जयपुर – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Fri, 12 Dec 2025 12:01:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg जयपुर – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ, राजस्थान लिख रहा तकनीकी प्रगति का नया अध्याय : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा https://sevabharati.co.in/archives/62422 https://sevabharati.co.in/archives/62422#respond Fri, 12 Dec 2025 12:01:27 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62422 मुख्यमंत्री ने 333 चयनित स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ रुपये की फंडिंग की वितरित


जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नवाचार की शुरूआत जिज्ञासा से ही होती है और तेज गति से बदलती दुनिया में नवाचार ही हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे समाज के विकास का सच्चा इंजन है। उन्होंने कहा कि युवाओं के आगे बढ़ने से ही देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा। यह सुखद है कि आज राजस्थान के युवा तकनीक में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि युवा नवाचार के क्षेत्र में आगे आएं, सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम सब मिलकर राजस्थान को तकनीक और नवाचारों के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाएंगे।
श्री शर्मा शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मेे ‘नवाचार दिवस-स्टार्टअप कॉन्क्लेव‘ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हमारी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की क्षमता का उत्सव मनाने का दिन है। यह कार्यक्रम हमारे विचारों, रचनात्मकता और डिजिटल तकनीक में तेजी से आगे बढ़ते राजस्थान की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है।

आईस्टार्ट राजस्थान से 7 हजार 200 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आईटी क्षेत्र में की गई पहलों, डिजिटल गवर्नेंस से संबंधित सुधारों और हर जिले में नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता से आज राजस्थान तकनीकी प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि आईस्टार्ट राजस्थान के माध्यम से अब तक 7 हजार 200 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें एक हजार करोड़ से अधिक का निवेश आया है। इनमें 42 हजार 500 से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। ये स्टार्टअप न केवल उभरते उद्योगों को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे।

2 हजार 600 से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व कर रही महिलाएं

श्री शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने में महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे आ रही हैं। आईस्टार्ट पर पंजीकृत होने वाले स्टार्टअप में से 2 हजार 600 से अधिक स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाएं तथा 288 स्टार्टअप का नेतृत्व हमारे युवा विद्यार्थी कर रहे हैं। आईस्टार्ट पर पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 16 हजार से ऊपर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सफल स्टार्टअप नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही राजस्थान के युवाओं को बड़ी संभावनाओं वाले क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर बनने में मददगार साबित होंगे।

डिजिफेस्ट बनेगा तकनीक, उद्यमिता और वैश्विक गठजोड़ का मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 2025-26 के बजट में राजस्थान डिजिफेस्ट के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा टाई ग्लोबल समिट के सहयोग से जनवरी 2026 में जयपुर में इस डिजिफेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह मंच नवाचारों से जुड़ी हमारी युवा शक्ति को तकनीक, उद्यमिता और वैश्विक गठजोड़ के असीमित अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इस इनोवेशन डे से आगामी राजस्थान डिजिफेस्ट 2026 के लिए एक सशक्त मंच तैयार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान डिजिफेस्ट भारत के सबसे बड़े नवाचार सम्मेलनों में से एक होगा। इसमें 10 हजार से अधिक प्रतिभागी, 500 से अधिक निवेशक, 300 प्रदर्शक, 200 वक्ता, 100 सत्र और 100 स्टार्टअप पिच शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन स्टार्टअप और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से परिचित करवाने के साथ ही ग्लोबल मेंटर्स से मार्गदर्शन प्राप्त करने और दुनिया भर के बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

श्री शर्मा ने कहा कि हमने स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने, इनक्यूबेशन सेंटर्स स्थापित करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां और कार्यक्रम शुरू किए हैं। नई तकनीक में अवसर सृजित करने के लिए अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सेलरेटर स्थापित कर रहे हैं। एवीजीसी-एक्सआर पॉलिसी के तहत हमनें एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और एक्सटेंडेड रियलिटी जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। स्टार्टअप फाउंडर्स और युवाओं के कौशल संवर्धन के लिए लर्न, अर्न एंड प्रोग्रेस (लीप) प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं।

राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश निवेश गंतव्य के रूप में उभरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नई तकनीक में प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में तीन सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग स्थापित किए जा रहे हैं। हम युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगारपरक बनाने के लिए स्टेट स्किल पॉलिसी के तहत 2 साल में डेढ़ लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने पर काम कर रहे हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट जैसी हमारी पहलों से निवेशकों का भरोसा काफी मजबूत हुआ है। गत वर्ष आयोजित इस समिट में 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए और उनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर आने लगे हैं। इस समिट से एक तेजी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में राजस्थान की स्थिति और मजबूत हुई है।

