बाड़मेर – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Fri, 29 Aug 2025 11:37:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg बाड़मेर – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 मंगला से तेल उत्पादन के सोलह साल पूर्ण “तेल की धार ने बदली विकास की रफ्तार” https://sevabharati.co.in/archives/53212 https://sevabharati.co.in/archives/53212#respond Fri, 29 Aug 2025 11:37:22 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53212 बाड़मेर/जयपुर। खोज वाले वर्ष में दुनिया की सबसे बड़ी तेल खोज के खिताब से लेकर दुनिया की सबसे लंबी हीटेड पाइपलाइन का कारण बनने वाले बाड़मेर का मंगला ऑयल फील्ड 29 अगस्त को उत्पादन के सोलह बरस पूरे कर लेगा। अर्थव्यवस्था की धुरी को कृषि से हाइड्रोकार्बन पर शिफ्ट करने वाले इस तेल क्षेत्र ने इस अवधि में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फील्ड की ऑपरेटर वेदांता समूह की केयर्न ऑयल एंड गैस ने अब इस फील्ड के साथ नए रिकॉर्ड जोड़ने के लिए काम शुरू कर दिया है।

मंगला फील्ड की खोज सन 2004 में हुई और 29 अगस्त 2009 के दिन यहां से उत्पादन शुरू किया गया। शुरूआत से अब तक इस फील्ड ने 53.5 करोड़ बैरल तेल समतुल्य से अधिक का उत्पादन किया है।

राजस्थान में इस उत्पादन ऑपरेशंस ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है। स्थानीय प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के साथ ही रोजगार, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसर बने हैं। विशाल रिज़र्व बेस के साथ, राजस्थान बेसिन भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने की अपार क्षमता रखता है।

उत्पादन के अलावा मंगला फील्ड विश्वस्तरीय इनोवेशन्स का केंद्र भी रहा है। केयर्न ने राजस्थान से गुजरात तक लगभग 705 किमी लंबी दुनिया की सबसे बड़ी हीटेड और इंसुलेटेड पाइपलाइन का निर्माण किया, दुनिया की सबसे बड़ी एनहांस्ड आयल रिकवरी (इओआर) प्रोजेक्ट और जेट पंप नेटवर्क को भी सफलतापूर्वक लागू किया।

राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने और लगातार बदल रहे भू-राजनीतिक परिदृश्यों के बीच कंपनी लगातार एक्सप्लोरेशन और एन्हांस्ड रिकवरी में निवेश कर रही है, ताकि अतिरिक्त रिज़र्व को खोला जा सके और लंबे समय तक उत्पादन जारी रखा जा सके। पिछले वर्ष, केयर्न ने मंगला में भारत का सबसे बड़ा कमर्शियल एएसपी इंजेक्शन प्रोजेक्ट लागू किया, जिससे उत्पादन में अतिरिक्त 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके लिए ग्लोबल लीडर्स को कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं, ताकि भारत के सबसे बड़े ऑनशोर फील्ड में एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज़ और बेस्ट प्रैक्टिसेस लाई जा सकें। इसके अतिरिक्त, लगभग दो दर्जन वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जिनमें से कई बाड़मेर में तैनात हैं, ताकि हाई-केपेक्स एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन कैम्पेन्स को लागू किया जा सके।

उत्पादन के अलावा, केयर्न के हेल्थकेयर, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सामाजिक प्रभाव कार्यक्रमों ने पिछले छह वर्षों में 19.7 करोड़ जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। कंपनी की महिला-नेतृत्व वाली प्रमुख पहलों जैसे जीजी बाई, मरु उड़ान और हैंडलूम सेंटर ने 6,500 से अधिक महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त किया है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53212/feed 0 53212
विकसित भारत की उभरती यात्रा में मील का पत्थर है राजस्थान रिफाइनरी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा https://sevabharati.co.in/archives/53127 https://sevabharati.co.in/archives/53127#respond Sun, 24 Aug 2025 14:41:04 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53127 एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी देश की ईंधन क्षमता में करेगी अभिवृद्धि-केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि. (एचआरआरएल) का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफाइनरी परिसर में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) व डिलेयड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) का सघन निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी एवं मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रिफाइनरी मेन कंट्रोल रूम (आरएमसीआर) का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने आरएमसीआर परिसर में ऑपरेटर प्रशिक्षण सिम्युलेटर का शुभारंभ किया।श्री शर्मा ने सीडीयू, वीडीयू एवं डीसीयू यूनिट के कंट्रोल पैनल के माध्यम से पम्पिंग सिस्टम की शुरूआत की तथा इस प्रकिया की जानकारी ली।

कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी में मिलेगा रोजगार—

केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आरएमसीआर में परियोजना समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति, ओवरव्यू, उत्पाद व निकासी योजना एवं सभी महत्वपूर्ण रिफाइनरी इकाइयों की उपयोगिता एवं सम्पूर्ण उत्पादकता से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बैठक में रिफाइनरी अधिकारियों को कौशल विकास पहल की आगामी 15 दिनों में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से इस रिफाइनरी में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से रिफाइनरी की आगामी समय में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण इकाइयों को लेकर भी चर्चा की।

रिफाइनरी के बेहतर संचालन में राज्य सरकार देगी हरसंभव सहयोग—

मुख्यमंत्री ने बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों को प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन एवं बैटरी स्टोरेज के लिए नवीन संभावनाएं तलाशने तथा सांभरा में रिफाइनरी द्वारा संचालित होने वाले अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी के उत्पादों की बिक्री संबंधी कार्ययोजना बनाने एवं सम्पूर्ण रिफाइनरी परिसर में अधिकाधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी की महत्वपूर्ण इकाइयों के शीघ्र कार्यशील होने एवं पूर्ण क्षमता पर संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पौधारोपण भी किया गया।

केन्द्र एवं राज्य के संयुक्त प्रयासों से रिफाइनरी के कार्यों में आई गति—

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से पिछले 6 माह में रिफाइनरी के कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है और शीघ्र ही इसका संचालन प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक श्री हमीर सिंह भायल, डॉ. प्रियंका चौधरी, श्री आदूराम मेघवाल, श्री अरूण चौधरी सहित पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत सहित विभिन्न उच्चाधिकारी एवं एचपीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53127/feed 0 53127
नबी की शान में मुस्लिम युवाओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया https://sevabharati.co.in/archives/48475 https://sevabharati.co.in/archives/48475#respond Sun, 15 Sep 2024 13:46:58 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=48475 Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

सिवाना में नबी की शान में रक्तदान शिविर में 101 युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

101 रक्तदाताओं को नि:शुल्क पौधे वितरित किए

सिवाना। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर नबी की शान में मुस्लिम युवाओं द्वारा रविवार को सुबह 9 बजे डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटोरियम हॉल, सिवाना में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर में 101 युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में सिवाना एसडीएम साहब ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सिवाना गढ़, गांव मवठी, मोकलसर, दंताला दरगाह से मुजावर, गांव पादरू, गांव खुशीप, गांव मैली आदि के ग्रामीणों ने भाग लेकर शिविर में रक्तदान किया।


रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, विशिष्ठ अतिथि एसडीएम साहब, मुकनसिह राजपुरोहित प्रधान सिवाना, अतिविशिष्ठ अतिथि रामनिवास आचार्य चैयरमेन नगर पालिका, डॉक्टर देवराज कड़वासरा, पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, सदीक मोहम्मद सहायक, जफर खा अध्यापक आदि मौजूद थे। रक्तदान शिविर में एकता कमेटी सलीम खान, अब्दुल लतीफ सहित सिवाना के सभी मुस्लिम भाईयों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सहरानीय सहयोग रहा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/48475/feed 0 48475
सियाणी नगर में 50 वर्ष बाद चातुर्मास के लिए साध्वी अम्रतांजनाश्री का हुआ नगर प्रवेश https://sevabharati.co.in/archives/47739 https://sevabharati.co.in/archives/47739#respond Sun, 07 Jul 2024 16:43:32 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=47739 चातुर्मास में तप आराधना से आत्मा का कल्याण करने का हम सबका लक्ष्य हो-साध्वी अम्रतांजनाश्री

