पाली – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Tue, 24 Mar 2026 10:37:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg पाली – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 10वीं बोर्ड में इकरा बानो ने 97.50% अंक हासिल कर रचा इतिहास, परिवार व समाज का बढ़ाया मान https://sevabharati.co.in/archives/70079 https://sevabharati.co.in/archives/70079#respond Tue, 24 Mar 2026 10:37:59 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=70079 पाली । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वन्दे मातरम् सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जय नगर की छात्रा इकरा बानो ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इकरा की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

इकरा बानो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक लोडिंग टैक्सी ड्राइवर हैं, जबकि माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने अपनी तीनों बेटियों को शिक्षित करने का संकल्प लिया और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। उनका यह जज्बा—“दो रोटी कम खा लेंगे, लेकिन बच्चियों को जरूर पढ़ाएंगे”—आज समाज के लिए प्रेरणा बन गया है।

इकरा तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया कि आर्थिक अभाव सफलता में बाधा नहीं बनता। इकरा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के संचालक राजेन्द्र सिंह भाटी एवं सभी गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मार्गदर्शन और स्नेह दिया, वहीं उनकी माता ने निरंतर प्रेरित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने इकरा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इकरा की सफलता उन परिवारों के लिए एक प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इकरा बानो की यह उपलब्धि समाज को यह संदेश देती है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बल्कि परिवार और समाज का गौरव बन रही हैं।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/70079/feed 0 70079
*प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु व सामान्य एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन को नहीं होगी कोई परेशानी https://sevabharati.co.in/archives/70030 https://sevabharati.co.in/archives/70030#respond Wed, 11 Mar 2026 16:40:34 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=70030 आम उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा*

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त

जमाखोरी व कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई, राज्य व जिला स्तर पर स्थापित होंगे कंट्रोल रूम*

जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु तथा सामान्य है। इसकी आपूर्ति को लेकर प्रदेश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।

श्री शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए कि आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उपलब्धता से लेकर वितरण व्यवस्था की निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाए। उन्होंने नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए जाने के निर्देश दिए।

जिला स्तर पर हो मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण—*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर निरंतर मॉनिटरिंग करें।

आमजन को दें आधिकारिक जानकारी—*

श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में अफवाह एवं भ्रामक जानकारी पर भी निगरानी रखी जाए एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, आमजन को एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जाए।

गैस सिलेंडरों के स्टॉक और आपूर्ति की हो समीक्षा—*

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला स्तर पर संबंधित विभाग, ऑयल कंपनियों और गैस वितरकों के साथ समन्वय करते हुए गैस सिलेंडरों के स्टॉक और आपूर्ति की समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने की अपील—*

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और उसके मार्गदर्शन में प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी समस्या के लिए सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181, 112 की सहायता लें।

बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बताया कि आमजन को उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्रदान करने के लिए विभागों की राज्य एवं जिला स्तर पर संयुक्त टीमों का गठन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय समन्वय ऑयल कंपनीज के प्रतिनिधि ने एलपीजी गैस की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को डीएसी प्रमाणीकरण के माध्यम से घर पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग, पर्यटन, गृह, पशुपालन, परिवहन, स्टेट समन्वय ऑयल कंपनीज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

——–

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/70030/feed 0 70030
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने किया मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण https://sevabharati.co.in/archives/63014 https://sevabharati.co.in/archives/63014#respond Tue, 17 Feb 2026 14:09:59 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=63014 पाली । राज्य सभा सांसद मदन राठौड मंगलवार को एक दिवसीय पाली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पाली प्रेस क्लब मीडिया गैलेरी में नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मीडीया देश समाज का आईना है और देश में मीडीया चौथा स्तंभ है उसका मजबूत होना आवश्यक है, जो समाज में हो रही अच्छी बुरी घटनाओं को कमियों को दिखाता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यथार्थ चित्रण के साथ सकारात्मक व अच्छे बदलाव को अधिक उभारे ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आये। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राठौड ने कहा कि उन्हें सदेव पाली की मीडिया से सिखने को मिला। वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने भविष्य में भी विकास के लिए यदि किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मीडिया के कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम बजरंगसिंह, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक जनसम्पर्क सौरभ सिंगारिया, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी व समारोह में मौजूद रहे व स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर त्रिवेदी, ओम चतुर्वेदी, अरूण जोशी, धर्मेन्द्र वैष्णव, कन्नु भीलवारा, छगनलाल भारद्वाज का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य की प्रशंसा की।