92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां, ढाई लाख से अधिक निजी क्षेत्र में रोजगार

श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार नीतियों के आधार पर कार्य कर रही है। हमने पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य रखा है और इसी दिशा में हमने अब तक 92 हजार युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की हैं तथा इसी माह में ही लगभग 20 हजार युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही, निजी क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने ढाई लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। युवाओं के विकास के लिए नवीन युवा पॉलिसी भी लाने जा रही है।

राजस्थान नवाचारों की खान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान नवाचारों की खान है। वर्ष 2030 तक हम प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और इसके लिए अनेक अभूतपूर्व कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के साथ ही ऊर्जा भंडारण, वेस्ट टू एनर्जी, पर्यटन, खनन ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। हमने दो दर्जन से अधिक नई नीतियां बनाई हैं जिससे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करना आसान हुआ है।

इस दौरान सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की सोच भी बदली है। इनोवेशन ही विकसित भारत का सबसे बड़ा इंजन है और इस इंजन का टर्बोचार्जर राजस्थान में होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज संपर्क 2.0 और ई-मित्र हर गांव को सरकार से जोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी के निकटता के कारण भविष्य में राजस्थान सबसे अधिक संभावनाओं वाला राज्य है। राज्य सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई हैं। हमारी सरकार पहली बार डेटा सेंटर की पॉलिसी लेकर आई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 333 चयनित स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ रुपये की फंडिंग का चैक सौंपा। कार्यक्रम में राजस्थान डिजिफेस्ट के टीजर एवं डिजिफेस्ट हैकाथॉन का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान थ्रिलोफिलिया की कॉ-फाउंडर एवं सीईओ श्रीमती चित्रा गुरनानी डागा तथा रीग्रिप के फाउंडर एवं सीईओ श्री तुषार सुहालका ने अपने अनुभव साझा करते हुए राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार जताया।