सियाणी । जैन श्री संघ सियाणी व विचक्षण चातुर्मास कमेटी की अगुवानी में रविवार को प्रातः 09.00 बजे पुलिस चैकी के पास सियाणी से साध्वी अम्रतांजना श्रीजी आदि ठाणा 04 के नगर प्रवेश की शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुई सियाण्ी नगर के जैन धर्मशाला में प्रवेश किया। पुरे रास्ते में गुरूवर्या भक्तो ने जयकारों के साथ नगर प्रवेश कराया। गुरूभक्ति का ऐसा अनुठा संगम सियाणी कस्बे की पुण्यधरा में पहली बार देखने को मिला। रविवार को साध्वी अम्रतांजना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 04 का चातुर्मास के लिए हुआ ऐतिहासिक नगर प्रवेश। विचक्षण चातुर्मास कमेटी के संयोजक भूरचन्द सियाणी व प्रचारमंत्री संजय धारीवाल ने बताया कि शोभायात्रा में सभी पुरुष चुंदरी, साफा एवं सफेद वस्त्र एवं बहने अपने-अपने मण्डल के परिधान में शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज तत्पश्चात क्रमश घुडसवार, अश्व पर सवारों के हाथ में लहराती धर्म ध्वजाएं, मंगल ध्वनियों का वादन करते बैण्ड वादक और साध्वी मण्डल के पीछे-पीछे चलते गुरूवर्या की महिमा का गुणगान करते, जिनशासन की जय-जयकार करते भक्तजन, श्रावक-श्राविकाए, बैंड की धुन एवं ढ़ोल की थाप पर गुरूवर्या भक्त युवा वर्ग जगह-जगह पर झूम रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पर गहुल्ली वह तोरण द्वार से स्वागत किया गया इसी कडी मेें शोभायात्रा के बस स्टेण्ड पहुचने पर जैन श्री संघ सियाणी व विचक्षण चातुर्मास कमेटी की अगुवाई में महिलाओं द्वारा सामैया के साथ स्वागत किया गया। चातुर्मासिक प्रवेश को लेकर सियाणी वासियों में अपने गुरूवर्या के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल नजर आ रहा था। सियाणी नगर का दृश्य अद्भूत नजर आ रहा था। सम्पूर्ण कस्बे में तोरणद्वार, र्होडिंग, बैनरों से सजा हुआ नजर आ रहा था। चातुर्मास कमेटी के सहसंयोजक घेवरचन्द सियाणी ने बताया कि चातुर्मास प्रवेश की शोभायात्रा पुलिस चैकी से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई चातुर्मास स्थल पहुंची। जहां पर गुरूदेव का सामैया के साथ स्वागत किया गया। नगर प्रवेश की शोभायात्रा के जैन धर्मशाला सियाणी पहुंचने के बाद धर्मसभा, गुरुवंदन एवं मंगलाचरण से प्रारंभ हुई। दीप प्रज्वलन श्री जैन श्री संघ सियाणी व विचक्षण चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारियों सहित कई अतिथियो द्वारा किया गया। इसके बाद गुरूवन्दना की गई और बाद में भक्ति की सरिता बहाई। कार्यक्रम के तहत मुमुक्षु सुरेन्द्र कोचर का वरघोडे़ निकाला गया और अभिनन्दन किया गया। चातुर्मास में धर्म ध्वजा का लाभ हस्तीमल फोजमल संखलेचा सियाणी, तिलक का लाभ पारसमल वीरचन्द छाजेड सियाणी़, माला का लाभ हेमराज लाधूराम संखलेचा सियाणी, श्रीफल व साफा व चुनरी का लाभ वगतावरमल देवीचन्द संखलेचा सियाणी, गुरूपूजन का लाभ दिनदयाल आसुलाल लूणिया परिवार बाड़मेर व गुरूवर्याश्री को काम्बली ओढाने का लाभ घमडीराम मांगीलाल छाजेड़ परिवार ने लिया। साध्वी अम्रतांजना श्रीजी म.सा. ने कहा कि सियाणी वासियों को अब इस सम्पूर्ण वर्षावास का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर तप आराधना से आत्मा का कल्याण करने का हम सबका लक्ष्य हो। चातुर्मास परिवर्तन का माध्यम बने पुनरार्वतन का नहीं। इस चातुर्मास में चार माह तक कर्मो की निर्जरा करनी है। जैन श्री संघ अध्यक्ष हस्तीमल संखलेचा ने बहार से पधारे हुए अतिथियो, शोभायात्रा में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया। प्रवेश समारोह में बाड़मेर, अहमदाबाद, भादरेस, चैहटन, धोरीमन्ना, सूरत, चितलवाना, बालोतरा, विशाला, सांचैर, जालौर, हरसाणी, गुडामालाणी, जोधपुर, राणीगांव, बाछड़ाउ, नवसारी, सिवाड़ा, जसाई, सनावड़ा, नगर, होडू, चैहटन, भूणिया, बालेबा, भाटीपा क्षेत्र गुजरात आदि संघ के पदाधिकारियों ने प्रवेश पर शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन नरपत मण्डोवरा ने किया।
चातुर्मास में होगे प्रतिदिन कार्यक्रम-चातुर्मास में प्रतिदिन प्रातः नित्य भक्तामर पाठ, गुरू इकतीसा पाठ, महामंत्र नवकार आराधना, महापूजन, संस्कार-ज्ञान-ध्यान शिविर, तत्वरसिक प्रवचन, नित्य सामायिक-प्रतिक्रमण, पापों के प्रक्षालन हेतु पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की सामुहिक आराधना आदि अनेक विध अभूत अनुष्ठान इत्यादि अनके कार्यक्रम इस चातुर्मास के दौरान सम्पन्न होंगे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/47739/feed 0 47739
16.81 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा बाड़मेर रेलवे स्टेशन https://sevabharati.co.in/archives/47705 https://sevabharati.co.in/archives/47705#respond Sun, 07 Jul 2024 12:24:40 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=47705 बाड़मेर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तीव्र गति से प्रगति पर, 65 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

