बीकानेर – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Mon, 22 Sep 2025 18:52:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg बीकानेर – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 देर रात साढ़े 4 हजार प्रिंसिपल के तबादले, किसका कहां हुआ ट्रांसफर https://sevabharati.co.in/archives/53754 https://sevabharati.co.in/archives/53754#respond Mon, 22 Sep 2025 18:45:54 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53754

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने देर रात प्रिंसिपल की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें 4 हजार 527 प्रिंसिपल का तबादला किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बड़ी संख्या में ट्रांसफर करने के लिए 508 पेज की लिस्ट पिछले दिनों तैयार की थी, सोमवार रात करीब 9 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई-हस्ताक्षर किए गए।

स्थानान्तरित प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने और जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है।

प्रदेश के लगभग सभी जिलों के शिक्षा प्रिंसिपल बदले हैं। इसमें अधिकांश टीचर्स को उनकी मनपसंद जगह लगाने का प्रयास किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को शहर से गांवों में भी भेजा गया है। गत वर्षों में जिन स्कूलों को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत किया गया था, उनमें भी अब प्रिंसिपल लगा दिए गए हैं। शहर के अंदर पिछले कई सालों से जमे सैकड़ों प्रिंसिपल को अब गांवों में पदस्थापित किया गया है।

विधायकों से ली गई थी डिजायर प्रिंसिपल ट्रांसफर से पहले भाजपा के विधायकों से एक तय संख्या में डिजायर ली गई थी। भाजपा विधायक जहां नहीं हैं, वहां भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता से या फिर सांसद से डिजायर ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायकों ने डिजायर भी दी और एक तय संख्या में अलग से नाम भी दिए। इन्हीं नामों को ट्रांसफर लिस्ट में जगह दी गई है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद फैसला विभागीय अधिकारियों के अनुसार- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष ये ट्रांसफर लिस्ट करीब 20 दिन पहले ही रख दी गई थी। बाद में इसे विधानसभा सत्र के चलते रोक दिया गया था। फिर श्राद्ध पक्ष के कारण लिस्ट रोकी गई, लेकिन अब नवरात्रि के पहले ही दिन प्रिंसिपल को नए स्कूलों में पदस्थापित कर दिया गया है। सोमवार को ही राज्य सरकार ने इसके लिए स्वीकृति जारी की और देर रात ये लिस्ट जारी हो गई। आदेश में साफ लिखा गया है कि राज्य सरकार के पत्र की पालना में ये ट्रांसफर किए गए हैं।

transfer-order-principal-4527_1758560243

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53754/feed 0 53754
राजस्थान ने रचा इतिहास: 8वीं वेस्ट जोन राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्गों में बना चैम्पियन https://sevabharati.co.in/archives/51366 https://sevabharati.co.in/archives/51366#respond Sun, 29 Jun 2025 14:59:20 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=51366 बीकानेर ने यूथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में किया दबदबा कायम

जोधपुर। 8वीं वेस्ट जोन राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान की महिला एवं पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को दोनों वर्गों में उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं लोकसभा प्रत्याशी करणसिंह उचियारडा थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में त्रिभुवन सिंह राजवी, अर्जुन सिंह उचियारडा, पार्षद असलम खान व छोटू सिंह इन्द्रोका शामिल रहे। विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग फाइनल:
राजस्थान ने महाराष्ट्र को 35-29, 35-21 अंकों से पराजित कर पहली बार खिताब जीता।

महिला वर्ग फाइनल:
राजस्थान की महिला टीम ने महाराष्ट्र को सीधे सेटों में 35-27, 35-30 अंकों से हराकर लगातार तीसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

दोनों वर्गों में गोवा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चेल्सिया सैनी, पुरुष वर्ग से मिहिर शेखर एवं अजय चौहान रहे।

चतुर्थ यूथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर की धमक

बालिका वर्ग के फाइनल में बीकानेर ने चुरू को 35-29, 36-34, 35-22 अंकों से हराया।
बालक वर्ग में बीकानेर ने टोंक को 35-22, 35-29 अंकों से सीधे सेटों में हराकर विजेता बना।