समारोह में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, सूचना, प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, सूचना, प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता, डाटा इंजीनिअस ग्लोबल के संस्थापक श्री अजय डाटा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62422/feed 0 62422
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से किया संवाद   https://sevabharati.co.in/archives/53883 https://sevabharati.co.in/archives/53883#respond Fri, 26 Sep 2025 04:59:19 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53883 जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गुरूवार को बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सहित देशभर के पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
श्री मोदी ने राजस्थान में फलौदी से श्रीमती पप्पू देवी, कोटपूतली से श्री धर्मेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ से श्री जगदीश मेघवाल, जोधपुर से श्री रामचन्द्र सिंह, भरतपुर से श्री प्रेम सिंह कुंतल, बांसवाड़ा के अर्थुना से श्री संघर्ष से संवाद किया।
इस दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा तथा सांसद श्री मदन राठौड़ उपस्थित रहे।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53883/feed 0 53883
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की https://sevabharati.co.in/archives/53880 https://sevabharati.co.in/archives/53880#respond Fri, 26 Sep 2025 04:57:34 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53880 जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता में प्रधानमंत्री के प्रति विशेष आकर्षण और विश्वास – मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री ने नापला हेलीपैड पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता में विशेष आकर्षण, लगाव और विश्वास है, इसलिए इतनी विशाल सभा का आयोजन आज नापला में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी राजस्थान आते है प्रदेश को सौगातें देते हैं। आज उन्होंने प्रदेश के लिए लगभग 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक 91 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति दे चुकी है।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वागड़ क्षेत्र में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की आज आधारशिला रखी है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट भी विकसित किया जा रहा है।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53880/feed 0 53880
पाली के बने कुल्हड़ का रेलवे में होगा उपयोग: केन्द्रीय रेल मंत्री https://sevabharati.co.in/archives/53876 https://sevabharati.co.in/archives/53876#respond Fri, 26 Sep 2025 04:55:01 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53876 जयपुर/पाली। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव गुरूवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। श्री वैष्णव पाली रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि पाली से जालोर होकर दिल्ली के लिए भविष्य में ट्रेन प्रारंभ होगी साथ ही पाली स्टेशन का भी जल्द ही कायाकल्प होगा।
इस अवसर पर यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद श्री पी पी चौधरी, मारवाड़ विधायक श्री केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान एवं जिला कलक्टर श्री एलएन मंत्री आदि मौजूद रहे।
इसके बाद रेल मंत्री श्री वैष्णव हेमावास पहुंचे वहां पर उन्होंने चूडी बनाने के व्यवसाय का अवलोकन किया। रेल मंत्री नया गांव रीको एरिया में लघु उद्योग भारती गये जहां पर उन्होंने कुल्हड व्यवसाय के बारे में जानकारी ली और कहा कि इनकी क्वालिटी अच्छी है और इससे परम्परागत लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने घोषणा कि पाली में बने कुल्हड का उपयोग रेलवे में किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर वहां कार्य कर रहे कामगारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार की भी मंशा है कि स्वरोजगार, स्कील डवलपमेंट, महिला सशक्तिकरण में अधिक से अधिक लोग आगे बढे इसके लिये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।
इसके बाद केन्द्रीय रेल मंत्री ने सेवा समिति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं के सिलाई प्रशिक्षण, साधन रोजगार आय, मेंहदी और ब्यूटी पार्लर व्यवसाय और इनके माध्यम से जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव के बारे मे जानकारी ली।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री वैष्णव ने कहा कि लद्यु उद्योग से जुड़े ये सभी व्यवसाय व्यक्ति अपने घर से कर स्वयं के जीवन स्तर को सुधार सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार महिला सशक्त्किरण पर बल दे रही है उन्होंने आमजन को अनेक जनकल्णाकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53876/feed 0 53876
शिक्षा मंत्री ने जोधपुर में किया शहरी सेवा शिविर का अवलोकन https://sevabharati.co.in/archives/53872 https://sevabharati.co.in/archives/53872#respond Fri, 26 Sep 2025 04:52:07 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53872 जयपुर/जोधपुर। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर–2025 का गुरुवार को शिक्षा एवं पंचायती राज एवं प्रभारी मंत्री श्री मदन दिलावर ने अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अवलोकन के दौरान शिक्षा मंत्री ने उन लाभार्थियों से भी बातचीत की, जिन्हें वर्षों से लंबित पट्टे शिविर के माध्यम से प्राप्त हुए।
श्री दिलावर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत एवं प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा की नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि योजनाओं का लाभ सीधा आमजन तक पहुँचे। श्री दिलावर ने सभी अधिकारियों को अपने स्टॉल पर लाभार्थियों को योजनाओं की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की शिविरों में आने वाले सभी नागरिकों से संवेदनशीलता और सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53872/feed 0 53872