अमृत स्टेशन योजना-बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर तीव्र गति से चल रहा पुनर्विकास का कार्य

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के बाड़मेर रेलवे स्टेशन का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 06 अगस्त 2023 को अन्य 508 स्टेशनों के साथ किया गया l
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुनर्विकसित बाड़मेर स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

डीआरएम ने बताया कि बाड़मेर स्टेशन पर नए वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम का कार्य पूरा हो चुका है साथ ही पोर्च के छत का कार्य पूरा कर कास्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। नए स्टेशन बिल्डिंग पर संरचनात्मक वास्तुशिल्प का कार्य पूरा तथा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का कार्य प्रगति पर है। मुख्य स्टेशन बिल्डिंग में विद्युतीय केबल प्रणाली का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन पुनर्विकास का कार्य को तीव्र गति किया जा रहा है। जिसमें इस निर्माण कार्य के तहत विशिष्ट अथिति कक्ष, यात्रियों के वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा मुख्य द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया इत्यादि का निर्माण कार्य किया जायेगा।

बाड़मेर स्टेशन पर 16.18 करोड़ की लागत से निम्न कार्य करवाए जाने की योजना तैयार की गई है
1.भू –परिदृश्य और अलग- अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास।

  1. ऑटो, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग।
  2. यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए बरामदे (पोर्च) का प्रावधान, दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश – कक्ष का प्रावधान।
  3. महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग बेहतर प्रतीक्षा- कक्ष का प्रावधान।
  4. 02 रिटायरिंग कक्ष व शयनकक्ष (डोरमेट्री) का प्रावधान।
    नये अतिथि कक्ष (वीआईपी रूम) और स्टेशन अधीक्षक कक्ष का प्रावधान ।
  5. मौजूदा पैदल पुल (एफओबी) पर लिफ्टों का प्रावधान।
  6. स्टेशन भवन के अग्रभाग भाग का सुधार, 12 मीटर चौड़े ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का प्रावधान।
  7. नये प्लेटफार्म आश्रयों (सेल्टर्स) का प्रावधान, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं सहित नये शौचालय ब्लॉक और पानी बूथ का प्रावधान जिसमें सभी सुविधाओं तक दिव्यांग जनों की पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त स्थान पर लगाना।
  8. बेहतर संकेत चिन्हों का प्रावधान, स्टेशन पर होर्डिंग व स्मारकीय झंडों का प्रावधान और बेहतर फर्नीचर का प्रावधान।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/47705/feed 0 47705
मुनिसुव्रत स्वामी के जयकारों से गुंजा कुशल वाटिका https://sevabharati.co.in/archives/47666 https://sevabharati.co.in/archives/47666#respond Sat, 06 Jul 2024 17:49:25 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=47666 गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद के ध्वनियों से हुआ मुनिसुव्रत स्वामी का पक्षाल

