खेल खिलाड़ी – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Tue, 20 Jan 2026 05:32:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg खेल खिलाड़ी – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 रेलवे स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज़ https://sevabharati.co.in/archives/62731 https://sevabharati.co.in/archives/62731#respond Tue, 20 Jan 2026 04:24:02 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62731

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे वर्कशाप जोधपुर के खेलकूद मनोरंजन एवं सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीना जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त युनियन व एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित थे उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया। पहले मैच से ही खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला और रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर स्पोर्ट्स सेकेट्री सुमित कल्ला व फुटबॉल सेकेट्री नवीन सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट काफी समय पश्चात आयोजित हो रहा है, जिसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।

टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं खेल नियमों का विशेष ध्यान रखा गया है। आने वाले दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका खेल प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रेलवे क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के इस शानदार आगाज़ से पूरे परिसर में खेल उत्सव का माहौल बन गया है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62731/feed 0 62731
प्रिंस नरूला के फ्लैग-ऑफ के साथ दौड़ा जोधपुर, पंद्रह हज़ार से अधिक रनर्स बने फिटनेस महाकुंभ का हिस्सा https://sevabharati.co.in/archives/62453 https://sevabharati.co.in/archives/62453#respond Sun, 14 Dec 2025 12:29:44 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62453 एसके जोधपुर मैराथन 2025: 15,000+ रनर्स की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ अपणायत, फिटनेस और जुनून का संगम: जोधपुर बना रनिंग उत्सव का साक्षी

जोधपुर। अपणायत की धरती जोधपुर में आयोजित एसके जोधपुर मैराथन 2025 ने फिटनेस, अनुशासन और एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस के सहयोग से आयोजित मैराथन में आए रनर्स ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन को एमटीवी रोडीज़, स्प्लिट्सविला स्टार एवं बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला ने फ्लैग-ऑफ किया। उनकी मौजूदगी ने रनर्स, खासकर युवाओं में जोश और आत्मविश्वास भर दिया।

आयोजन के दौरान प्रिंस नरूला के साथ बीजेपी नेता और संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, एसके फाइनेंस के सीओओ समीर अरोड़ा, योगेश मिश्रा, प्रवीण तिजारिया, आईआईईएमआर के निदेशक और एसके जोधपुर मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

तीन कैटेगरी में दौड़े रनर्स

एमबीएम यूनिवर्सिटी से शुरू हुई इस मैराथन में 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी ‘रन फॉर जोधपुर’ और 3 किमी फिटनेस रन का आयोजन किया गया। सभी टाइम्ड कैटेगरी के प्रतिभागियों को टाइमिंग चिप, आधिकारिक फिनिशिंग टाइम, मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए।

मैराथन विजेता रहे आकर्षण का केंद्र

प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया 21 किमी हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग विजेता योगेश गुर्जर, फर्स्ट रनर अप अर्जित सहा, सेकंड रनर अप गजे सिंह रहे तथा महिला वर्ग विजेता: भगवती डांगी, फर्स्ट रनर अप उषा शर्मा, सेकंड रनर अप पूजा राठौड़ रहीं।

वहीं 10 किमी ‘रन फॉर जोधपुर’ में पुरुष वर्ग विजेता गंभीर सिंह, फर्स्ट रनर अप मनीष नायक रहे तथा महिला वर्ग में विजेता कुमारी पारु,फर्स्ट रनर अप धनवती रहीं।

मैराथन के विजेताओं को यूनियन मिनिस्टर गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा: “एसके जोधपुर मैराथन जैसे आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सकारात्मक सोच की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। आज यहां युवाओं, महिलाओं और अनुभवी रनर्स की भागीदारी यह दिखाती है कि फिटनेस अब एक ट्रेंड नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली बन रही है।”

बीजेपी नेता और संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा: “एसके जोधपुर मैराथन अब सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि शहर की फिटनेस पहचान बन चुकी है। रनर्स की भागीदारी और ऊर्जा यह साबित करती है कि जोधपुर पूरे देश के लिए एक रनिंग इंस्पिरेशन बन रहा है।”