राजस्थान को तेज विकास की राह पर आगे बढ़ा रही राज्य सरकार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी https://sevabharati.co.in/archives/53866 https://sevabharati.co.in/archives/53866#respond Fri, 26 Sep 2025 04:49:29 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53866 जयपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश आज बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इस रफ्तार में देश के हर हिस्से, हर राज्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश विकसित होने के लिए तेज गति से काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की भी बड़ी भूमिका है।
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में गुरुवार को नापला (बांसवाड़ा) में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देशभर में 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। श्री मोदी ने राजस्थान को 42 हजार करोड़ रुपए की परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं एवं विकास कार्यों तथा दो वंदे भारत एक्सप्रेस सहित तीन नई ट्रेनों की सौगात दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में हम शक्ति के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और परमाणु ऊर्जा परियोजना के शिलान्यास से बांसवाड़ा की धरती पर ऊर्जा शक्ति यानी बिजली उत्पादन में भारत के सामर्थ्य का एक नया अध्याय लिखा गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बिजली परियोजनाओं का एक साथ शुरू होना ये दिखाता है कि आज सौर ऊर्जा से लेकर परमाणु ऊर्जा तक देश अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाई तक ले जा रहा है।
देश में ढाई करोड़ घरों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन-
उन्होंने कहा कि तकनीक और उद्योगों के इस दौर में विकास की गाड़ी बिजली से ही दौड़ती है, लेकिन देश में पूर्ववर्ती सरकारों ने बिजली के महत्व पर ध्यान नहीं दिया। आजादी के 70 साल बाद भी देश के 18 हजार गांवों में बिजली का खंभा तक नहीं लगा था। जिन गांवों में बिजली थी, वहां 4-5 घंटे बिजली आ जाए तो बड़ी बात होती थी। बड़े शहरों में भी घंटों की बिजली कटौती होती थी। बिजली नहीं आती थी तो फैक्ट्रियां भी नहीं चल पाती थीं। श्री मोदी ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनने पर हमने इन हालात को बदलने का संकल्प लिया। देश के हर गाँव तक बिजली पहुंचाई और ढाई करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्वच्छ ऊर्जा के अभियान को एक जन-आंदोलन बनाकर काम कर रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत शहरों और गांवों में छतों पर सोलर पैनल लग रहे हैं। किसानों को सस्ती बिजली मिल सके, इसके लिए पीएम-कुसुम योजना के तहत खेतों में भी सोलर पंप लगाए जा रहे हैं।
माता त्रिपुर सुंदरी और माही मां को किया नमन –
श्री मोदी ने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व के दौरान बांसवाड़ा में मां त्रिपुर सुंदरी की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने माही नदी को कांठल और वागड़ की गंगा बताते हुए कहा कि माही मां का पानी महानायक गोविन्द गुरू के प्रेरणादायी नेतृत्व में आदिवासी भाई-बहनों के संघर्ष और उनकी जीवटता का साक्षी है। उन्होंने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप, राजा बांसिया भील को भी नमन किया।
राज्य के विकास में पूरी ईमानदारी से जुटी भजनलाल सरकार-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के काम-काज की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान की सरकार राज्य के विकास में पूरी ईमानदारी से जुटी है। पूर्ववर्ती सरकार के समय में राजस्थान को जो जख्म मिले, उन्हें भरने का काम हमारी सरकार कर रही है। गत सरकार में राजस्थान पेपरलीक का सेंटर बन गया था। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों में अपराध और अवैध शराब का कारोबार खूब पनप रहा था, लेकिन जब यहां हमारी सरकार बनी तो तो हमने कानून व्यवस्था को मजबूत किया, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए। राजस्थान में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स लगाए जा रहे हैं और हाइवेज, एक्सप्रेसवेज का नेटवर्क बिछाया जा रहा है।
आदिवासी कल्याण के लिए सेवाभाव से कर रहे कार्य – 
प्रधानमंत्री ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि उनका अंत्योदय का सिद्धान्त आज हमारा मिशन बन चुका है। केन्द्र सरकार गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, सभी के हित में पूरे सेवा भाव से काम कर रही है। आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने के अवसर सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है। आदिवासियों की आस्था, आत्मसम्मान और संस्कृति की रक्षा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदिवासी समाज को हमेशा नजरअंदाज किया, जबकि हमारी सरकार ने आदिवासी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अलग मंत्रालय बनाया। आदिवासी परिवार की बेटी श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज देश की राष्ट्रपति हैं। उनकी प्रेरणा से ही हमने अति पिछड़े आदिवासियों के लिए पीएम जनमन योजना शुरू की है। जनजातीय गांवों को आधुनिक बनाने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लाभ 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों तक पहुँचेगा। देश में सैकड़ों एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वनवासियों और अनुसूचित जनजातियों के वन अधिकारों को भी मान्यता दी है। वन संसाधन आदिवासी भाई-बहनों की प्रगति का जरिया बनें, इसके लिए वनधन योजना शुरू करने, वन उपज की वस्तुओं पर एमएसपी बढ़ाने, जनजातीय समाज के उत्पादों को बाजार से जोड़ने जैसे कार्य किए हैं।