ठण्डी हवाओं के झोंको के साथ कुशल वाटिका में शनिवार को लगा मेला

बाडमेर । स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार कों सैकड़ो श्रद्वालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की और मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के जयकारों से गुंज उठा कुशल वाटिका। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण शनिवार को विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावों से पधारे श्रद्वालुओं कुशल वाटिका पहुंच कर दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा का आनन्द लिया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 06.00 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले का माहौल बना रहा ओर गौरतलब है कि आज मौसम ठण्डा होने से ठण्डी हवाओं के झोंके चल रहे थे, जिससे भक्त खुश नजर आ रहे थे। हर शनिवार को हजारो भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करते है। शनिवार को कुशल वाटिका में साध्वी शासनप्रभा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में प्रातः 07.30 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। भक्तों द्वारा केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द मिल रहा था। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। ठण्डे मौसम के दौरान कुशल वाटिका में दर्शन-पूजा के लिए भक्तों में उत्साह नजर आ रहा था। कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल का चढावा मुमुक्षु परिवार हस्ते रितिक जैन, जिनेश मेहता, केशर पूजा का चढावा दीक्षितकुमार मांगीलाल सिंघवी रामसर व आरती व मंगल दीपक का चढावा कर्मचन्द मुल्तानमल श्रीश्रीमाल परिवार तेजमालता वालो द्वारा लिया गया, जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। कुशल वाटिका शनिवार मेले में ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे। मेले के दौरान कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, ट्रस्टी चम्पालाल छाजेड़ पारले, सज्जनराज मेहता, कैलाश धारीवाल, चम्पालाल एम बोथरा, भूरचन्द मिर्ची, सम्पतराज बोथरा अवतारी, विपुल बोथरा, भरत संखलेचा, हिमांशु धारीवाल, संजष् श्रीश्रीमाल, विमल बिशाला, निखिल छाजेड़, सुनिल सिंघवी, प्रकाश लूणिया, दिलीप पटूड़ा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/47666/feed 0 47666
पंचान्हिका महोत्सव के तीसरे दिन धोरीमन्ना में कई धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन https://sevabharati.co.in/archives/46169 https://sevabharati.co.in/archives/46169#respond Fri, 09 Feb 2024 17:57:37 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=46169 रात्रि में हस्तिनापुर नगरी में नरेन्द्र वाणीगोता ने भक्ति संध्या में बहाई भजनों की सरिता

आज शोभायात्रा के साथ परमात्मा के दीक्षा कल्याणक का निकलेगा वर्षीदान का वरघोड़ा

धोरीमन्ना। श्री शांतिनाथ जैन श्री संघ धोरीमन्ना के तत्वाधान में धोरीमन्ना नगर में श्री शांतिनाथ जिनालय की अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा पंचान्हिका महोत्सव के शुभारम्भ के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में व गणिवर्य कमलप्रभसागरजी म.सा., साध्वी डॉ.विधुत्प्रभा श्रीजी म.सा., साध्वी हेमरत्ना श्रीजी म.सा., साध्वी विनितयशा श्रीजी म.सा., साध्वी श्रुतदर्शना श्रीजी म.सा., साध्वी मुक्तांजना श्रीजी म.सा., साध्वी विनयगुणा श्रीजी म.सा., साध्वी कैवल्यप्रिया श्रीजी म.सा., आदि ठाणा के पावन सानिध्य में कई धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

श्री शांतिनाथ जैन श्री संघ के अध्यक्ष बाबुलाल लालण व कोषाध्यक्ष धर्मचन्द बोथरा ने बताया कि श्री शांतिनाथ जिनालय की अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पांच दिवसीय पंचान्हिका महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रातः 09.00 बजे से परमात्मा के अठठारह अभिषेक, ध्वजदण्ड, कलश आदि अभिषेक, नवलोकांतिक देवी का आगमन तथा प्रार्थना, श्री शांतिनाथ भगवान की पंच कल्याणक पूजा, बड़ी सांझी का कार्यक्रम संगीतकार नरेन्द्र वाणीगोता मुम्बई द्वारा भक्ति के माध्यम से किया गया।