अंतिम परिणाम –
बालक वर्ग:
🥇 बीकानेर | 🥈 टोंक | 🥉 हनुमानगढ़ व करौली
बालिका वर्ग:
🥇 बीकानेर | 🥈 चुरू | 🥉 जयपुर व टोंक

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

  • बालिका वर्ग: सलोनी (बीकानेर)
  • बालक वर्ग: चिराग सोलंकी (बीकानेर)

समारोह के अंत में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ एवं जोधपुर संघ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/51366/feed 0 51366
संत श्री दुलाराम कुलरिया परिवार का समाज सेवा में योगदान प्रेरणादायक : शेखावत https://sevabharati.co.in/archives/48076 https://sevabharati.co.in/archives/48076#respond Sun, 28 Jul 2024 17:28:00 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=48076 Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

केंद्रीय मंत्री ने सिलवा (नोखा) स्थित संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह में लिया भाग

कहा, समाज सेवा की सदियों पुरानी परंपरा को परिवार वर्षों से बढ़ा रहा है आगे

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को सिलवा (नोखा) स्थित संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। शेखावत ने कहा, समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है, इस सदियों की परंपरा को संत श्री दुलाराम कुलरिया परिवार जिस तरह निभा रहा है, वह समाज के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

आज बीकानेर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय पर्यटन एवम् संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन स्वागत किया गया।
समारोह में शेखावत ने कहा, संत श्री दुलाराम कुलरिया परिवार वर्षों से इस परंपरा को निभाता आ रहा है, इससे समाज के लोगों का कल्याण तो हो ही रहा है, बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, जिस धरती पर हम पैदा हुए, उस धरती का ऋण चुकाने के लिए समाज सेवा का मार्ग निश्चित ही अभिनंदन के योग्य है।

उन्होंने कहा मनुष्य जितना कमाता है, उसका 50 प्रतिशत अपने रोजगार को आगे बढ़ाने में खर्च करे, 25 प्रतिशत धन की बचत, 12.5 प्रतिशत घर के खर्चों में और बचे 12.5 प्रतिशत को समाज सेवा के कार्यों में खर्च करना चाहिए।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/48076/feed 0 48076
एयूस्मॉल फाइनेंस बैंक और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने मिलाया हाथ https://sevabharati.co.in/archives/43950 https://sevabharati.co.in/archives/43950#respond Tue, 12 Sep 2023 04:18:42 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=43950 बीकानेर। भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंसबैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) और भारत के अग्रणी निजी जीवन बीमाकर्ताओंमें से एक बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने आज मुंबई में अपनी साझेदारी की घोषणा की।इस सहयोग से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों की बजाज आलियांज के लाइफ इंश्योरेंसप्रोडक्ट्स की एक व्यापक रेंज तक सीधी पहुंच बन जाएगी, जिसका फायदा उन्हें वित्तीयसुरक्षा की जरूरत पूरी करने में मिलेगा।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर उत्तम टिबरेवाल औरबजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तरूण चुघ ने एक कार्यक्रम में इस समझौतेपर हस्ताक्षर करते हुए इस साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी से, बैंक का लक्ष्य अपनेग्राहकों के लिए बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के विभिन्न प्रकार के जीवन बीमा पेशकशोंवाले प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों का लाभ उठाना है। एयूएसएफबी के पास ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजार के ग्राहकों की 28 वर्षों की गहरी समझ है।बैंक ने इन क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष उत्पाद और सेवाएं तैयार की हैं।अपने डिजिटल दृष्टिकोण और इनोवेटिव प्रॉडक्ट के साथ एयू एसएफबी अपने ग्राहक आधार कोबढ़ाते हुए लगातार सालाना दस लाख ग्राहक जोड़ रहा है। ग्राहकों को जोड़ने में 21 राज्योंऔर 3 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 1,038 टचप्वाइंट वाले विस्तारित डिलीवरी नेटवर्कका पूरा सहयोग हासिल है। इससाझेदारी पर बोलते हुए बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तरूण चुघ ने कहा,’यह साझेदारी बैंक के 1038 टचप्वाइंट पर ग्राहकों के लिए हमारे वैल्यू-पैक और बेजोड़लाइफ इंश्योरेंस उत्पादों को उपलब्ध कराएगी। हम शीर्ष स्तरीय, न्यू एज सर्विस और डिजिटलफर्स्ट नजरिए से लैस हैं। हम अपने ग्राहकों को उनकी वित्तीय आकांक्षाओं को प्राप्तकरने में सक्षम बनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। मुझे विश्वास है कि बैंक और आलियांजका ‘कस्टमर फर्स्ट’ का हमारा वादा एक दीर्घकालिक और सफल साझेदारी को जन्म देगा क्योंकिहम एक साथ और भी कई जीवन लक्ष्यों को हासिल करवाने में मददगार रहेंगे।’एयूस्मॉल फाइनेंस बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर उत्तम टिबरेवाल ने कहा,’एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में हमारे ग्राहक हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/43950/feed 0 43950
राजस्थान को फिर परम वैभव की तरफ ले जाएगी भाजपा : शेखावत https://sevabharati.co.in/archives/43810 https://sevabharati.co.in/archives/43810#respond Sun, 10 Sep 2023 10:43:26 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=43810 परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने पर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