एसके फाइनेंस के सीओओ समीर अरोड़ा ने कहा: “एसके जोधपुर मैराथन जैसी पहलें समाज में स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत मंच हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे आयोजन से जुड़े हैं, जो फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच को भी आगे बढ़ाता है। यह मैराथन कॉर्पोरेट और समुदाय के बीच एक सशक्त जुड़ाव का उदाहरण है।”

अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए आईआईईएमआर के निदेशक एवं एसके जोधपुर मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा: “एसके जोधपुर मैराथन की सफलता हर उस रनर, सहयोगी और शहरवासी की वजह से संभव हुई, जिन्होंने इसे अपना आयोजन समझकर आगे बढ़ाया। जोधपुर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब फिटनेस और एकजुटता साथ चलती है, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रहता। आने वाले समय में भी हम इसी जोश, ऊर्जा और सहभागिता के साथ ऐसे आयोजनों के जरिए फिटनेस को जन-आंदोलन बनाते रहेंगे।”

एसके जोधपुर मैराथन 2025 ने एक बार फिर यह साबित किया कि जब फिटनेस, अपणायत और जुनून साथ चलते हैं तो पूरा शहर एक साथ दौड़ता है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62453/feed 0 62453
टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गये दो मैचों में सरदार समंद ने एंकर टीम को व मेयो कॉलेज ने बालसमंद को हराया https://sevabharati.co.in/archives/62446 https://sevabharati.co.in/archives/62446#respond Sun, 14 Dec 2025 12:17:20 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62446 जोधपुर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें रविवार 14 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस (4 गोल) टूर्नामेंट शुरु हुआ। पहले दिन दो मैचे खेले गये। पहला मैच दोपहर 3.00 बजे सरदार समंद व एंकर टीमों के बीच खेला गया जिसमें सरदार समंद ने ढ़ाई गोल के मुकाबले आठ गोल कर साढ़े पांच गोल के अन्तर से व दूसरा मैच सांय 4 बजे खेला गया जिसमें मेयो कॉलेज ने बालसमंद टीम को तीन के मुकाबले छह गोल कर तीन गोल के अन्तर से जीत दर्ज की। मैच के दौरान उम्मेद भवन पैलेस होटल के जनरल मैनेजर मनु शर्मा ने गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया। मैदान में उपस्थित महरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले मैच में सरदार समंद टीम की ओर से खेलते हुए टीम के महेन्द्रसिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी प्राक्रम सिंह ने भी पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए एंकर टीम की पहले व दूसरे चक्कर में गोल करने में नाकाम रही। टीम के सीपीओ षिवपालसिंह व लेफ्टिनेंट अरूण कुमार ने तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में मेयो कॉलेज की ओर से खेलते हुए टीम के हेमेन्द्रसिंह राठौड़ ने पहले चक्कर में दो गोल, निखिलेन्द्रसिंह राठौड़ ने दूसरे चक्कर में दो गोल व षिवांष सिंह शक्तावत ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में बालसमंद टीम की ओर से खेलते हुए एकमात्र खिलाड़ी षिवम गुप्ता ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। दोनों ही मैचों के अम्पायर योगेष्वर सिंह भांवरी थे, मैच की कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।
टूर्नामेंट में आज भी खेले जाएंगे दो मैच-
सोमवार 15 दिसम्बर से उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3.00 बजे पूल ‘ए‘ में एंकर व उम्मेद भवन पैलेस टीमों के बीच व दूसरा मैच दोपहर 4.00 बजे पूल ‘बी‘ में बालसमंद व सबमरीन टीमों के बीच खेला जायेगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62446/feed 0 62446
रोमांचक मैच में बालसमन्द ने महरानगढ़ को एक गोल के अन्तर से हराया https://sevabharati.co.in/archives/62399 https://sevabharati.co.in/archives/62399#respond Wed, 10 Dec 2025 11:41:39 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62399 26वां जोधपुर पोलो-2025 : लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट

जोधपुर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में आज से शुरु हुए 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें बुधवार 10 दिसम्बर को लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट शुरु हुआ। दोपहर 3 बजे पूल ‘ए‘ की टीमों के बीच खेले गये इस मैच में बालसमन्द टीम ने महरानगढ़ को छह के मुकाबले सात गोल कर एक गोल के अन्तर से जीत दर्ज की। मैच अन्तिम चक्कर तक रोमांचकबना रहा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्षन किया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी मैदान में उपस्थित थे। मैच से पूर्व व मैच के मध्य महरानगढ़ बैण्ड आर्मी मेकनाइज्ड बैण्ड के सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को लुभाया।
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि महरानगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए टीम के खिलाड़ी शुभम् गुप्ता ने पहले चक्कर में दो गोल व तीसरे व अन्तिम चक्कर में एक गोल किया। साथी खिलाड़ी धनन्जय सिंह राठौड़ ने पहले चक्कर में दो व यषवर्धन ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में बालसमन्द टीम के योगेष्वर सिंह भांवरी ने पहले चक्कर में तीन व दूसरे चक्कर में एक गोल किया। साथी खिलाड़ी प्राक्रम सिंह ने दूसरे चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मैच के अम्पायर मयूरध्वज तलाबगांव थे। मैच की कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने की।
लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमें-
लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट में कुल चार टीमें खेल रही हैं। पूल ‘ए‘ में बालसमन्द व महरानगढ़ जबकि पूल ‘बी‘ में मेयो कॉलेज व सरदार समंद टीमें खेल रही है।
गुरूवार 3.30 बजे मेयो कॉलेज व सरदार समंद के बीच खेला जायेगा अगला मैच- गुरुवार 11 दिसम्बर को लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट के दूसरे दिन मेयो कॉलेज व सरदार समंद टीमों के बीच मैच खेला जायेगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62399/feed 0 62399
भारतीय रेलवे ने तीन महिला क्रिकेट विश्व कप चैंपियनों को ओएसडी (खेल) के पद पर पदोन्नत किया https://sevabharati.co.in/archives/62337 https://sevabharati.co.in/archives/62337#respond Tue, 02 Dec 2025 02:16:19 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62337 नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने 2025 आईसीसी महिला विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन प्रमुख महिला खिलाड़ियों — प्रतीका रावल, स्नेह राणा और रेणुका सिंह ठाकुर — को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्रदान करते हुए ओएसडी (खेल), ग्रुप ‘बी’ राजपत्रित पद पर पदोन्नत किया है।

यह पदोन्नति खिलाड़ियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-8, वित्तीय सुरक्षा, तथा रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (RSPB) के तहत प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ प्रदान करेगी।

हाल ही में तीनों खिलाड़ियों को केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल भवन में सम्मानित भी किया गया था।

प्रतीका रावल — पूर्व पद: वरिष्ठ लिपिक, उत्तर रेलवे
भारत की सलामी बल्लेबाज़, विश्व कप अभियान में उल्लेखनीय योगदान।

रेणुका सिंह ठाकुर — पूर्व पद: कनिष्ठ लिपिक, उत्तर रेलवे
दाएं हाथ की मध्यम-तेज गेंदबाज़, कई मैचों में निर्णायक स्पेल।

स्नेह राणा — पूर्व पद: कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC), उत्तर रेलवे
ऑलराउंडर, बल्ले और गेंद दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन।