जिसमें पुरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए जिसमें पुरे भारतभर से पधार रहे जैन धर्मावलम्बियों जमकर आनन्द लिया। शुक्रवार को महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः 9.00 बजे श्री शांतिनाथ धर्मशाला से आचार्यश्री व साध्वीवृंद की पावन सानिध्य में वरघोड़े व ढोल ढमाके व बैण्ड बाजों के साथ धर्मसभा स्थल हस्तिनापुर नगरी पहुंचे, जहां पर जैन संगीत सम्राट नरेन्द्र वाणीगोता की सुरो के माध्यम से प्रियवंदा द्वारा बधाई, जन्म उत्सव, नामकरण, पाठशाला गमन, परमात्मा के विवाह का कार्यक्रम, भगवान के मायरा, राज्याभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। इसके बाद दिन में लाभार्थी परिवार द्वारा सुबह की नवकारसी सोनोणी गांधी परिवार धोरीमन्ना व दोपहर की नवकारसी अन्तरीदेवी सरदारमल लालण परिवार मांगता वाले धोरीमन्ना एवम शाम की नवकारसी मिश्रीमल वीराजी लूणिया परिवार धोरीमन्ना-मुम्बई द्वारा आयोजन गौतम स्वामी भोजन मण्डप में हुआ, जिसका जैन श्री संघ द्वारा लाभार्थी परिवार को बैण्ड बाजे के साथ वरघोड़ा निकाल कर कुशलकांति नगर पुहंचे जहां पर श्री शांतिनाथ जैन श्री संघ द्वारा अभिनन्दन किया गया। इसके बाद लाथार्थी परिवार श्री गौतम स्वामी भोजन मण्डप में पहुंच कर सभी को जय जिनेन्द्र किया गया। जैन श्री संघ के ट्रस्टी रमेश लूणिया व सुरेश बोथरा ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन विधिविधान मण्डप में विधिकारक सुनिल भाई दिशा द्वारा मंत्रोचार के साथ विधिविधान करवाया गया व संगीतकार दिलीप भाई दिलबर ने पूजन में भक्ति की सरिता बहाई। विधि विधान में मुख्य पीठिका में लाभार्थी परिवारोें द्वारा पूजन किया गया।

हस्तिनापुर नगरी में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य भगवन्त श्री जिन मनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. ने कहा कि 05वें तीर्थकर के रूप में भगवान शान्तिनाथ के शासन में शेर और बकरी एक ही तालाब मंे पानी पीते थे। ऐसे परमात्मा के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को शान्ति पूर्वक जीये एवं सभी के प्रति दया का भाव मेें रखें। जीवन में शान्ति से बडा कोई सुकुन नही है। आचार्यश्री ने कहा कि 11 को होेने वाली प्रतिष्ठा में सभीजन साक्षी बने। प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बालोतरा से गुरूभक्त माली समाज के सुजाराम माली व बाबुलाल माली सहित कई हस्तियों ने कार्यक्रमों में शिरकत की, जिसका जैन श्री संघ द्वारा अभिनन्दन कर किया गया।
आज शनिवार को ये होंगे कार्यक्रम- श्री शांतिनाथ जैन श्री संघ धोरीमन्ना के महामंत्री गौतमचन्द सेठिया व प्रतिष्ठा समिति के बाबुलाल गांधी ने बताया कि शनिवार को प्रातः 09.00 बजे से परमात्मा के दीक्षा कल्याणक का भव्य वरघोड़ा निकाला जायेगा, हस्तिनापुर नगरी में दीक्षा कल्याणक का विधान का कार्यक्रम, नवपद की पूजा का आयोजन, अंजनशलाका विधि विधान, देव-देवी का पूजन किया जायेगा और रात्रि में नरेन्द्र वाणीगोता मुम्बई द्वारा भव्य भक्ति संघ्या का आयोजन होगा, जिसमें अन्य भगवान के विराजमान व प्रतिष्ठा सम्बन्धित चढावे बोले जोयेगे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/46169/feed 0 46169
संभागीय आयुक्त मेहरा ने किया तिलवाड़ा शिविर का औचक निरीक्षण https://sevabharati.co.in/archives/45627 https://sevabharati.co.in/archives/45627#respond Wed, 10 Jan 2024 18:36:34 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=45627 प्रत्येक योजना का लाभ आमजन को मिलना सुनिश्चित करें – बीएल मेहरा

बालोतरा। सम्भागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तिलवाड़ा और खेड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने सभी योजनाओं का अधिकतम प्रचार प्रसार करते हुए आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। शिविर में आने वाला हर नागरिक योजनाओं से लाभान्वित हो सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

 इस दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव और उपखण्ड अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

