Gulam Mohammed – Sevabharati News https://sevabharati.co.in Latest News Channel Mon, 02 Feb 2026 09:35:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.2 https://sevabharati.co.in/wp-content/uploads/2020/12/seva-bhara-logo-new.jpg Gulam Mohammed – Sevabharati News https://sevabharati.co.in 32 32 158664721 जोधपुर में कौम मेड़ती सिलावटान का प्रतिभा सम्मान समारोह https://sevabharati.co.in/archives/62850 https://sevabharati.co.in/archives/62850#respond Mon, 02 Feb 2026 09:35:46 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62850 जोधपुर। कौम मेड़ती सिलावटान द्वारा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पांचवी रोड ईदगाह में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में 250 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सदर अल्लहाज सलीम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में कौम मेड़ती सिलावटान के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


समाज की प्रतिभाओं का बढ़ाया मान
समाज के राहिल खान पुत्र मोहम्मद युनूस खान 99.50 प्रतिशत अंक लाने पर सदर अल्हाज सलीम चौहान 1000 रुपए व नौशाद खान 1000 रुपए, शाकीर खताई 1000 रुपए का नगद व प्रशस्ति व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में समाज की उन होनहार प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और उच्च लक्ष्य के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पुलिस विभाग में पदोन्नत रमजान खान, मुराद खान को भी सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस दौरान सदर अल्हाज सलीम चौहान, नायब सदर अब्दुल मतीन खताई, केशीयर मोहम्मद शाकिर खताई, सेकेट्री शाकिर चौहान, नायब सेकेट्री अब्दुल वाहिद खताई, मुनाफ चेरमैन, इक़बाल चेरमेन, जावेद चेरमेन, मन्नान चौहान, मन्नान चौहान, जलील सलाट, अत्ताउल्लाह चौहान, सदर अब्दुल अजीज बेलिम, कोषाध्यक्ष नौशाद खान सहित मारवाड़ मुस्लिम एज्युकेशन वेलेफैयर सोसायटी के तमाम पदाधिकारी, मारवाड हज वेलफेयर सोसायटी के सदर अल्लहाज सलीम चौहान, सचिव अब्दुल जब्बार, इकरामुदीन काजी, रसुल बक्स, अब्दुल सलाम, अब्दुल हनान, जाकिर हुसैन, सौयब, शाहनवाज खान, अब्दुल कय्युब लोदी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंच सफल संचालन अब्दुली जलील सलाट ने किया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62850/feed 0 62850
दारुल उलूम फैयाज़िया के 65वें सालाना जलसे का पोस्टर विमोचित https://sevabharati.co.in/archives/62796 https://sevabharati.co.in/archives/62796#respond Tue, 27 Jan 2026 04:58:05 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62796 जोधपुर। फतेहसागर रोड स्थित दारुल उलूम फैयाज़िया के 65वें सालाना जलसे का पोस्टर विमोचन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किछौछा शरीफ से तशरीफ लाए सैयद मोहम्मद अशरफ किछौछा रहे। इस अवसर पर मुफ्ती शेर मोहम्मद साहब जोधपुर, सैय्यद मोइन अशरफ जिलानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान सैय्यद मोइन अशरफ जिलानी ने बताया कि जलसा इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। जलसे में सैय्यद नैय्यर अशरफ और मुफ्ती आजम राजस्थान शेर मोहम्मद खान रिजवी विशेष बयान पेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मदरसे के विद्यार्थियों को कारी की उपाधि प्रदान की जाएगी और डिग्रियां भी वितरित की जाएंगी। जलसे में कई अन्य मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62796/feed 0 62796
पाली में मारवाड़ का अब तक का सबसे बड़ा आध्यात्मिक महोत्सव https://sevabharati.co.in/archives/62782 https://sevabharati.co.in/archives/62782#respond Thu, 22 Jan 2026 19:22:29 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62782 विशाल कथा पांडाल, साधना हॉल, दिव्य यज्ञशाला और भव्य भोजन व्यवस्था तैयार

पाली। मारवाड़ अंचल का अब तक का सबसे विशाल और भव्य आध्यात्मिक महोत्सव आगामी 24 जनवरी (शनिवार) से 1 फरवरी 2026 (रविवार) तक अणुव्रत नगर, पाली के विशाल प्रांगण में आयोजित होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विशाल कथा पांडाल, भोजन पांडाल, साधना हॉल एवं यज्ञ कुटीर का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

मां पद्मावती धाम कृष्णगिरी के अध्यक्ष शंकेश जैन ने बताया कि कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू वसंत विजयानंद गिरी महाराज के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में यह भव्यातिभव्य अनुष्ठान संपन्न होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन
प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक साधना,
दोपहर 3 बजे से श्री महालक्ष्मी महायज्ञ,
तथा संध्या 7 बजे से भैरव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