समारोह में सम्पादक अरविन्द शर्मा, सम्पादक नागेश शर्मा, पुखराज पटेल, भंवर चौधरी, त्रिलोक चौधरी समेत मीडिया अध्यक्ष शेखर राठौड़, उदयवीरसिंह, सुभाष त्रिवेदी, पन्नालाल चौहान, जय थेवानी, श्याम चौधरी, सुभाष रोहिसवाल, अमृत कुमावत, ओम टेलर, ओम वैष्णव, जितेन्द्र कच्छवाह, मुकेश राजा, सुरेश हेमनानी, कुलदीप, हस्तपाल, सिकन्दर खान, मनोज शर्मा, रविन्द्र सोनी, मुकेश सोनी, पवन पाण्डे, शरद भाटी, आसिफ सिलावट, मनीष, जितेन्द्र पासवानी मोहम्मद यासिन सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि व कलेक्ट्रेट अधिकारीगण, विक्रमसिंह परिहार एवं जनसम्पर्क कार्यालय के नरेन्द्रसिंह, युगल किशोर, जगदीश मीणा, हेमंत कुमावत, कपिल शर्मा, नरपत सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

मंच का सरस संचालन संदीप राठौड़ खिवाड़ा ने किया। 

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/63014/feed 0 63014
चुनाव अवधि में शस्त्र जमा कराने के निर्देश https://sevabharati.co.in/archives/63005 https://sevabharati.co.in/archives/63005#respond Tue, 17 Feb 2026 13:20:49 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=63005 पाली । मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव शांति पूर्वक, स्वतंत्र एवं भयमुक्त सम्पन्न करवाये जाने एवं जिले में कानून व्यवस्था व लोक शांति बनाए रखने के लिए चुनाव के दौरान शस्त्र संबंधित पुलिस थानो में जमा करवाये जाने के निर्देश दिए।

जिला मजिस्ट्रेट एलएन मंत्री ने बताया कि पाली जिले के सभी क्षेत्रो में सभी वर्गों के मतदाता बिना किसी आतंक एवं भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए पाली जिले में अधिवासित एवं विद्यमान शस्त्रधारक व शस्त्र लाईसेंस धारक चाहे उनके शस्त्र लाईसेंस किसी भी प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया हो अथवा जिले के बाहर अन्य अनुज्ञापनः अधिकारियो द्वारा जारी शस्त्र लाईसेंसधारकों जिनमें से संबंधित को छोड़ते हुए अपने शस्त्र तत्काल संबंधित अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी के पास जमा करवा दें और पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी से आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की मतगणना होने के सात दिवस पश्चात् पुनः प्राप्त किये जा सकेंगे।

उन्होंने पाली जिले के सभी पुलिस थानों में जमा करवाये गए शस्त्रों की संकलित सूची पुलिस थाना वार प्रतिदिन जिला पुलिस अधीक्षक पाली एवं संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को प्रेषित करेंगे। यह आदेश बैंक शाखाएं व बैंक शाखाओं में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले अनुज्ञापत्र धारी, ऐसे शूटिंग करने वाले खिलाड़ी जो अपने शस्त्रों से विभिन्न राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इस अवधि के दौरान हिस्सा लेना चाहेंगे अथवा आने वाली किसी प्रतियोगिताओं क लिए इस अवधि में निशानेबाजी का अभ्यास करना चाहेंगे, वे समस्त शस्त्रधारी, जिन्हें अपनी ऑफिसियल ड्यूटी पर ऑफिसियल शस्त्र दिए गए है, जैसे बैंक सुरक्षा बैंक सुरक्षाकर्मियों, सीमा सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, सैनिक बल, शस्त्र पुलिस, सिविल डिफेन्स होमगार्ड व उन राज्य व केन्द्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जो कानून व्यवस्था के संबंध में ड्यूटी देने के लिए अपने पास हथियार रखने के लिए अधिकृत किये गए हो एवं मंदिर, कंपनीज, संस्थाओं आदि की सुरक्षा में नियुक्त सुरक्षा गार्ड को वर्णित चारों श्रेणियों को हथियार जमा कराने से मुक्त रखा जाता है।

