जीवन मे अहंकार का त्याग जरुरी.मनिप्रभ सुरिश्वर महाराज
सोजत । परम पूज्य आचार्य भगवत श्री जिन मनी प्रभ सुरिश्वर जी महाराज ने कहा है कि जीवन में अहंकार का त्याग होना चाहिए , इसके साथ ही शरीर के अंदर के विकारों का त्याग कर ही मनुष्य भगवान को प्राप्त कर सकता है l
उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन बांसुरी के समान होना चाहिए जिससे वह भगवान श्री कृष्ण के मुख को सुशोभित कर सके l साथ ही मीठे संगीत को सुना कर हर प्राणी को संतोष प्रदान कर सके l
महाराज ने बांसुरी का उदाहरण देते बताया कि जैसे बांसुरी अंदर से पोली होती है उसमें किसी प्रकार की गांठ नहीं होती है वह सदैव लोगों को मीठा संगीत सुनती है तभी जाकर वह भगवान श्री कृष्ण के मुख व हाथों में सुशोभित होती है इसी प्रकार हमें भी अपने जीवन को विकारों से मुक्त होकर.साथ ही मीठे वचन बोलकर किसी के प्रति वेर भाव नहीं रखना चाहिए I
पिछले दिनों जैसलमेर में परम पूज्य जिनदत्त श्रीजी महाराज के चादर महोत्सव को संपन्न करने के बाद अपने विहार कार्यक्रम के तहत सोमवार को परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभसुरीश्वर महाराज सा सोजत पहुंचे! जहां उन्होंने कुशलवाड़ी में आयोजित धर्म सभा को संबोधित किया l
आचार्य श्री के साथ मणीमयंक प्रभ सागर.महाराज मुनि विरक्त प्रभ सागर महाराज के साथ ही साध्वी दीप्ति दर्शना श्री जी महाराज साहब. साध्वी अर्हम श्री जी महाराज साहब भी उपस्थित थे l
उन्होंने कहा कि परमात्मा के यहां कोई भेदभाव नहीं होता है सभी मनुष्य संभा व रूप से ईश्वर को प्राप्त कर सकता है l महाराज श्री ने सोजत को लेकर अपने 53 वर्ष के संयम काल यहाँ पूर्व मे कई बार अपने प्रवास ओर आगमन के संस्मरण साझा किए l उन्होंने बताया कि कुशलवाड़ी मे निर्मित मंदिर की प्राण प्रथिस्था उनके गुरूजी के कर कमलों द्वारा होने की जानकारी प्रदान की l
इस अवसर समारोह आयोजक कुशलवाडी सोजत परिवार के नवरतनमल सोमचंद भंडारी. ललिता भंडारी अर्नव भंडारी. गौरव भंडारी के साथ ही ट्रस्ट के पर्णित सिंघवी. श्री मती वीना सिंघवी. हैदराबाद सोजत. सुरदीप भंडारी व हर्षिता भंडारी आदि ने महाराज का पूजन कर अभिनन्दन किया l
इस अवसर पर सुरेश सुराणा. पुष्पतराज मुणोत,नवरतन भंडारी, कैलाश मेहता. बाबू लाल बोहरा. रमेश जैन. अनिल सिंघवी. उगमराज सुराणा. उत्तम बलाई. तारकेश्वर मेहता. विनोद लोढ़ा. जयंती भंडारी. नरपत मुनोत. गजेंद्र सोनी. प्रवीण बोहरा हेमंत सिंधवी. गजेंद्र सिंघवी. अशोक संचेती. ओस्तवाल .विजेंद्र मुनोत बॉम्बे. गौतम बांठिया. दिनेश सिंघवी.भेरूलाल पटनेचा. शांतिलाल सिंघवी.हरी नारायण पाराशर. बहादुरसिंह खींची.विनीत बलाई.सुनील शर्मा. सुरेश भंडारी. फूलवंती भंडारी,
उषा सिंघवी, संगीता भंडारी, रेखा कोरिमुथा, दीपिका श्रीश्रीमाल, निर्मला सिंघवी, गुणवंती मेहता, ममता सिंघवी, डिंपल सिंघवी , अनिता बलाई, आशा सुराणा आदि उपस्थित रहे!