बीकानेर लूणकरणसर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जहां एक ओर राजस्थान की गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए घेरा, वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को जनहितकारी बताया। शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कानून का राज स्थापित कर राजस्थान को एक बार फिर वैभव की तरफ ले जाने का काम करेगी। हम राजस्थान को फिर सौभाग्य के द्वार तक लेकर जाएंगे।

रविवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ बीकानेर संभाग में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके बाद लूणकरणसर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखावत ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, युवाओं, किसानों व बिजली के मुद्दे के साथ रेप की घटनाओं को लेकर गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि राजस्थान की आबादी 7.97 करोड़ है, यानी देश की 5.61 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है, लेकिन देश में कुल दर्ज होने वाली रेप की घटनाओं के 22 प्रतिशत केस राजस्थान में रजिस्टर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल दिन में मुख्यमंत्री कांग्रेस की राजकुमारी प्रियंका गांधी की आगामी यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए जगह देखने के लिए गए थे, जहां बैठक होने वाली है, उससे मात्र 5 किलोमीटर की परिधि में अज्ञात महिला की लाश को लाकर डाल दिया गया। पूर्व सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, श्रवणसिंह बगड़ी, विधायक सुमित गोदारा, जालम सिंह देहात अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि घर के बाहर शाम को भोजन कर टहलने निकली महिला को जबरन अगवाकर ले जाया गया। तीन-तीन दरिंदों ने उसके साथ दरिंदगी की। पूर्णतः निर्वस्त्र अवस्था में उसको छोड़कर चले गए। उसे सड़क तक बिना कपड़ों के आना पड़ा और पुलिस ने अपनी गाड़ी की सीट को फाड़कर महिला की गरिमा को बचाने में सहयोग किया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस तरह की घटनाएं राजस्थान में निरंतर हो रही हैं। यह सरकार की पूर्ण विफलता का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक तरफ वादा-खिलाफी करने के चलते किसान की जमीन नीलाम हो रही है, दूसरी तरफ समय पर खाद-बीज नहीं मिलने के कारण किसानों को घाटा हो रहा है। पहले अगस्त सूखा निकल जाने के चलते बरसात पर आधारित खेती बर्बाद हो गई, दूसरी तरफ बिजली न होने के चलते हुए किसान खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हो गया। पूरे राजस्थान में इस तरह के हालात हैं। जो सरकार मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, उस सरकार को धरातल पर वास्तविकता से रू-ब-रू होना चाहिए। दुर्भाग्य यह है कि सरकार अपनी सारी विफलताओं पर पर्दा डालते हुए केवल और केवल अपनी पीठ थपथपाकर अपने कामों की प्रशंसा खुद करते हुए आत्ममुधता के भाव से ग्रसित है।