साधना सत्र में समृद्धि को आकर्षित करने वाले जीबू कॉइन एवं पायरेट यंत्र मंत्रोच्चार के साथ सिद्ध कराए जाएंगे। वहीं श्री महालक्ष्मी महायज्ञ में जगद्गुरू देव के श्रीमुख से दुर्लभ मंत्रोच्चार के साथ काशी के विद्वान पंडितों द्वारा प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, गाय के शुद्ध देसी घी, हजारों किलो मेवे एवं विभिन्न प्रकार के चंदन से सहस्रों आहुतियां अर्पित की जाएंगी, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो जाएगा।

एक ही प्रांगण में साधना, यज्ञ, कथा, भोजन और भजन

अणुव्रत नगर ग्राउंड पर आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 10 हजार वर्गफीट में विशेष रूप से निर्मित साधना हॉल तैयार किया गया है, जहां साधनारत श्रद्धालुओं को पूर्ण शांति एवं एकाग्रता मिलेगी। साथ ही जगद्गुरू देव के लिए विशेष कुटीर का निर्माण किया गया है, जहां वे साधना एवं विश्राम करेंगे।

करीब 45 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने विशाल कथा पांडाल में हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर गुरुदेव के श्रीमुख से संगीतमयी भैरव महापुराण कथा का श्रवण कर सकेंगे। इसके समीप ही 35 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्र में विशाल भोजन शाला का निर्माण किया गया है, जहां प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक सभी आगंतुक श्रद्धालु भोजन प्रसादी का लाभ ले सकेंगे।

पौराणिक झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

महोत्सव परिसर में पौराणिक काल के देवी-देवताओं की विभिन्न प्रसंगों एवं मुद्राओं में सजी मनोरम झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी। ये प्रतिमाएं विशेष रूप से मां पद्मावती धाम कृष्णगिरी, तमिलनाडु से लाई गई हैं। इसके अतिरिक्त भी कई आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आकर्षण श्रद्धालुओं को अनुभूति का नया आयाम देंगे।

यज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु

महोत्सव से पूर्व भूमि शुद्धिकरण एवं देवी-देवताओं के आवाहन स्वरूप विशेष यज्ञ विधान किया जा रहा है। इस यज्ञ में जगद्गुरू वसंत विजयानंद गिरी महाराज के सानिध्य में विशेष मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
इस दौरान गुरुदेव द्वारा श्रद्धालुओं को रोग, कष्ट, पारिवारिक व व्यावसायिक समस्याओं से मुक्ति तथा घर-परिवार में समृद्धि के उपाय बताए जा रहे हैं। पौराणिक प्रसंगों से सजे गुरुदेव के प्रवचन श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रहे हैं।

default
default
default
]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62782/feed 0 62782
सोजत सिटी में HP व कोनिका मिनोल्टा प्रिंटिंग मशीनों की भव्य एग्जीबिशन https://sevabharati.co.in/archives/62779 https://sevabharati.co.in/archives/62779#respond Thu, 22 Jan 2026 19:17:53 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62779 सोजत सिटी।
सोजत सिटी मोड़ स्थित भट्टा होटल अमित इन में गुरुवार को HP एवं कोनिका मिनोल्टा की अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनों की भव्य एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सोजत क्षेत्र के फोटोग्राफरों एवं ऑफसेट प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीक से रूबरू हुए।

एग्जीबिशन के दौरान फोटोग्राफी एवं प्रिंटिंग से संबंधित आधुनिक मशीनों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से HP DesignJet T850, Excel 2800, Z624 सहित कलर व मोनो FMP फ्लैट-बेड स्लॉटर प्रिंटर का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर उपस्थित फोटोग्राफरों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने जानकारी दी कि इन आधुनिक मशीनों की सहायता से कम समय में उच्च गुणवत्ता की प्रिंटिंग संभव है, जिससे फोटो स्टूडियो एवं डिजिटल प्रिंटिंग व्यवसाय को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम का आयोजन लोकेंद्र शेखावत (डीलर, अभिनय डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड), दयानंद कुमावत (HP प्लॉटर एवं कोनिका मिनोल्टा) तथा रोहन सोनी (सेल्स मैनेजर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर सोजत सिटी फोटो संगठन के संरक्षक विनोद राय, पूर्व अध्यक्ष राकेश भटनागर, दिनेश माली, भरत जांगिड़, दिलीप चावला, नारायण लाल, ओम प्रकाश, राजू भाई (राजदीप प्रिंटर), परेश लोढ़ा, जितेंद्र गहलोत, ताराचंद, हाजी मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62779/feed 0 62779
भारत के मूल में ही धर्म है, भारत उसे जानता ही नहीं जीता भी है : मोहन भागवत https://sevabharati.co.in/archives/62775 https://sevabharati.co.in/archives/62775#respond Thu, 22 Jan 2026 19:15:57 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62775 आचार्य महाश्रमण से लिया आशीर्वाद, मर्यादा व अहिंसा पर दिया जोर

