जेडीए दस्ते ने ग्राम रामपुरा भाटियान में नदी की भूमि से हटाए अतिक्रमण

 जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को ग्राम रामपुरा भाटियान् में नदी की भूमि पर किये गये अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।
      प्राधिकरण सचिव चंचल वर्मा के आदेशानुसार मुख्य नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनीता एवं तहसीलदार अजीत पाल सिंह के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम रामपुरा भाटियान् के खसरा संख्या 423 व 615 का मौका निरीक्षण करते हुए किस्म गैर मुमकिन नदी की भूमि पर लगभग 2-3 कि.मी. में अनधिकृत रूप से कच्चे पक्के निर्माण, चारदीवारी, तारबंदी इत्यादि अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक योगेश गहलोत, संजय सांदड़, भू-अभिलेख निरीक्षक जीवन सिंह, पटवारी महेश, पुलिस थाना मथानिया व पुलिस आयुक्तालय का जाब्ता मय जेडीए दस्ता मौजूद रहे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button