पूरा भारत मना रहा जीएसटी बचत महोत्सव- 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 साल पहले देश में टैक्स और महंगाई आसमान पर थी। हमने 2017 में जीएसटी लागू करके देश को टैक्स और टोल के जंजाल से मुक्ति दिलाई। नवरात्रि के पहले दिन से फिर से जीएसटी में बहुत बड़ा सुधार किया गया है। इसका नतीजा है कि आज पूरा भारत जीएसटी बचत महोत्सव मना रहा है। हर रोज इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीजें सस्ती हो गई हैं। घर में रसोई का खर्च कम हो गया है।
श्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथ पाउडर जैसा रोजमर्रा का सौ रुपए का सामान टैक्स की वजह से 130 रुपए का पड़ता था। 2017 में जब हमने जीएसटी लागू किया तो यही सौ रुपए का सामान 118 रुपए का आता था। अब वही सौ रुपए की चीज़ें 105 रुपए की मिल रही हैं यानी पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की तुलना में आज सौ रुपए की खरीदारी पर 25 रुपए की बचत हो रही है। इस तरह माताओं-बहनों को महीने के बजट में अब सैकड़ों रुपए की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि 11 साल पहले पांच सौ रुपए का जूता 575 रुपए का आता था। अब नए जीएसटी के बाद उसी जूते पर 50 रुपए कम देने होंगे। इसी तरह, 22 सितंबर के बाद 2014 की तुलना में साठ हज़ार रुपए की बाइक पर करीब 9 हज़ार, तीन सौ रुपए के सीमेंट के बैग पर चालीस रुपए की बचत हो रही है।
गर्व से कहो- ये स्वदेशी है—
प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव के बीच हमें स्वदेशी का मंत्र नहीं भूलना है। उन्होंने स्वदेशी को अपना स्वाभिमान बनाते हुए त्योहारी मौसम में स्वदेशी ही बेचने और खरीदने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ है कि कम्पनी या ब्रांड चाहे किसी भी देश का हो, उसका उत्पादन भारत में हो और उसमें देश के पसीने और मिट्टी की महक हो। उन्होंने देशवासियों को “गर्व से कहो- ये स्वदेशी है” का मंत्र देते हुए कहा कि जब आप स्वदेशी खरीदते हैं तो वह पैसा देश के ही किसी कारीगर, कामगार और व्यापारी के पास जाता है और देश के विकास में लगता है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा राजस्थान
विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा प्लांट से किसानों को मिल सकेंगे आउट ऑफ टर्न कनेक्शन- मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में राजस्थान स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। पीएम-कुसुम योजना के तीनों घटकों में राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। कुसुम योजना के घटक-ए में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है और राज्य के 22 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली मिलनी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर ये विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा प्लांट लग रहे हैं, वहां किसानों को आउट ऑफ टर्न कनेक्शन देने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम-सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में 74 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में सरकारी भवनों पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने का एक बड़ा कार्यक्रम भी शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ने 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगातें राजस्थान को देने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आगमन राजस्थान के लिए शुभ और ऐतिहासिक साबित होता है। दिसंबर 2024 व मई 2025 में भी प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 72 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार दिया था।
श्री शर्मा ने महान राष्ट्रवादी विचारक स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद का उनका दर्शन हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि आज देश अक्षय ऊर्जा में नई ऊंचाइयां छू रहा है और माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास आधुनिक भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बनेगा। इसके निर्माण से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बिना स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होने के साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
जीएसटी में कमी से दीपावली से पहले ही हर घर खुशहाली- 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तेजी से तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर प्रधानमंत्री की साहसिक पहल से आज पूरा देश बचत उत्सव मना रहा है। केन्द्र सरकार का यह कदम देशवासियों को पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाने का मौका दे रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान ‘विकसित भारत’ की यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
दक्षिणी राजस्थान के विकास के लिए उठाए विशेष कदम- 
श्री शर्मा ने दक्षिणी राजस्थान के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में आस्था के महत्वपूर्ण स्थलों- बेणेश्वर धाम, मानगढ़ धाम, सीता माता मंदिर और माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर को जोड़ते हुए नए सर्किट के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, राज्य सरकार महाराणा प्रताप टूरिज्म सर्किट पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रयासों से राज्य की 9 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं तथा इनमें से बड़ी संख्या आदिवासी क्षेत्र से है। अब तो इन महिलाओं में से कई ने लखपति दीदी से मिलेनियर दीदी बनने का सफर भी शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने रामजल सेतु लिंक परियोजना तथा यमुना जल साझेदारी हेतु समझौतों को मूर्त रूप दिलवाने तथा जल जीवन मिशन की अवधि 2028 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत ढाई करोड़ लोगों को जल संरक्षण से जोडने, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत चिन्हित 40 हजार जगहों में से 10 हजार स्थानों पर भूजल रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से करवाने, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेकर दो वर्षों में लगभग 19 करोड़ पौधे लगाने का विशेष रूप से उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि हर पंचायत में एक नर्सरी विकसित करने का काम भी शुरू किया जा चुका है।