डीडवाना–कुचामन / छोटी खाटू।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को राजस्थान के डीडवाना–कुचामन जिले के छोटी खाटू पहुंचे, जहां उन्होंने जैन श्वेतांबर तेरापंथ के 162वें मर्यादा महोत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जैन समाज और संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में मोहन भागवत ने कहा कि भारत के मूल में ही धर्म है। भारत धर्म को केवल जानता नहीं, बल्कि उसे जीता है। भारत के हर कण में धर्म समाया हुआ है। संयम, संतुलन, अनुशासन और व्यवहार ही धर्म के मूल तत्व हैं। धर्म सबको साथ लेकर चलता है और उन्नति का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में स्वार्थ सिद्धि ही व्यवस्था बन गई है, जबकि भारत ऐसा नहीं करता, क्योंकि भारत धर्म को जानता है और उसी के अनुसार आचरण करता है।

दिखते अलग-अलग हैं, लेकिन मूल में हम सब एक

भागवत ने कहा कि भारत में लोग भले ही अलग-अलग दिखाई देते हों, लेकिन मूल रूप से सब एक हैं। यहां सब अपने हैं। समानता के भाव से ही जीवन में मर्यादा आती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि खेती में कीटों का विनाश नहीं, बल्कि नियंत्रण किया जाता है ताकि संतुलन बना रहे। यही भारत की सोच है।

दुनिया को मर्यादा और आचरण सिखाना भारत का दायित्व

उन्होंने कहा कि दुनिया को मर्यादा और आचरण सिखाना भारत का कार्य है। भारत का धर्म बताता है कि कब क्या करना है और कब क्या नहीं करना है। भारत बिना स्वार्थ के पूरी दुनिया की चिंता करता है। पाकिस्तान की बाढ़, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका को दी गई सहायता इसका उदाहरण है। भारत के विश्व से संबंध बल या आर्थिक ताकत के नहीं, बल्कि आत्मीयता के हैं।

मर्यादा में चलेंगे तो देश आगे बढ़ेगा

मोहन भागवत ने कहा कि जैसे सूर्य स्वयं प्रकाश देता है, वैसे ही हमें भी अपने आचरण से उदाहरण बनना चाहिए। मनुष्यत्व, मुमुक्षुत्व और महापुरुषत्व का पालन करके ही मर्यादा कायम रह सकती है। जब आचरण और व्यवहार सही रहेगा, तब नियम बनेंगे, अपराध घटेंगे, प्रकृति संतुलित रहेगी और देश आगे बढ़ेगा।

जहां कानून असफल होता है, वहां धर्म मार्गदर्शन करता है

भागवत ने कहा कि कानून का पालन सभी का कर्तव्य है, लेकिन कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका समाधान कानून भी नहीं कर पाता। ऐसे में धर्म मार्गदर्शन का कार्य करता है

भारत अहिंसक है, लेकिन सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाना भी आवश्यक

इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने कहा कि भारत अहिंसा का देश है और साधु-संत अहिंसा का ही संदेश देते हैं। भारत ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया, बल्कि सभी से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए। लेकिन जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तब मजबूरी में शस्त्र उठाना भी आवश्यक हो जाता है

उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य मर्यादा में रहता है, तब तक शांति बनी रहती है। समुद्र और सूर्य भी मर्यादा में रहते हैं, तभी संसार में संतुलन बना रहता है। जब मर्यादा टूटती है, तब विनाश होता है। इसलिए जीवन में अहिंसा और मर्यादा को अपनाकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62775/feed 0 62775
जोधपुर में स्व. जी.डी. मित्तल की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर, 25 जनवरी को होगा आयोजन https://sevabharati.co.in/archives/62767 https://sevabharati.co.in/archives/62767#respond Wed, 21 Jan 2026 05:46:58 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62767 जोधपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, जोधपुर एवं रूप रजत टाउनशिप सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय जी.डी. मित्तल की जन्म जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचवटी हॉल, रूप रजत टाउनशिप, पाल रोड पर आयोजित होगा, जिसमें 101 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

 

वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अनिल गोयल एवं जिला महामंत्री सीताराम राठी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम समन्वयक श्यामसुंदर गुप्ता ने जानकारी दी कि अध्यक्ष अनिल गोयल के नेतृत्व में सीताराम राठी, गुंजन मित्तल, मयंक अग्रवाल, पीयूष मोहनोत एवं सुनील बैद की टीम द्वारा जोधपुर के गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर व्यापक जनसहयोग जुटाया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक सुनील बैद एवं गुंजन मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित एवं पूर्व न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने कार्यक्रम के बैनर का विमोचन कर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत बंसल ने पोस्टर का विमोचन करते हुए शहरवासियों से शिविर में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

संयोजक मयंक अग्रवाल ने बताया कि माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा, अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एवं अग्रसेन संस्थान के अध्यक्ष उमेश लीला ने भी अपने-अपने समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है।
रूप रजत टाउनशिप सोसाइटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

अंत में आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग को मानव सेवा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62767/feed 0 62767
आई माताजी के जयकारों से गूंज उठा सोजत नगर https://sevabharati.co.in/archives/62764 https://sevabharati.co.in/archives/62764#respond Wed, 21 Jan 2026 05:29:25 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62764

सोजत। माही बीज के पावन पर्व पर मंगलवार को सोजत नगर धर्म, श्रद्धा और उल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। चौधरी समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। आई माताजी के जयकारों, बैंड-बाजों की मधुर धुनों और पारंपरिक गैर नृत्य की थाप पर थिरकते समाजजनों ने मानो आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ महेश्वरियों की बगीची से हुआ। घोड़ों, ढोल-नगाड़ों और सजे-धजे बैंड के साथ निकली शोभायात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई चौधरियों की बगीची पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया, वहीं समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत रहा। नगरवासियों ने जगह-जगह खड़े होकर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कि और माताजी के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा के समापन पर चौधरी समाज ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर चौधरी पंच दिनेश चोयल, प्रतापराम, सीरवी युवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी, रूपेश चौधरी, वेनाराम चौधरी, भीखाराम चौधरी, मुकेश चौधरी, राजकुमार चौधरी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

माही बीज के इस पावन अवसर पर निकली शोभायात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62764/feed 0 62764
हजरत तन्हापीर र.अ. के 803वें उर्स का कुल की रस्म के साथ हर्षोल्लासपूर्ण समापन https://sevabharati.co.in/archives/62761 https://sevabharati.co.in/archives/62761#respond Wed, 21 Jan 2026 05:26:32 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62761

जोधपुर। मण्डोर स्थित दरगाह हजरत तन्हापीर बाबा रहमतुल्लाह अलैहि का 803वाँ उर्स मुबारक पूरी अकीदत, एतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद छोटू खाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राजस्थान सरकार द्वारा भेजी गई चादर राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व चेयरमैन राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड द्वारा दरगाह में पेश की गई। चादरपोशी के साथ फूल अर्पित कर देश की तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की गई।

मीडिया प्रभारी अय्युब खान ने बताया कि उर्स के मौके पर रात्रि में भव्य महफिले कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के मशहूर कव्वाल साकिब अली साबरी एंड पार्टी ने अपनी मनमोहक कव्वालियों से समा बांध दिया। तेज सर्दी के बावजूद कव्वालियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा और खूब तालियां बटोरीं।

दरगाह कमेटी द्वारा अतिथियों का पारंपरिक साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष उस्ताद छोटू खाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत तन्हापीर बाबा रहमतुल्लाह अलैहि का 803वाँ उर्स पूरी अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ।

उर्स में भोपालगढ़ विधायक गीता बड़बड़, हनुमानगढ़ विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार वर्मा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सलीम, उपमहापौर जॉनी, महापौर कुंती देवड़ा, सांसद प्रत्याशी करण सिंह उचियाड़ा, जिला अध्यक्ष मनीष बिश्नोई, मेहरदिन खान, मोहम्मद यामीन, एडवोकेट इस्माइल शेरनी, इंजीनियर शहादत अली से रानी, इमरान पठान, परवेज खान, मयंक देवड़ा, बहन जाफरान, नदीम इकबाल, पार्षद शहाबुद्दीन, पार्षद शाहबाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

उर्स का विधिवत समापन सुबह 4:30 बजे कुल की रस्म के साथ किया गया।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62761/feed 0 62761
रा.स्व.संघ के प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 जनवरी को नागौर प्रवास पर https://sevabharati.co.in/archives/62758 https://sevabharati.co.in/archives/62758#respond Wed, 21 Jan 2026 03:24:48 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62758 नागौर/छोटी खाटू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी 22 जनवरी को नागौर जिले के छोटी खाटू में एकदिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे।

अपने प्रवास के कार्यक्रम के अंतर्गत, प. पू. सरसंघचालक जी जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री का छोटी खाटू में 10 दिवसीय प्रवास चल रहा है, जिसके अंतर्गत भव्य ‘मर्यादा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. मोहन भागवत जी महोत्सव में उपस्थित रहकर आचार्य श्री से संवाद करेंगे एवं संतों का आशीर्वाद-सानिध्य प्राप्त करेंगे इस अवसर देश भर से मर्यादा महोत्सव में सहभागी वृंद को संबोधित भी करेंगे !!