इसके के अलावा कोई अनुज्ञापत्र धारी अपनी आत्म सुरक्षा के लिए या अन्य उचित कारण से हथियार अपने पास रखना चाहता है तो वह संबंधित पुलिस थाना अधिकारी को अपना प्रार्थना पत्र आगामी 23 फरवरी 2026 तक कारण सहित प्रस्तुत कर सकेगा। थाना अधिकारी अनुज्ञापत्रधारी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र मय जांच रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक पाली के माध्यम से तत्काल जिला स्तरीय स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष (जिला मजिस्ट्रेट पाली) को भिजवायेंगे। जिला स्तरीय स्क्रिनिंग कमेटी अनुज्ञापत्रधारी के प्रार्थना पत्र पर गुणावगुण के आधार पर विवेचन कर निर्णय पारित करेंगे। उन्होंने यह आदेश जारी करने से पूर्व व्यक्तिगत सुनवाई करना एवं तामिल करवाना संभव नहीं है। इस आदेश का प्रचार प्रसार सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर किया गया। उन्होंने आदेश की पालना जिन शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के द्वारा नहीं पाया गया तो वे उनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट 1959 के प्रावधानों के अंतर्गत व भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाही के लिए उत्तरदायी होंगे। यह आदेश मंगलवार से नगर पालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं चुनाव की मतगणना के परिणाम जारी होने के पश्चात भी दिवस तक प्रभावी रहेगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/63005/feed 0 63005
सोजत: अखंड हरि कीर्तन सप्ताह सम्पूर्ण,विशाल शोभायात्रा मे उमड़े श्रद्धालु। https://sevabharati.co.in/archives/62870 https://sevabharati.co.in/archives/62870#respond Mon, 02 Feb 2026 13:05:25 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62870 सोजत। नगर के प्रमुख आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर में पिछले 97 वर्षों से निरंतर चल रहे अखंड हरि कीर्तन सप्ताह का विधिवत समापन हो गया।

इस पावन आयोजन के समापन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक,पूर्व पार्षद श्रीमती भीकी देवी टांक ने मुख्य अतिथि के रुप मे पण्डित जीतू महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ पुजा सम्पन्न कराई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि मोहनलाल टाँक व श्रीमती भीकी देवी टाँक ने पिछले 7 दिनो से भजनो कि सरीता बहाने वाले भजन गायक सुधीर दवे, भानाराम पचानपुरा, अशोक बिलावास, कालूदास मांडा,ओमप्रकाश मांडा, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार, दशरथ अमनेर, किशोर ठीकरवास, भंवरलाल खीवल, पप्पू हमीर, खुमाराम खोड़िया, मोडाराम पचानपुरा, महावीर हमीर आदि अन्य भजन गायको का डूप्पटा ओढा कर एंव माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया गया।

सप्ताह समापन के बाद श्री चारभुजा मंदिर से भव्य शोभा यात्रा रवाना हो कर धान मंडी – सब्जी मंडी – मुख्य बाजार – सिनेमा हॉल चौराहा – घोसीवाड़ा – चोगानिया नव चौकियां – महालक्ष्मी मंदिर – लक्ष्मीनाथ मंदिर – मोचीवाड़ा – आड़ा बाजार होते हुए श्री चारभुजा मंदिर पंहुची,जहाँ आरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया।

शोभायात्रा का बीच रास्ते मे जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस आयोजन के तहत ब्रह्म प्रकाश मुंडदा, नंदकिशोर अग्रवाल, जगदीश पाराशर,हरीनारायण पाराशर, प्रेमराज पंवार, बहादुर सिंह खिची, विजय सिंह चौहान, कमल सिंह चौहान, उपेंद्र पाराशर,राजेंद्र झवर मोतीलाल, मिश्रीलाल पुजारी, ओमप्रकाश जोशी, सरोज जोशी, राजेश जोशी, हितेश जोशी आदि उपस्थित थे।

इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 1 बजे से महिलाओं का विशेष सत्संग आयोजित होगा, जो देर शाम तक चलेगा। इसमें महिलाएं भजन-कीर्तन व सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगी।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62870/feed 0 62870
सोजत में उमड़ा सिंधी समाज का उत्साह, भगवान झूलेलाल जी के 26वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल जी साहिब का प्रथम आगमन https://sevabharati.co.in/archives/62864 https://sevabharati.co.in/archives/62864#respond Mon, 02 Feb 2026 12:57:10 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62864 सोजत सिटी । सिंधी समाज के प्राचीन तीर्थ श्री झूलेलाल वरुण देव मंदिर, भरूच (गुजरात) के गादीपति एवं भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज ठकुर साई मनीषलाल जी साहिब के सोजत में पहली बार आगमन को लेकर सिंधी समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति सोजत के तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत किया गया।

भव्य शोभायात्रा और प्रवचन

सोमवार को दोपहर दादावाड़ी से संत मनीषलाल जी साहिब के सानिध्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई सिंधियों का बास स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पहुँची। मंदिर परिसर में संत के प्रवचन के पश्चात महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

समाजजनों और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

इस ऐतिहासिक अवसर पर सिंधी समाज के प्रमुख मुखी दयालदास पुरुषवाणी, बाबा साहेब सुंदरदास आड़वाणी, दिपू पुरुषवाणी, जितेन्द्र पुरुषवाणी, साजन हिरानी, सच्चानन्द हिरानी, मुकेश हिरानी, सुन्दर मुलचंदानी, राजेश लखानी, आसनदास लखानी, मुकेश पुरुषवाणी, रामलाल पुरुषवाणी, श्यामलाल पुरुषवाणी, दिलीप पुरुषवाणी, करण पुरुषवाणी, नारूभाई मुलानी, सहित पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के पदाधिकारी और समाजजनों ने शोभायात्रा में भाग लेकर शोभा बढ़ाई।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगलकिशोर निकुम, नगरपालिका उपाध्यक्ष रामलाल सांखला, नरपतराज सोलंकी, श्यामलाल गेहलोत, पार्षद राकेश पंवार, पार्षद तरुण सोलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपोल गेट पर शोभायात्रा और पूज्य संत का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सिंधी समाज के लिए यह अवसर ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि पहली बार भगवान झूलेलाल जी के वंशज का सोजत आगमन हुआ है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62864/feed 0 62864
श्री बांगड़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण, जानी बॉक्स निर्माण प्रक्रिया https://sevabharati.co.in/archives/62860 https://sevabharati.co.in/archives/62860#respond Mon, 02 Feb 2026 12:41:42 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62860 सोजत ।श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य बसंत कुमार जी परिहार के नेतृत्व और औद्योगिक भ्रमण प्रभारी शुचि शर्मा के निर्देशन में सोजत सिटी स्थित मिलेनियम पैकेजिंग फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में औद्योगिक सोच विकसित करना था।

फैक्ट्री के प्रतिनिधियों आशीष श्रीवास्तव और यश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण करवाया और विस्तार से जानकारी दी कि किस तरीके से एक पैकिंग मैटेरियल बॉक्स तैयार होता है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम कागज के रोल और कागज की सीट कैसे काम में लिए जाते हैं, उन पर अत्याधुनिक जापानी मशीनों द्वारा किस तरह से प्रिंट की जाती है, फिर प्रिंट के बाद उन पर विभिन्न मशीनों द्वारा लेमिनेशन किस प्रकार किया जाता है और अंत में बॉक्स रूप में किस तरह कटिंग की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को समझाई गई।