सम्भागीय आयुक्त ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगायी गयीं स्टॉल्स का निरीक्षण कर पंजीकरण प्रक्रिया एवं योजना की जानकारी के सम्बंध में किये जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं में पात्रजनों को लाभान्वित कर योजनाओं की जानकारी सभी विभागों द्वारा प्रदान की जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को योजना में पात्रता को बैनर के माध्यम से डिस्प्ले करने के सम्बंध में निर्देश दिये जिससे आमजन पात्रतानुसार योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के सम्बंध में निर्देश दिए।

  उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों एवं योजना के बारे में किसानों को दी जा रही जानकारी, सर्वे, लैण्ड सीडिंग के बारे में सम्बंधित अधिकारियों को अधिक सजगता से कार्य करने को कहा। शिविर में ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया के छिड़काव के डेमो के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित कार्मिकों को किसानों के मध्य योजना के अधिकाधिक प्रचार करने को कहा। 

सम्भागीय आयुक्त ने केन्द्र सरकार की 17 फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ के माध्यम से साझा करवाते हुए पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

सम्भागीय आयुक्त मेहरा ने कहा कि कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे यह सुनिश्चित किया जाये एवं सम्बंधित अधिकारीगण नियमित तौर पर शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पुख्ता रखें। उन्होंने कहा कि शिविर में आये लाभार्थियों की आवश्यक औपचारिकताएं शिविर में ही पूर्ण की जायें जिससे आमजन को विभिन्न विभागों में चक्कर लगाने की आवश्यकता न पड़े। सम्भागीय आयुक्त ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये। 

  इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर शिविर के बारे में फीडबैक प्राप्त करते हुए आमजन की शिकायतों का तुरन्त निस्तारण करने के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिये।

तिलवाड़ा में प्रचार रथ का हुआ स्वागत

उपखण्ड अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किये जा रहे शिविरों के क्रम में बुधवार को बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तिलवाड़ा में पहुंचे प्रचार रथ (एलईडी वैन) का परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया एवं विजेताओं व शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भागीदारों को अभिनंदन पत्र भी प्रदान किये गये। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लाभार्थियों ने योजनाओं में पंजीकरण करा जानकारी प्राप्त की। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/45627/feed 0 45627
मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ की बाड़मेर से हुई विदाई https://sevabharati.co.in/archives/45063 https://sevabharati.co.in/archives/45063#respond Sat, 02 Dec 2023 18:24:30 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=45063 सैकड़ों मोहल्लावासी और परिवारजन ने नम आंखों से दी विदाई

07 दिसम्बर को पालीतणा में बाड़मेर के चन्द्रप्रकाश बनेंगे जैन मुनि

बाड़मेर। स्थानीय विघ्नहरा पार्श्वनाथ जिनालय से बाड़मेर के मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ का दीक्षा के रवाना होने के लिए हुई बाड़मेर से विदाई। मुमुक्षु के भाई दिनेश छाजेड़ ने बताया कि बाड़मेर के छोटे से कस्बे के जसाई गांव के निवासी मटकोदेवी भगवानदास छाजेड़ के सुपुत्र मुमुक्षु चन्द्रप्रकाश छाजेड़ की 07 दिसम्बर को शाश्वत तीर्थ पालीतणा की धन्य धरा पर आचार्य श्री जिनपीयूषसागरसूरीश्वर के हाथों दीक्षा ग्रहण करेंगें।

दीक्षा ग्रहण करने से पूर्व शनिवार को प्रातः 11.00 बजे निवास स्थान से परिवारजन व मोहल्ले वासियों द्वारा नम आंखो से खुशी भी व गम के साथ ढोल ढमाके व नाचते गाते विदाई दी गई। विदाई के दौरान मुमुक्षु के निवास स्थान से सैकड़ों महिलाओ और पुरूषों के साथ विघ्नहरा पार्श्वनाथ के दर्शन कर निजी वाहन से पालीतणा की रवाना हुए और पालीतणा में 04 दिसम्बर से 07 दिसम्बर तक दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुमुक्षु चंद्रप्रकाश छाजेड़ ने गृह त्याग से पूर्व परमात्मा, गुरुदेव व अपने पूर्वजों को नमस्कार वंदन किया, अपने घर पर कुमकुम के छापे किये व सभी गालों पर कुमकुम लगाया। छाजेड़ ने अपने उद्बोधन में दुर्लभतम मनुष्य जीवन का महत्व व संयम महत्ता को समझाया एवं अपने परिजनों, मौहल्लेवासियों से क्षमायाचना की।