शेखावत ने कहा कि राजस्थान का किसान बदहाल है। इस बदहाली की सुध लेने के लिए गिरदावरी करने की आवश्यकता है, क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट उसके बाद हो पाएगा, फिर नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल पाएगा, लेकिन दुर्भाग्य है कि पटवारी, गिरदावरी और रेवेन्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण से आज उस दिशा में कोई काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि राम रुष है और साथ-साथ में राज भी रूठ कर बैठा हुआ है।

शेखावत ने कहा कि राजस्थान में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन जिस तरह से कंप्रोमाइज हुई। कितनी तरह के माफिया राजस्थान में पैदा हुए। बीकानेर जिले में तो माइनिंग माफिया का तूफान चारों तरफ दिखाई देता है। देशभर में चर्चाएं हैं। बॉर्डर, वन विभाग, नहर विभाग तक सभी जमीनों पर अवैध रूप खनन का काम हो रहा है। बजरी माफिया, जिप्सम माफिया, शराब माफिया, भूमि माफिया, वन भूमि माफिया, मंदिर भूमि को हड़पने का माफिया, डीजल माफिया और कितनी तरह के माफिया राजस्थान में दिखाई देते हैं। इनके चलते जिस तरह से आपराधिक घटनाएं राजस्थान में बढ़ने लगी हैं। यह निश्चित रूप से राजस्थान की जनता के लिए चिंताजनक है।

जानबूझकर सोने का अभिनय कर रही सरकार
शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साढ़े चार साल में निरंतर सड़क से लेकर सदन तक इस अराजक, गूंगी-बहरी, सोई हुई सरकार के निक्कमेपन को उजागर करने और जगाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। राजस्थान के युवाओं, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा, राजस्थान की प्रगति, केंद्र सरकार की योजनाओं के इंप्लीमेंटेशन को लेकर सड़क तक घेरने का काम किया है। सरकार शायद जानबूझकर जागते हुए सोने का अभिनय कर रही है। राजस्थान की जनता आक्रोश के चलते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प कर चुकी है। इसी संकल्प को संकलित करने के लिए राजस्थान के चारों कोनों से चार परिवर्तन यात्राएं प्रारंभ हुई हैं।

बदलाव चाहती है जनता
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मैं अपने 30 साल के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि अबकी बार राजस्थान में परिवर्तन को लेकर लोगों के मन में भयानक आक्रोश है। सामान्यतः किसी चुनी की सरकार को लेकर छोटा-मोटा एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर हो सकता है, लेकिन अबकी बार वह वहीं तक सीमित नहीं है, जनता आक्रोशित होकर बदलाव चाहती है। इस बार राजस्थान में ऐतिहासिक परिणाम आएंगे। एक नया इतिहास बनेगा और भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार एक बार फिर राजस्थान में बनेगी।

केंद्र की योजनाओं में पिछड़ा राज्य
शेखावत ने कहा कि वर्ष 2013-18 के कालखंड में देश की सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना को धरातल पर उतरने के परिपेक्ष में राजस्थान देश में पहले, दूसरे या तीसरे पायदान पर था, वह आज पिछड़ते-पिछड़ते इस हालत में आ गया है कि हर एक योजना के इंप्लीमेंटेशन में हम नीचे से पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर आ गए हैं। मैं अगर जल जीवन मिशन की चर्चा करूं तो देश में सर्वाधिक 30 हजार करोड़ का बजट उपलब्ध कराने के बावजूद आज राजस्थान प्रगति के पैमाने पर नीचे से तीसरे और चौथे स्थान पर संघर्ष करता हुआ दिखाई देता है।