मिलेनियम पैकेजिंग के संस्थापक लोकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव और यश श्रीवास्तव ने आत्मीयता के साथ सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत-सम्मान किया और अल्पाहार की व्यवस्था भी की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नवनीत रॉय ने विद्यार्थियों को कविता पाठ के माध्यम से और जीवन में व्यवसाय के जरिए कैसे आगे बढ़ा जा सकता है, इस बारे में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में पीएमश्री प्रभारी महेश व्यास, मुकेश कुमार, कैलाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमावत, अश्विनी कुमार, राजेश गौड़, गणपत पन्नू, मनोज अग्रवाल, अभिषेक जैन, अब्दुल कादिर और राजेंद्र जैन सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62860/feed 0 62860
आदर्श विद्या मंदिर सोजत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित https://sevabharati.co.in/archives/62827 https://sevabharati.co.in/archives/62827#respond Thu, 29 Jan 2026 15:24:02 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62827 सोजत। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति, सोजत के आदेशानुसार 29 जनवरी 2026 को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत में शपथ के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पीएलवी श्री सांवल प्रभात व्यास द्वारा बाल विवाह निषेध अभियान के अंतर्गत उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की प्रमुख धाराओं की जानकारी देते हुए समाज में इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बाल विवाह की सूचना देने हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन, विधिक सहायता संसाधनों, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार एवं लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराध, नालसा पोर्टल एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही नवीन नालसा योजनाओं जैसे नालसा संवाद स्कीम, नालसा जागृति स्कीम, नालसा डॉन स्कीम, नालसा साथी अभियान की जानकारी साझा की गई। इसके अतिरिक्त भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिकता संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना, आरटीआई अधिनियम, रिस्टोरिंग द यूथ अभियान, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता एवं लोक अदालत प्रक्रिया तथा न्याय आपके द्वार अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश गहलोत, धर्मेन्द्र व्यास, पारसमल सहित कुल 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62827/feed 0 62827
सोजत के श्री चारभुजा मंदिर में गूंजे ढोल-नगाड़े, माघ एकादशी पर चढ़ाई सामूहिक पोशाक https://sevabharati.co.in/archives/62822 https://sevabharati.co.in/archives/62822#respond Thu, 29 Jan 2026 12:38:16 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62822 सोजत । माघ एकादशी के पावन अवसर पर लक्ष्मी नाथ महिला मंडल द्वारा पारंपरिक रूप से श्री चारभुजा मंदिर में सामूहिक पोशाक, माला और प्रसाद आदि अन्य वस्तुएँ भेंट की गईं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सजी-धजी महिलाएँ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए, भगवान के जयकारे और भजन-कीर्तन करते हुए नवचोकिया से रवाना हुईं। यह शोभायात्रा आधा बाजार और मुख्य बाजार होते हुए श्री चारभुजा मंदिर पहुँची। मंदिर पहुँचकर महिलाओं ने भगवान को पोशाक और मालाएँ अर्पित कीं और महा-आरती में भाग लिया।

इस अवसर पर डाई बाई, पुसिया, कंचन, सरोज, प्रेम, सुखी फूटारिया, शोभा, नारंगी, मदन कंवर, रेंदरी, लक्ष्मी के साथ ही भगाराम बोराणा, ब्रह्मप्रकाश मुंडदा, नंद किशोर अग्रवाल, जगदीश पाराशर, कमल सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश सोनी, पुजारी ओम प्रकाश जोशी, सरोज जोशी, हितेश, राजेश लखानी, ऋषभ आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक लाभ प्राप्त किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62822/feed 0 62822
हरिकिशन चौहान राजस्थान सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष नियुक्त, सोजत में भव्य स्वागत https://sevabharati.co.in/archives/62819 https://sevabharati.co.in/archives/62819#respond Thu, 29 Jan 2026 12:24:29 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62819 सोजत । हरिकिशन चौहान को राजस्थान सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी प्रगतिशील संस्था का पाली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सोजत में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। यह समारोह श्री राधा कृष्ण मंदिर सोजत में आयोजित हुआ, जिसमें माली समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की।

इस अवसर पर पाली जिला माली समाज के अध्यक्ष ताराचंद टांक, माली समाज सोजत के चौधरी गोरधन लाल गहलोत, लुम्बाराम सांखला, गणपतसिंह पालरिया, एवं पंचगण नारायण लाल परिहार, भंवरलाल पालरिया, रतनलाल पालरिया, शंकर लाल परिहार, चम्पा लाल सांखला, नेमाराम परिहार, भंवरलाल गहलोत, लक्ष्मण राम पालरिया, कालुराम सोलंकी, रूपाराम टांक, हापुराम पालरिया, जवरीलाल सांखला, मांगीलाल अटपड़ा, देवाराम गहलोत, सोहनलाल सांखला, ओमप्रकाश कच्छवाह उपस्थित रहे।

साथ ही, कर्मचारी कल्याण संस्था सोजत के अध्यक्ष मिसरीलाल सांखला और विप्लव टांक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री चौहान का साफा व माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। सभी वक्ताओं ने श्री चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62819/feed 0 62819