भारतीय रेलवे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की अपनी परंपरा को और सशक्त करते हुए इन खिलाड़ियों को सम्मानित और सशक्त कर रहा है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62337/feed 0 62337
जोधपुर के संदीप टाक ने मलेशिया में रचा इतिहास https://sevabharati.co.in/archives/54242 https://sevabharati.co.in/archives/54242#respond Wed, 05 Nov 2025 12:51:04 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=54242 जोधपुर। 1 नवम्बर 2025 को जालोर ज़िले के मूल निवासी और वर्तमान में जोधपुर निवासी संदीप टाक ने मलेशिया के लंगकावी द्वीप में आयोजित विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और कठिनतम एकदिवसीय खेल आयोजन आयरनमैन (IRONMAN) को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा।
आयरनमैन प्रतियोगिता की शुरुआत अमेरिकी नेवी सील्स के कमांडोज़ ने की थी। वे यह जानना चाहते थे कि तैराकी, साइक्लिंग और दौड़ — इन तीनों में से सबसे कठिन खेल कौन-सा है। चर्चा के परिणामस्वरूप इन तीनों को मिलाकर यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता बनाई गई, जिसे केवल सबसे मजबूत और धैर्यवान खिलाड़ी ही पूरा कर पाते हैं और “आयरनमैन” की उपाधि अर्जित करते हैं। यह प्रतियोगिता केवल शारीरिक क्षमता नहीं, बल्कि मानसिक शक्ति की भी कठिन परीक्षा होती है। इसमें तीन अलग-अलग कठिन खेलों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना आवश्यक होता है—

आयरनमैन में शामिल तीन चरण:
3.8 किलोमीटर समुद्री तैराकी
180 किलोमीटर साइक्लिंग
42.2 किलोमीटर पूर्ण मैराथन दौड़
(इन तीनों चरणों को मिलाकर अधिकतम 17 घंटे में पूरा करना होता है, साथ ही प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग कटऑफ समय निर्धारित होता है।)

आयरनमैन प्रतियोगिताएँ विश्व के 60 से अधिक देशों में आयोजित होती हैं, जिनमें मलेशिया का लंगकावी आयरनमैन विश्व की दूसरी सबसे कठिन आयरनमैन प्रतियोगिता मानी जाती है। जुलाई 2025 में संदीप टाक ने ओशनमैन 10 किमी तैराकी प्रतियोगिता, किनाबालू (मलेशिया) में भी पूरी की। यह विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन ओपन वॉटर महासागरीय तैराकी प्रतियोगिता मानी जाती है।

सिर्फ दो वर्षों में तैराकी, साइक्लिंग और दौड़ में महारत हासिल कर संदीप टाक ने ये उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं—

अल्ट्रा सी स्विमर (Ultra Sea Swimmer) – 10 किमी या उससे अधिक समुद्री तैराकी करने वाले खिलाड़ी
अल्ट्रा मैराथन रनर (Ultra Marathon Runner) – 42.2 किमी से अधिक दूरी की मैराथन दौड़ पूरी करने वाले धावक

राजस्थान का गौरव बने संदीप टाक

संदीप टाक अब राजस्थान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक साथ आयरनमैन (IRONMAN) और ओशनमैन (OCEANMAN) दोनों की उपाधियाँ हासिल की हैं। साथ ही, पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर) से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले आयरनमैन होने का गौरव भी उनके नाम हो गया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि यदि लक्ष्य दृढ़ हो, तो कुछ भी असंभव नहीं।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/54242/feed 0 54242
यांत्रिक शाखा को अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब https://sevabharati.co.in/archives/53725 https://sevabharati.co.in/archives/53725#respond Mon, 22 Sep 2025 11:06:51 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53725 जोधपुर। यांत्रिक शाखा ने जोधपुर मंडल अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है।

रविवार को यहां रेलवे स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में उसने वाणिज्य शाखा की टीम को 73 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों में पुरस्कारों का वितरण किया और टीमों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा भी की।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यांत्रिक शाखा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए परमवीर सिंह(101) की शतकीय पारी से 6 विकेट पर 209 रन बनाए,लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य शाखा की टीम 136 रनों पर सिमट गई। यांत्रिक शाखा की ओर से कप्तान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(शक्ति) जोगेंद्र मीणा ने 5 विकेट चटकाए।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने जोगेंद्र मीणा को मैन ऑफ द मैच,अमित जोशी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज,अजय सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, परमवीर सिंह को मैन ऑफ द सीरीज व अंपायर विकास मरवण, प्रिंस,रोशन मीणा व रवि बोधा को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन की ओर से विजेता टीम को 21 हजार,उपविजेता टीम को 11 हजार और खेलकूद संघ को सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (शक्ति) जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी व मंडल संकेत व दूरसंचार इंजीनियर शुभम यादव भी उपस्थित रहे। हित निरीक्षक शक्ति सिंह बाघेला ने आभार जताया तथा राजकुमार जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53725/feed 0 53725
राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों का जलवा, जीते कुल 8 पदक https://sevabharati.co.in/archives/53716 https://sevabharati.co.in/archives/53716#respond Mon, 22 Sep 2025 10:57:16 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53716 जोधपुर/कोटा। कोटा के राधिका रिसोर्ट एंड मैरिज गार्डन (थेकड़ा रोड) पर 18-19 सितंबर 2025 को आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस प्रतियोगिता में जोधपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर राज्य स्तर पर जोधपुर का परचम लहराया।