विदित है कि तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यों से, राष्ट्रीय एवं तात्कालिक विषयों पर ,संघ के सरसंघचालक जी की समय समय पर भेंट संवाद की सतत् परम्परा रही है इसी क्रम में गुरूवार 22 जनवरी को डॉ मोहन भागवत जी आचार्य श्री महाश्रमण जी से मिलेंगे !!

आचार्य श्री के 10 दिवसीय प्रवास एवं मर्यादा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए,तेरापंथ धर्मसंघ के प्रवासी बड़ी संख्या में छोटी खाटू आ रहे हैं । निर्धारित कार्यक्रम के पश्चात्, सायंकाल सरसंघचालक जी प्रस्थान करेंगे।
सरसंघचालक जी के इस एकदिवसीय प्रवास में उनके साथ अ. भा. सह प्रचारक प्रमुख श्री अरूण जी जैन, क्षेत्र कार्यवाह जसवंत जी खत्री, क्षेत्र प्रचारक श्री निंबाराम जी, सह क्षेत्र कार्यवाह श्री गेंदालाल जी , वरिष्ठ प्रचारक श्री नन्दलाल जी , प्रांत प्रचारक श्री विजयानंद जी भी उपस्थित रहेंगे।

]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62758/feed 0 62758
जलदाय विभाग की विभिन्न मांगों को बजट घोषणा में शामिल करने की मांग https://sevabharati.co.in/archives/62754 https://sevabharati.co.in/archives/62754#respond Tue, 20 Jan 2026 11:53:04 +0000 https://sevabharati.co.in/?p=62754 जोधपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जयपुर के बैनर तले आयोजित बैठक में जलदाय विभाग की विभिन्न लंबित मांगों को आगामी बजट घोषणा में शामिल कराने की मांग उठाई गई। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारी संघ, जिला शाखा जोधपुर के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भाग लिया।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह ने महासंघ के पदाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं जलदाय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री महोदय के नाम मांग-पत्र की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भी प्रेषित की गई।
जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि जलदाय विभाग की प्रमुख मांगों में शामिल हैं—
वर्ष 1998 में राज्य सरकार एवं कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते के अंतर्गत मंत्रालयिक संवर्ग के शेष लगभग 8000 पदों का शीघ्र आवंटन किया जाए।
मंत्रालयिक संवर्ग के द्वितीय पदोन्नति पद का पे-लेवल एल-11 किया जाए।
कनिष्ठ सहायक का न्यूनतम वेतनमान ₹25,500 निर्धारित किया जाए।
केंद्र सरकार में जमा 01.01.2004 के बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों की एनपीएस कटौती राशि को रिलीज कर, ब्याज सहित कर्मचारियों के खातों में जमा कराया जाए।
जलदाय विभाग में पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद पदस्थापन आदेशों में हो रहे अनावश्यक विलंब को समाप्त किया जाए तथा शिक्षा विभाग एवं वाणिज्य एवं लेखा संवर्ग की भांति उसी कार्यालय में कार्यग्रहण की व्यवस्था लागू की जाए।
जलदाय विभाग में वर्षों से बंद पड़ी तकनीकी एवं मंत्रालयिक संवर्ग की विभिन्न भर्तियों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
जलदाय विभाग में निजीकरण एवं ठेका प्रथा को बंद कर राजस्व एवं अन्य कार्य सरकारी कार्मिकों से कराए जाएं, जिससे राजस्व में वृद्धि हो सके।
जोधपुर स्थित झालामंड परिसर में जलदाय विभाग के कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाए।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष महासंघ (एकीकृत) केशर सिंह चम्पावत ने किया। प्रतिनिधिमंडल में जोधपुर महासंघ जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, जिलाध्यक्ष राधाकृष्णन, श्री इन्द्र विक्रम सिंह तथा प्रबोधक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष गुमान सिंह गहलोत भी शामिल रहे। ]]>
https://sevabharati.co.in/archives/62754/feed 0 62754