राजस्थान को बनाएंगे देश का ग्रोथ इंजन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान की जितनी क्षमताएं हैं और जैसा पोटेंशियल है, उसके अनुरूप राजस्थान का विकास हो सके और इस बदलते हुए परिदृश्य में जब भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था का सबसे चमकते हुए सितारे के रूप में पहचान बना रहा है, हमारा राजस्थान भी कदमताल करते हुए उसके अनुरूप साथ चले और देश का ग्रोथ इंजन बन सके। भारतीय जनता पार्टी कानून का राज्य स्थापित कर राजस्थान को एक बार फिर वैभव की तरफ ले जाना का काम करेगी। अबकी बार कमल खिलेगा, प्रचंड बहुमत के साथ में खिलेगा और हम राजस्थान को एक बार फिर सौभाग्य के द्वार तक लेकर जाएंगे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/43810/feed 0 43810
चौथा ओरिज़नल गीत ‘इम्तिहान’ रिलीज़ किया https://sevabharati.co.in/archives/43617 https://sevabharati.co.in/archives/43617#respond Tue, 05 Sep 2023 18:32:18 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=43617 बीकानेर। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स, वायकॉम 18 के साथ गठबंधन में संगीत की एक नई शैली पेश करने के लिए तैयार है, जिसमें बॉलीवुड की मधुर धुन और हिप हॉप के मिश्रण से जनरेशन लार्ज की ओरिजनल साउंड का निर्माण होता है। ‘लिविंग इट लार्ज’ की भावना का जश्न मनाते हुए और मणिपाल, भुवनेश्वर, पुणे, इंदौर एवं देहरादून में अपने अनूठे ऑन-ग्राउंड अनुभवों से हजारों संगीत-प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने के बाद, रॉयल स्टैग बूमबॉक्स 4 ओरिजनल संगीत ट्रैक के लॉन्च के साथ अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। रिलीज़ होने वाले चौथे ओरिजनल म्यूज़िक ट्रैक में मधुर गायिका, नीति मोहन और प्रतिष्ठित रैपर, इपीआर का अनूठा गठबंधन है।

इस नये गीत ‘इम्तिहान’ में बॉलीवुड और हिप-हॉप शैलियों का आकर्षक संगम है, जो संगीत का मनोरम अनुभव पेश करता है। यह गीत भावनाओं की गहराई में ले जाता है, और कलात्मक प्रतिभा खोजने के संघर्ष का प्रदर्शन करता है। अपने नाम के अनुसार यह गीत कलाकारों द्वारा बाधाओं को पार करने और मधुर संगीत का निर्माण करने की कोशिश करने की प्रकृति का आकलन करता है। यह रॉयल स्टैग बूमबॉक्स के अद्वितीय व फ़िजिटल फॉर्मेट में सभी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने वाला मेलोडी ईंटो हिप हॉप म्यूजिक ट्रैक का चौथा ओरिजनल गीत है।

इस मौके पर इपीआर ने कहा, “मुझे रॉयल स्टैग बूमबॉक्स का हिस्सा बनने की बहुत ख़ुशी है। एक अद्वितीय मंच है जिसने मेरे जैसे रैप कलाकारों को भारत में विकसित होते हिप हॉप को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। मुझे इम्तिहान में नीति मोहन के साथ काम करके बहुत मज़ा आया। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।”

गायिका नीति मोहन ने कहा, “एक कलाकार के रूप में, रॉयल स्टैग बूमबॉक्स जैसे प्लेटफ़ॉर्म को एक नये संगीत का निर्माण करते देखकर बहुत अच्छा लगा। इस प्लेटफ़ॉर्म के कॉन्सेप्ट के अनुसार ही हमारे गीत इम्तिहान में हिप हॉप और बॉलीवुड को बहुत दिलचस्प तरीक़े से एक साथ पेश किया गया है।”