91 हजार सरकारी नौकरियां दी, 1 लाख 54 हजार प्रक्रियाधीन-
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के युवाओं को सरकारी नौकरियों के भी भरपूर अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गुरूवार को दिए गए 15 हजार 136 नियुक्ति पत्रों को शामिल करते हुए राज्य सरकार द्वारा अब तक लगभग 91 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। साथ ही लगभग 1 लाख 54 हजार पदों पर नियुक्तियां प्रक्रियाधीन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में प्राप्त 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत मार्च में की जा चुकी है तथा 4 लाख करोड़ रुपये के अन्य प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं। इससे निजी क्षेत्र में रोजगार के अभूतपूर्व अवसर खुल रहे हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर 
– केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री—
केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। जीएसटी की दरों में कमी से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में बिजली की अत्यधिक कमी थी लेकिन आज देश में 500 गीगावाट स्थापित ऊर्जा क्षमता है, जिसमें से 50 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा का है।
श्री जोशी ने कहा कि आज देश पवन एवं सौर ऊर्जा सहित अक्षय ऊर्जा के सभी मानकों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे 15 लाख रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना से किसानों को दिन में बिजली मिल रही है तथा पीएम सूर्यघर योजना से आमजन द्वारा स्वयं बिजली उत्पादन सम्भव हुआ है। उन्होंने जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीएसटी में कमी के बाद सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा उपकरण सस्ते होने से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ष 2030 तक एक लाख करोड़ रुपए की बचत होगी।
15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र-
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 2 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी प्रतीक रूप में प्रदान किए। प्रदेश में गुरूवार को 5778 पशु परिचरों, 4197 कनिष्ठ सहायकों, 1800 कनिष्ठ अनुदेशकों, 1464 कनिष्ठ अभियंताओं, तृतीय श्रेणी लेवल-2 के 1200 अध्यापकों, अन्य पदों एवं अनुकंपात्मक नियुक्ति सहित 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
2 वन्दे भारत सहित 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी—
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस एवं उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का साफा पहनाकर और आदिवासी सम्मान का प्रतीक तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद श्री मदन राठौड़, केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण सहित सांसद एवं विधायकगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना के बारे में-
बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवन तहसील के गाँव आड़ीभीत, बारी, कटुम्बी, सजवानिया एवं रेल में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) स्थापित की जा रही है। इस परियोजना की कुल क्षमता 2800 मेगावाट होगी, जिसमें 700-700 मेगावाट  की 4 इकाइयां शामिल हैं। 602.72 हेक्टेयर भूमि पर संयंत्र तथा 57.43 हेक्टेयर भूमि पर कॉलोनी बनाई जाएगी। इस परियोजना में प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर तकनीक का उपयोग होगा। संयंत्र के लिए जल स्रोत माही नदी (माही बजाज सागर बाँध के अपस्ट्रीम से) निर्धारित किया गया है। परियोजना की प्रथम इकाई का वाणिज्यिक संचालन मई 2032 से प्रस्तावित है, जबकि शेष इकाइयां प्रत्येक 6 माह के अंतराल पर चालू की जाएंगी। यह परियोजना राजस्थान की दूसरी परमाणु ऊर्जा परियोजना है।
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास-
—42 हजार करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नापला में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र।
—13,183 करोड़ रुपए से राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा जोन फेज-4 एवं फेज-5 के विभिन्न भागों से विद्युत निकासी के लिए ट्रांसमिशन लाइनें।
—बीकानेर जिले में 8500 करोड़ रू. की लागत से 590 मेगावाट का बीईएसएस क्षमता युक्त एफडीआरई अक्षय ऊर्जा परियोजना।
—348 करोड़ रुपए की लागत से भोपा एवं बैतिना (जैसलमेर), नौखडा (बीकानेर) में 220 केवी के 3 जीएसएस एवं लाइनें।
—राम जल सेतु लिंक परियोजना अंतर्गत ईसरदा से रामगढ बांध (जयपुर) तक फीडर निर्माण, ईसरदा से खुरा चैनपुरा से बंध बरेठा (भरतपुर) तक फीडर निर्माण, खुरा चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) तक फीडर निर्माण, अजमेर जिले में मोर सागर कृत्रिम रिजर्वायर निर्माण और बीसलपुर से मोर सागर कृत्रिम रिजर्वायर तक फीडर निर्माण एवं चित्तौड़गढ़ जिले की रावतभाटा तहसील में ब्राहम्णी बैराज का निर्माण (कुल लागत 17,777 करोड़ रु.)
—691.43 करोड़ रू. की कुल लागत से बीसलपुर बांध परियोजना में इंटेक पंप हाउस, राजसमंद बांध में जल की आवक बढ़ाने के लिए खारी फीडर के जीर्णोद्धार, सोम-कमला-अम्बा-भीखा भाई सागवाडा फीडर, जिला-डूंगरपुर में फीडर नहर का कार्य एवं चित्तौड़गढ़ जिले में बागोलिया बांध फीडर निर्माण के कार्य।
—878 करोड़ रु. से अधिक की लागत से भरतपुर शहर में हीरादास और बिजलीघर चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण, देवली-जयपुर वाया बीसलपुर, टोडारायसिंह सड़क पर बनास नदी पर पुल निर्माण एवं 116 अटल प्रगति पथ के निर्माण कार्य।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-
—14,445 करोड़ रुपए की 7 सौर ऊर्जा परियोजनाएं।
—शिव (बाड़मेर) में 143 करोड़ रुपए से निर्मित 220 केवी जीएसएस।