जोधपुर की दो प्रमुख जिम — एक्सट्रीम पावर फिटनेस जिम और योगी फिटनेस जिम से जुड़े खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाली अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर एवं एनआईएस कोच मनीषा प्रजापत ने बताया कि जोधपुर की टीम ने कुल 6 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रमुख विजेता खिलाड़ी व प्रदर्शन:

  • योगेश कुमार सेन (सीनियर व मास्टर वर्ग – 66 किग्रा): 2 स्वर्ण पदक

  • सुनील गुजराती (मास्टर वर्ग – 83 किग्रा): 1 स्वर्ण पदक

  • पूजा गुजराती (मास्टर महिला वर्ग – 69 किग्रा): 1 स्वर्ण पदक

  • मनीषा प्रजापत (सीनियर महिला वर्ग): 1 स्वर्ण पदक

  • चांदनी प्रजापत (जूनियर महिला वर्ग – 84+ किग्रा): 1 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक (सीनियर वर्ग)

  • जिनल गुजराती (सब जूनियर महिला वर्ग – 57 किग्रा): 1 रजत पदक

इसके अतिरिक्त, जोधपुर टीम ने कुल 20 पदकों के आधार पर महिला वर्ग में सब-जूनियर गर्ल्स और सीनियर गर्ल्स कैटेगरी में उपविजेता ट्रॉफी भी अपने नाम की, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

इस उल्लेखनीय प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि जोधपुर राजस्थान की पावरलिफ्टिंग प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53716/feed 0 53716
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ https://sevabharati.co.in/archives/53685 https://sevabharati.co.in/archives/53685#respond Mon, 22 Sep 2025 08:51:40 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=53685 जोधपुर। जी.एस. जांगिड़ मेमोरियल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (17-19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का गौशाला मैदान स्थित तरणताल में भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

प्रधानाचार्य श्रीमती किरण प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 55 विद्यालयों के कुल 130 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) सुमित्रा जी पंवार के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर दीपक जी सोनी (अध्यक्ष, त्रिपोलिया व्यापारी संघ), नरेंद्र जी जैन (अध्यक्ष, रोटरी राउंड टाउन), राकेश जी बोहरा (समाजसेवी), तथा महेश जी आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

प्रतियोगिता के प्रभारी एवं चयनकर्ता सुरेंद्र सोनी ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में मिशिका सोनी (19 वर्ष), सेंट पैट्रिक विद्या भवन की छात्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की।

इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राएं अलग-अलग तैराकी स्पर्धाओं में भाग लेकर राज्य स्तर के लिए चयन की पात्रता अर्जित करेंगे।

 

 

 

 

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/53685/feed 0 53685
जोधपुर ने राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान https://sevabharati.co.in/archives/52990 https://sevabharati.co.in/archives/52990#respond Sun, 17 Aug 2025 13:16:50 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=52990 जोधपुर। सीकर (खंडाला) सीकर जिला बाल बैडमिंटन एसोसिएशन और राजस्थान बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जोधपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीकर को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जोधपुर बॉल बैडमिंटन के सचिव महबूब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के साथ कोच अमित कुमार कोचावा और टीम मैनेजर सुमित उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने पर बॉल बैडमिंटन संघ के सभी अधिकारियों ने टीम और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

यह उपलब्धि जोधपुर बॉल बैडमिंटन के लिए गर्व का विषय है और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाला एक प्रेरणास्पद क्षण भी।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/52990/feed 0 52990