सीग्राम के रॉयल स्टैग की संगीत में गहरी रुचि है, और आज के युवा संगीत की नयी व रोमांचक शैलियों की ओर झुकाव रखते हैं। हिप-हॉप जैसी आधुनिक शैलियाँ तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जबकि बॉलीवुड के गीत युवाओं की संस्कृति का हिस्सा बन गये हैं। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स इस पीढ़ी की लोकप्रिय शैली, हिपहॉप के साथ उनकी विरासत में मिले बॉलीवुड गीतों का मिश्रण पेश कर उनकी कल्पनाओं को झकझोर देने का इरादा रखता है। इस क्रम का चौथा गीत इम्तिहान यूट्यूब चैनल, सोशल और सभी प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर चल रहा है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/43617/feed 0 43617
रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं: “मैन वुमन मैन वुमन” https://sevabharati.co.in/archives/43280 https://sevabharati.co.in/archives/43280#respond Wed, 30 Aug 2023 19:08:45 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=43280 बीकानेर। रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स ने मोटली मूवीज़ और ट्रिगर प्रोडक्शंस के सहयोग से ‘मैन वुमन मैन वुमन’ नामक अपनी लेटेस्ट लघु फ़िल्म की रिलीज़ की घोषणा की। प्रसिद्ध अभिनेता-फ़िल्म निर्माता नसीरुद्दीन शाह द्वारा लिखित और निर्देशित 26 मिनट की यह फ़िल्म दो पीढ़ियों के बीच प्यार और दोस्ती की एक अनूठी कहानी को पेश करती है। रत्ना पाठक शाह, तरूण धनराजगीर, सबा आज़ाद और विवान शाह अभिनीत इस फ़िल्म में आधुनिक दुनिया में रिश्तों की पेचीदगी को बड़ी ख़ूबसूरती से पेश किया गया है।

आधुनिक समय पर आधारित ‘मैन वुमन मैन वुमन’ एक पेचीदा लगने वाले कथानक को बड़े हल्के-फुल्के अंदाज़ में उजागर करती है। यह दो जोड़ों की डेटिंग लाइफ़ को दर्शाती है, जिनमें बहुत कुछ एक जैसा होने के बावजूद आख़िरकार वो ख़ुद को एक चौराहे पर पाते हैं। जैसे-जैसे उनकी कहानियाँ आगे बढ़ती हैं, फ़िल्म बेशर्त प्यार, रोमांस और पारिवारिक भावना को उजागर करती जाती है जो दर्शकों को कई तरह से मंत्रमुग्ध करती है। अजीब और मज़ेदार संयोगों की एक श्रृंखला के बाद, फ़िल्म एक गंभीर और शानदार संदेश देती है: “लव कॉन्कर्स ऑल” यानी ‘प्यार सबको जीत लेता है’।

फ़िल्म के बारे में बात करते हुए, लेखक-निर्देशक नसीरुद्दीन शाह ने कहा, “मैं रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉर्ट फिल्म्स के साथ अपनी लघु फ़िल्म रिलीज़ करके बहुत खुश हूं। ‘मैन वुमन मैन वुमन’ एक बेशर्त प्यार की कहानी है। हमने यह बताने की कोशिश की है कि जब प्यार मार्गदर्शक हो तो रिश्ते कितने सरल हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इससे कुछ प्रेरणा ज़रूर मिलेगी।”

अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने कहा, “नसीर के पास एक साफ़ नज़रिया था कि वह कहानी को कैसे सामने लाना चाहते हैं और हम सबने उनके इस नज़रिये पर उनके साथ काम करने में बहुत अच्छा समय बिताया। ‘मैन वुमन मैन वुमन’ आधुनिक समय में रिश्तों का लीक से हटकर एक सुंदर चित्रण है। मुझे इसका हिस्सा बनना अच्छा लगा।”