ये होंगे पालीताना में त्रिदिवसीय कार्यक्रम-शत्रुंजय महातीर्थ पर दीक्षा महोत्सव के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन 05 दिसम्बर को केशर छांटणा, सह वस्त्रालेखन, डोरा बंधन, विरति गीत, संयम सुवासित सांस्कृतिक कार्यक्रम, 06 दिसम्बर को रस्म रथयात्रा, ओढी सजाना (दीक्षा परिवेश की तैयारी), अभिनन्दन सह विदाई का कार्यक्रम व 07 दिसम्बर को महाभिनिष्क्रमण महायात्रा, प्रवज्या विधि प्रारम्भ के बाद दीक्षा महोत्सव आयोजित होगा जिसमें पुरे भारत भर से हजारों गुरूभक्त अपनी आंखो से दीक्षा का कार्यक्रम निहारेंगे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/45063/feed 0 45063
कुशल वाटिका में अठठम तप तेले की आराधना 05 जनवरी से होगी https://sevabharati.co.in/archives/45006 https://sevabharati.co.in/archives/45006#respond Tue, 28 Nov 2023 06:01:45 +0000 http://www.sevabharati.co.in/?p=45006 कुशल वाटिका में अठठम तप तेले के तीन दिवसीय कार्यक्रम के बेनर का हुआ विमोचन

बाड़मेर । बाड़मेर-अहमदाबाद रोड़ स्थित प्रवर्तिनी प्रमोदश्रीजी म.सा. की समाधि भूमि कुशल वाटिका प्रांगण में पार्श्वनाथ भगवान के जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में दूसरी बार त्रि दिवसीय अठठम तप तेले की तपस्या का ऐतिहासिक आयोजन 05 जनवरी से शुरू होगा, इस त्रि दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को कुशल वाटिका में बेनर का विमोचन किया गया। कुशल वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि परम पूज्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञा व आर्शीवाद से कुशल वाटिका प्रेरिका बहन म.सा. साध्वी डॉ. विधुत्प्रभाश्री की पावन प्रेरणा से व माताजी म.सा. साध्वी रतनमाला श्रीजी आदि ठाणा-16 की पावन निश्रा में कुशल वाटिका में पार्श्वनाथ भगवान के जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में दूसरी बार 05 जनवरी से 07 जनवरी तक त्रि दिवसीय अठठम तप तेले का आयोजन किया जा रहा है। इस त्रि दिवसीय कार्यक्रम के बेनर का विमोचन बाड़मेर खरतरगच्छ संघ आराधना भवन में चातुर्मास के बाद विहार करके कुशल वाटिका पधारे परम पूज्य विराटसागरजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल व लाभार्थी परिवार द्वारा सोमवार को किया गया। कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली ने बताया कि श्री जिनकुशलसूरी सेवाश्रम ट्रस्ट कुशल वाटिका की आज्ञा से अठठम तप का भव्य आयोजन लाभार्थी पारसमल आसुलाल विरधीचन्द धारीवाल परिवार रामजीगोल हाल बाड़मेर द्वारा होगा, जिसमें कुशल वाटिका में अठठम तप के तेले के आराधको को पौष वदी अष्ठमी 04 जनवरी को उतर पारणा करवाया जायेगा उसके बाद आराधक पौष वदी नवमी 05 जनवरी से 07 जनवरी तक अठठम तप तेले की आराधना यानि तीन दिन उपवास की तपस्या करेंगे, उसके बाद 08 जनवरी पौष वदी बारस को तपस्वियो का पारणा करवाया जायेगा। इस त्रि दिवसीय कार्यक्रम में विधिकारक व जैन संगीतकारों द्वारा प्रतिदिन भक्ति भावना का कार्यक्रम होगा और विधि-विधान करवाया जायेगा। इस त्रि दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयांरिया जोरों पर चल रही है। जिनको भी इस अठठम तप तेले की आराधना करनी हो वों अपना नाम कुशल वाटिका पेढी में लिखवा देवे। इस कार्यक्रम को चार चान्द लगाने के लिए कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी सहित जैन समाज के बन्धु व्यवस्था में रहेंगें।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/45006/feed 0 45006