माली,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा नरेश परमार, हनीफ खांन, लहरा राम उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा ने लिया।प्रतियोगिता सह सचिव प्रधानाचार्य चन्द्रा खत्री व मीडिया संयोजक दिलीप सिंह सिंदल ने बताया कि आयोजक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद सर के एम सिरोही में पंजीयन दलों ने सम्पूर्ण राजस्थान से आए खिलाड़ियों का संभाग अनुसार पंजीयन किया। पंजीयन संयोजक विक्रम सिंह देवड़ा, भूपेंद्र कुमार, अमृतलाल माली, नरेश कुमार चौहान, गोविंद राम आर्य, वागाराम देवासी ,राजीव त्रिवेदी, देवेंद्र कुमार खत्री, राधेश्याम शर्मा, अमर सिंह, जितेंद्र कांटीवाल की टीम ने विधिवत पंजीयन किया। आवासीय व्यवस्था दलों ने सभी टीमों को आवंटित विद्यालयों में ठहराया।राव ने बताया कि आवास संयोजक राधेश्याम सिंह सिंदल ,नरेंद्र सिंह आढा,जितेंद्र आर्य ,जितेंद्र रावल, भरत सिंह आढा, कमल सिंह सोडा, भगवत सिंह देवड़ा, हीरा खत्री ,जगदीश सिंह आढा, हेमलता मिस्त्री ,पदमा सुमन ने सभी खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था एवं आवश्यकताओं को पूरा किया।प्रतियोगिता की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रमिला सिंदल ,स्वदेश सिंह देवड़ा ,दिनेश कुमार व्यास, प्रेमलता मोदी ,भरत सिंह देवल, राजेश कोटवानी ,छगनलाल कुम्हार ,कालूराम भील, शशि कला कोटेसा, संगीता डाबी ,हरेश कुमार, रेखा सोनी, पूजा जैन, सुमन नाथावत ,अजय पाल सिंह, शैलेंद्र सिंह शारीरिक शिक्षक, उषा कंवर, पुष्पा मीणा ,रंजू चारण ,संतोष बारिया ,सीता देवी, रेखा कुमारी सहित समस्त प्रति नियुक्त संयोजक, सहसंयोजक सदस्य सराहनीय योगदान दे रहे हैं। प्रतियोगिता की सफलता हेतु नियुक्त संयोजक ईश्वर लाल पुरोहित अनुशासन, महेंद्र सिंह राणावत भोजन एवं अल्पाहार ,सोनू मिस्त्री चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार ,दिलीप सिंह सिंदल मीडिया, भंवरलाल पुरोहित स्मारिका निर्माण समिति, जितेंद्र लोहार नियंत्रण एवं पूछताछ कमेटी ,रमेश खत्री पेयजल एवं बिजली ,अर्जुन राजपुरोहित अभिलेख संधारण एवं प्रतियोगिता परिणाम संकलन, अंजू रानी कांटीवाल साज सज्जा उद्घाटन समापन समारोह, उमाराम मीणा मार्गदर्शन कमेटी, गीता शर्मा मेरिट एवं स्मरण प्रमाण पत्र समिति सहित सभी कार्यों में सह संयोजक , सदस्यों के साथ जोर-शोर से लगे हैं।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/44149/feed 0 44149
विधायक संयम लोढा ने किया ग्राम मांडवा में बालिका खेल छात्रावास के भूमिपूजन एवं शिलान्यास https://sevabharati.co.in/archives/44022 https://sevabharati.co.in/archives/44022#respond Thu, 14 Sep 2023 15:52:43 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=44022 सिरोही। जिला स्टेडियम विकास कार्य जनजाति बालिका खेल छात्रावास एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तींरदाजी रेंज व बाउण्ड्री एवं पुल निर्माण का भूमि पूजन शिलापट्टिका का अनावरण मुख्यमंत्री सलाहकार एंव विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक संयम लोढा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत गोल के राजस्व ग्राम माण्डवा में नवनिर्मित जिला खेल स्टेडियम परिसर में जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग द्वारा राशि 04.15 करोड की लागत से क्षमता 100 बैड का बालिका खेल छात्रावास एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की तीरन्दाजी रेंज का निर्माण एवं जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा राशि 02.00 करोड की लागत से चारदीवारी, पूल एवं अन्य निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर जिला स्टेडियम आम जनता को समर्पित किया जायेगा तथा सिरोही के प्रतिभावान खिलाडियों को विभिन्न खेलों के उत्कृष्ठ खेल मैदान प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध होगें। बालिका खेल छात्रावास के निर्माण से सिरोही की 100 बालिकाओं को आवास एवं प्रशिक्षण की उच्च स्तरीय व्यवस्था प्रदान होगी जिससे जिले का ही नही वरन प्रदेश एवं देश का नाम रोशन होगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से कहा कि शीघ्र ही विवेकानन्द युवा आवास के रूप में एक और सौगात इस क्षैत्र को मिलने वाली हैं।
       उन्होंने कहा कि बढता हुआ सिरोही दिखे इस सकंल्प के तहत कार्य कर रहें है, काम में कोई कमी नहीं रखी है। वाडाखेडा जीव अभ्यारण क्षेत्र को विकासित किया जाएगा इसके लिए राज्य सरकार ने 5 करोड रूपए मंजूर किए है, सिरोही पर्यटक की दृष्टि से उभरेगा और स्थानीय लोगांे को रोजगार मिलेगा।
       जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल छात्रावास एवं तीरन्दाजी रेंज निर्माण से सिरोही जिले के प्रतिभावान बालिका खिलाडियों को आवास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी माउण्ट आबू सिद्धार्थ पालानीचामी, नगर परिषद् के उपसभापति जितेन्द्र सिंघी ,सरपंच गोल पंचायत समिति श्रीमती इन्द्रा रावल, सभापति नगर परिषद् जावाल कनाराम भील, प्रकाश प्रजापति, जिला खेल अधिकारी अशोक चैधरी समेत अन्यजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भरत कुमार रावल ने किया तथा धन्यवाद एवं आभार की रस्म उपायुक्त जनजाति विभाग उपायुक्त डाॅ. मनोहर सिंह ने की।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/44022/feed 0 44022
बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगाये जायेंगे टीके https://sevabharati.co.in/archives/43849 https://sevabharati.co.in/archives/43849#respond Sun, 10 Sep 2023 14:25:14 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=43849 टीकाकरण से ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट रहे 

सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण

सिरोही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने बताया की सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण 11 सितम्बर सोमवार से चालू होगा। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में टीकाकरण से ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट रहे बच्चों व गर्भवति महिलाओं को संबंधित टीके निःशुल्क लगाये जायेंगे।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण 11 सितम्बर, 2023 को संचालित कर सूचीबद्ध लाभार्थियों को संबंधित टीके लगाये जायेंगे।

उन्होंने बताया अभियान के तहत् दूरस्थ गांव-ढाणियों, सघन कच्ची बस्तियों में टीकों से छूट रहे व वंचित बच्चों व गर्भवतियों महिलाओं की सूची तैयार कर ली गयी है एवं तैयार क्षेत्रवार माइक्रो प्लान के अनुसार टीके लगाये जायेंगे। अभियान में महिला बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/43849/feed 0 43849
परिवर्तन जरूर होगा लेकिन इस बार राज का नहीं रिवाज का, बनेगा इतिहास : संयम लोढ़ा https://sevabharati.co.in/archives/43814 https://sevabharati.co.in/archives/43814#respond Sun, 10 Sep 2023 10:54:48 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=43814 राज्य सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से आम जन संतुष्ट, कांग्रेस सरकार के प्रति भारी लहर

परिवर्तन यात्रा विफल, बनी दावेदारों की बायोडाटा यात्रा

सिरोही।सिरोही विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा व रैली पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन जरूर होगा लेकिन वह राज का नहीं रिवाज का होगा। कई दशक बाद प्रदेश में कोई सरकार रिपीट होगी और वह वर्तमान कांग्रेस की सरकार फिर से सत्ता में आयेगी।

जन आक्रोश यात्रा या परिवर्तन यात्रा से आम जनता को गुमराह कर सत्ता में आने के ख्वाब देख रही भाजपा को कुछ हाथ नहीं लगेगा उनका ख्वाब ख्वाब ही रह जायेगा।भाजपा रोज नए-नए तरीके एवं हथकंडे अपना कर आम जनता को गुमराह करने का हर संभव प्रयास कर रही है पहले भाजपा ने प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जो पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुई और अब बिना किसी नेतृत्व के परिवर्तन यात्रा लेकर आई है इस यात्रा में भी ना तो कार्यकर्ता शामिल है और ना ही आम जनता। कार्यकर्ता और आम जनता ने भाजपा की दोनों ही यात्राओं को पूरी तरह से नकार दिया है यात्राओं की लगातार विफलता, पार्टी में गुटबाजी से भाजपा नेता परेशान हो चुके हैं ।

भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा अब केवल संभावित दावेदारों की बायोडाटा यात्रा बनकर रह गई है ।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास पूरे प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है कोई विजन नहीं है इस कारण वह बिना किसी चेहरे के मोदी के मुखोटे को आगे कर चुनाव लड़ रही है भाजपा के प्रदेश में एक दर्जन सीएम घूम रहे हैं, जनता में अपनी लड़ाई को छुपाने के लिए मोदी के नाम का सहारा लिया जा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आमजन त्रस्त हो चुकी है। महंगाई चरम सीमा पर है जिस पर भाजपा के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है और मोदी के खिलाफ बोलने की किसी में हिम्मत नहीं है ।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राज्य में चुनाव आते ही भाजपा अपने आपको किसानों की हमदर्द और हितैषी बताने लगी है जबकि भाजपा शासन में राजस्थान में ही महारानी के राज्य में घढ़साना में किस तरह 70 निर्दोष एवं निहत्थे किसानों को गोली से मार दिया गया था यह किसानों का घाव अभी भरा नहीं था कि केंद्र सरकार फिर किसानों के शोषण के लिए और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए तीन कृषि काले कानून लेकर आई जिसे कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के चलते वापस लेना पड़ा है। देश एवं प्रदेश का किसान भाजपा की असलियत जान चुका है और अब वह इनके झांसे में नहीं आने वाला है ।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है जबकि भाजपा के प्रधानमंत्री अपनी धर्मपत्नी को ही सम्मान नहीं दे रहे हैं तो ऐसी पार्टी देश में या प्रदेश में क्या महिलाओं का सम्मान करेगी।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आम जनता एवं कर्मचारियों के हित में एक से बढ़कर एक फैसले लिए हैं और अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनमें सबसे बड़ी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना है इस पर भाजपा अपना रूख साफ करें कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम के पक्ष में है या विपक्ष में है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के नेता लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम के विरोध में बयान देते हैं क्या भाजपा यह स्पष्ट करेगी कि यदि उनका शासन आता है तो ओल्ड पेंशन स्कीम को जारी रखेगी अथवा बंद करेगी।भाजपा ने अपने पहले के शासन में ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था जिससे कर्मचारीयो एवं उनके परिवारों का भविष्य अंधकारमय हो गया था।विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भाजपा ने काले धन के बल पर देश के अनेक राज्यों ने जनता के द्वारा चुनी सरकारों को विधायको की खरीद फरोख्त कर पलट दिया लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री की जीवटता ने उनके मंसूबे धूल धूसरीत कर दिए। पूरे देश को एक बार फिर पता की चल गया की राजस्थान की वीर प्रसूता भूमि आज भी भाजपा के षड्यंत्रकारियो के आगे घुटने टेकने वाली नही है।उन्होंने जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से सवाल किया कि वे बताए जवाई पुनर्भरण प्रोजेक्ट सात साल से दिल्ली में लटका हुआ क्यों है। माही व्यास समझौते की क्रियान्विति क्यों नही कर रही है, जालोर, सिरोही व बाड़मेर के किसानो को केंद्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में जाकर क्यों लड़ना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। देश में अब तक का सर्वोच्च बेरोजगारी स्तर है।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक लोढ़ा भाजपा से यह भी सवाल किया है कि वोट मांगने से पहले भाजपा यह बताएं कि उनकी पार्टी के ही नेता की सोसायटी आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी में आम जनता का डूबा पैसा कब मिलेगा। गत चुनाव में सांसद ने वादा किया था 5 साल पूरे हो गए उसे वादे का क्या हुआ । लोढ़ा ने कहा कि पूर्व भाजपा शासन में लखमाराम देवासी को झूठे मुकदमे में सालों तक जेल रहना पड़ा है वह जनता भूली नहीं है गत भाजपा शासन काल में जिले में पटवारियों, ग्रामासेवको, पशु चिकित्सा केंद्र में कितने पद रिक्त पड़े हुए थे आमजन, ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो चुके थे और उन्होंने भाजपा शासन को प्रदेश से उखाड़ फेंका था।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव से पहले ही हथियार डाल चुका है जिसका उदाहरण जन आक्रोश यात्रा एवं परिवर्तन यात्रा की विफलता है प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कर्मचारियों के हित की नीतियों के बलबूते पर भारी बहुमत से वर्तमान कांग्रेस सरकार रिपीट होगी और परिवर्तन राज का नहीं रिवाज का होगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/43814/feed 0 43814