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/43280/feed 0 43280
आकाश बायजू का प्रेरक सत्र आयोजित https://sevabharati.co.in/archives/39122 https://sevabharati.co.in/archives/39122#respond Sun, 26 Mar 2023 07:06:26 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=39122 बीकानेर। आकाश बायजूज द्वारा बीकानेर में प्रेरक सत्र का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्रों और अभिभावकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के वक्ता श्री परमेश्वर झा, क्षेत्रीय निदेशक, आकाश बायजूस थे, जिन्होंने छात्रों को एक उत्साहजनक और प्रेरक संदेश दिया कि कैसे NEET/JEE की तैयारी के ये आखिरी दिन उनके सपनों को हकीकत में बदल देंगे। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि छात्र को अपनी तैयारी के प्रति कितना प्रतिबद्ध होना चाहिए और कैसे रचनात्मक बदलाव किसी को उज्जवल और अधिक सफल बना सकते हैं।
सीयूईटी 2022 की टॉपर दिव्यांशी उतरेजा को 1 लाख रुपये का चेक दिया गया। शाखा ने अपने 25 छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उनके माता-पिता के साथ ट्रॉफी और फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। पिछले साल एनईईटी में 16, जेईई में 4 और विभिन्न ओलंपियाड में 5 छात्रों के चयन के साथ शाखा के विभिन्न छात्रों ने कई परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस कार्यक्रम ने छात्रों को एक सकारात्मक दिमाग से प्रेरित होने और चिकित्सा/इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपने सपनों में मदद की। माता-पिता और छात्रों ने अपनी संतुष्टि और खुशी व्यक्त की और आकाश बायजू की टीम और सिस्टम को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली शिक्षा लाने और इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्रों में उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।
सत्र का समापन लक्ष्यों पर टिके रहने और अपने सपनों को हासिल करने में खुद को शामिल करने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/39122/feed 0 39122
बीकानेर के आकाश बायजू के 5 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 के पहले सत्र में 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल किए https://sevabharati.co.in/archives/36004 https://sevabharati.co.in/archives/36004#respond Thu, 21 Jul 2022 08:19:25 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=36004 बीकानेर । बीकानेर में आकाश बायजू’एस के 5 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 परीक्षा के पहले सत्र में 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल कर संस्थान और शहर को गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कल रात नतीजे घोषित किए। यह इस साल आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग के लिए दो संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में से पहली थी।

शीर्ष स्कोर करने वालों में दिव्यांशी 99.22, प्रिया पान्डे 98.60, प्रीवा लालवानी 98.59 अयाम अहमद गौरी 97.40 आदित्य विक्रम 97.38 हैं।

इन छात्रों ने आईआईटी जेईई क्रैक करने के लिए टू ईयर क्लासरूम प्रोग्राम के तहत आकाश इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया था। इसे दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से माना जाता है। उन्होंने कॉन्सेप्ट समझने के लिए किए गए अपने प्रयासों और लर्निंग शेड्यूल का पालन करते हुए टॉप पर्सेंटाइल के साथ जेईई की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर छात्रों ने कहा, हम आकाश इंस्टीट्यूट के आभारी हैं, जिसने हमें दोनों तरह से मदद पहुंचाई। इंस्टीट्यूट की कंटेंट और कोचिंग के बाद हमें विभिन्न विषयों में अन्य कॉन्सेप्ट में उलझने की जरूरत नहीं पड़ी।

छात्रों को बधाई देते हुए श्री आकाश चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश बायजूस ने कहा, “हम इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई देते हैं। देशभर से जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। टॉप पर्सेंटाइल हासिल करने की उपलब्धि इन छात्रों के कठिन परिश्रम व समर्पण और उनके माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।“

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/36004/feed 0 36004
फलाैदी से रवाना ऑक्सीजन ट्रेन बठिंडा स्टेशन पहुंची https://sevabharati.co.in/archives/32257 https://sevabharati.co.in/archives/32257#respond Mon, 24 May 2021 13:33:15 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=32257 बीकानेर। बीकानेर मंडल की दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन रविवार दाेपहर बठिंडा पहुंची। ग्रीन काॅरिडाेर की मदद से ट्रेन ने 478 किलाेमीटर की दूरी 8 घंटे 10 मिनट में पूरी की। आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त केडी पटेल ने बताया कि ट्रेन फलाैदी स्टेशन से सुबह 6.35 बजे रवाना हुई। ट्रेन लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ हाेकर दाेपहर 2.45 बजे कतारसिंहवाला स्टेशन पहुंची। ट्रेन में ऑक्सीजन के दाे ट्रैंकर थे। ट्रेन ने यह दूरी 58.54 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरी की। काेराेना के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए रेलवे लगातार ऑक्सीजन पहुंचाने में मददगार बना हुआ है। इससे पहले 20 मई काे भी एक ट्रेन बठिंडा कैंट स्टेशन पर गई थी। उसमें भी ऑक्सीजन के दाे टैंकर थे।
बीकानेर से गुजरती ऑक्सीजन ट्रेन।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/32257/feed 0 32257