—2365 करोड़ रू. की कुल लागत से ईसरदा बांध, धौलपुर लिफ्ट परियोजना, तकली परियोजना, बत्तीसा नाला परियोजना, बीकानेर जिले में आईजीएमएन के आरडी 507 पर एस्केप जलाशय।
—1758 करोड़ रुपए से अधिक की कुल लागत से बाड़मेर में एनएच-68 पर 21 किमी लम्बे फोर-लेन बाइपास, ब्यावर-मसूदा-गोयला राज्य राजमार्ग सं.-26ए, अजमेर जिले के अराइ-सरवाड़ राज्य राजमार्ग सं.-7 ई, डूंगरपुर जिले के संगमेश्वर में माही नदी पर हाई लेवल ब्रिज, अजमेर एवं खैरथल-तिजारा जिलों में गादौज माजरी से हरियाणा सीमा व माजरी नीमराणा राज्य राजमार्ग 111 एवं 111ए, डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिलों में राज्य राजमार्ग सं.- 927ए के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों में राज्य राजमार्ग सं.-162ई पर चारभुजा से निचली ओडन (नाथद्वारा) तक 88 किमी सड़क के कार्य।
—5884 करोड़ रुपए की कुल राशि से बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर जिलों में वृहद पेयजल परियोजनाओं के विभिन्न पैकेज, चम्बल-भरतपुर-धौलपुर परियोजना पैकेज 1ए के अंतर्गत विभिन्न कार्य, सवाई माधोपुर जिले की 177 ग्राम पंचायतों एवं बौंली के लिए जलापूर्ति योजना, बाड़मेर लिफ्ट परियोजना द्वितीय चरण भाग-सी में 346 गांव के लिए जलापूर्ति परियोजना, दौसा जिले के लिए ईसरदा दौसा पेयजल परियोजना पैकेज 3बी, चूरू जिले में कर्मसाना फीडर वृहद पेयजल परियोजना, अजमेर जिले में वृहद पेयजल परियोजना अरांई-सिलोरा, भीलवाड़ा जिले में सुवाणा एवं रायपुर तहसील के गांवों में जलापूर्ति के लिए रेट्रोफिटिंग कार्य, अमृत 2.0 के तहत सीकर जिले के 7 शहरों के लिए शहरी जल आपूर्ति योजनाओं के कार्य।
—128 करोड़ रुपए की लागत से भरतपुर में निर्मित 250 बेड का आरबीएम चिकित्सालय।
—140 करोड़ रुपए से जयपुर में निर्मित आईटी डवलपमेंट एंड ई-गर्वनेंस सेंटर।
—226 करोड़ रुपए की लागत से मकराना शहर में सीवरेज लाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज पंपिंग स्टेशन और झुंझुनूं जिले के मंडावा में सीवरेज एवं जलप्रदाय परियोजना।
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53866/feed 0 53866
 इनलैंड कंटेनर डीपो पुन: शुरू करने पर सीएम का आभार https://sevabharati.co.in/archives/53694 https://sevabharati.co.in/archives/53694#respond Mon, 22 Sep 2025 09:47:44 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53694 जोधपुर।  लघु उद्योग भारती के सतत् प्रयासो से राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (राजसिको) द्वारा संचालित इनलैंड कंटेनर डिपो जोधपुर, लम्बे समय से बन्द के बाद कल पुन: संचालन शुरू होने जा रहा है।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल मे अखिल भारतीय संगठनमंत्री  प्रकाशचन्द के नेतृत्व मे अखिल भारतीय निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव नरेशचंद पारीक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड, महामंत्री सुधीर गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष  महावीर चौपडा, कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा एवं जोधपुर महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने 12 जून 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मिला।   इसी प्रकार जोधपुर में 11 जुलाइ को उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़  से भेंट कर अवगत करवाया था।
डिपो के पुन: संचालन से न केवल जोधपुर अपितु पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लघु एवं मध्यम उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। निर्यातकों को अब अपने उत्पादों की कंटेनर शिपमेंट हेतु अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी और निर्यात प्रक्रिया भी तेज और सुगम होगी। जोधपुर प्रान्त महामंत्री ने बताया कि विशेष रूप से हैण्डीक्राफ्ट, ग्वारगम एवं स्टील उद्योगों को इससे बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिये लघु उद्योग भारती परिवार ने केन्द्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिह राठौड़ एवं राजस्थान सरकार का  धन्यवाद ज्ञापित किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53694/feed 0 53694
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई बसों को दिखाई हरी झण्डी -प्रदेश को सुगम यातायात की मिली सौगात https://sevabharati.co.in/archives/53528 https://sevabharati.co.in/archives/53528#respond Sat, 06 Sep 2025 13:14:25 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53528  -सुलभ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुविधाओं का हो रहा विस्तार, प्रगति के पथ पर अग्रसर राजस्थान:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के अमर जवान ज्योति से आरएसआरटीसी की 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों के फ्लैग ऑफ के साथ ही जयपुर से काठगोदाम (कैंचीधाम उत्तराखण्ड) के लिए सुपर लग्जरी बस का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधा के विस्तार के साथ प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर सुविधा की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। नवीन बसों के संचालन से यातायात के बढ़ते दबाव के प्रबंधन में सुगमता के साथ ही आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकेंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा क्रय की गई इन नवीन बसों का विधिवत रूप से पूजन किया। साथ ही उन्होंने बसों का अवलोकन करते हुए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से आमजन को सस्ती, सुरक्षित एवं आधुनिकतम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नवीन बसें शामिल कियें जाने की बजट घोषणा की गई थी। इसकी अनुपालना में प्रदेश के 12 विभिन्न बस डिपो को 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें वैशाली नगर, विद्याधर नगर, शाहपुरा, जयपुर, हिण्डौन, दौसा, अजमेर, अजयमेरू, कोटपूतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा शामिल हैं।

कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत

श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासियों को जयपुर से काठगोदाम (उत्तराखण्ड) के लिए बस सेवा की सौगात दी गई है। इससे बाबा नीम करौली धाम (कैंचीधाम) जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को आसान धार्मिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए गत वर्ष से अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता एवं कैलादेवी जैसे धार्मिक स्थानों के लिए बस सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह, शासन सचिव परिवहन विभाग श्रीमती शुचि त्यागी, प्रबन्ध निदेशक आरएसआरटीसी श्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित परिवहन विभाग एवं आरएसआरटीसी के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53528/feed 0 53528
उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी https://sevabharati.co.in/archives/53417 https://sevabharati.co.in/archives/53417#respond Thu, 04 Sep 2025 03:15:37 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53417 जोधपुर। उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

उत्तर रेलवे के दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19031, साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 03.09.25 को साबरमती से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़- डिब्रूगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को लालगढ़ से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर- हावड़ा रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को बाड़मेर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली -गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 14312, भुज -बरेली रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को भुज से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर- हावड़ा रेल सेवा जो दिनांक 04.09.25 को बीकानेर से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 150 14, काठगोदाम -जैसलमेर रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को काठगोदाम से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली -दिल्ली होकर संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को सुल्तानपुर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 14311, बरेली -भुज रेल सेवा जो दिनांक 04.09.25 को बरेली से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
9. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़ -लालगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 02.09.25 को डिब्रूगढ़ से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -नई दिल्ली -दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
10. गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा जो दिनांक 03.09.25 को प्रयागराज से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन -दिल्ली सफदरजंग-शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53417/feed 0 53417
विकसित भारत की उभरती यात्रा में मील का पत्थर है राजस्थान रिफाइनरी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा https://sevabharati.co.in/archives/53127 https://sevabharati.co.in/archives/53127#respond Sun, 24 Aug 2025 14:41:04 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53127 एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी देश की ईंधन क्षमता में करेगी अभिवृद्धि-केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि. (एचआरआरएल) का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफाइनरी परिसर में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) व डिलेयड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) का सघन निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी एवं मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रिफाइनरी मेन कंट्रोल रूम (आरएमसीआर) का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने आरएमसीआर परिसर में ऑपरेटर प्रशिक्षण सिम्युलेटर का शुभारंभ किया।श्री शर्मा ने सीडीयू, वीडीयू एवं डीसीयू यूनिट के कंट्रोल पैनल के माध्यम से पम्पिंग सिस्टम की शुरूआत की तथा इस प्रकिया की जानकारी ली।

कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी में मिलेगा रोजगार—

केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आरएमसीआर में परियोजना समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति, ओवरव्यू, उत्पाद व निकासी योजना एवं सभी महत्वपूर्ण रिफाइनरी इकाइयों की उपयोगिता एवं सम्पूर्ण उत्पादकता से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बैठक में रिफाइनरी अधिकारियों को कौशल विकास पहल की आगामी 15 दिनों में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से इस रिफाइनरी में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से रिफाइनरी की आगामी समय में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण इकाइयों को लेकर भी चर्चा की।

रिफाइनरी के बेहतर संचालन में राज्य सरकार देगी हरसंभव सहयोग—

मुख्यमंत्री ने बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों को प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन एवं बैटरी स्टोरेज के लिए नवीन संभावनाएं तलाशने तथा सांभरा में रिफाइनरी द्वारा संचालित होने वाले अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी के उत्पादों की बिक्री संबंधी कार्ययोजना बनाने एवं सम्पूर्ण रिफाइनरी परिसर में अधिकाधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी की महत्वपूर्ण इकाइयों के शीघ्र कार्यशील होने एवं पूर्ण क्षमता पर संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पौधारोपण भी किया गया।

केन्द्र एवं राज्य के संयुक्त प्रयासों से रिफाइनरी के कार्यों में आई गति—

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से पिछले 6 माह में रिफाइनरी के कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है और शीघ्र ही इसका संचालन प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक श्री हमीर सिंह भायल, डॉ. प्रियंका चौधरी, श्री आदूराम मेघवाल, श्री अरूण चौधरी सहित पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत सहित विभिन्न उच्चाधिकारी एवं एचपीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53127/feed 0 53127