सर्वसम्मति से ताराचंद टांक (सैनी) फिर बने चौधरी, तेरहवीं बार संभाली जिम्मेदारी

सोजत सिटी ।  माली समाज पावटी का बास मोहल्ले की हथाई पर सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार वार्षिक आम बैठक का आयोजन चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) की अध्यक्षता में हुआ। बैठक की शुरुआत श्री ठाकुर जी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले तथा संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा में कालूराम सोलंकी, गिरधारी गहलोत, रतन भाटी, पेमाराम गहलोत और देवाराम गहलोत सहित समाजबंधु मौजूद रहे।

बैठक में वर्तमान चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। धनराज गहलोत और राकेश देवड़ा सहित उपस्थित मोहल्लावासियों ने हिसाब-किताब की जांच कर उसे सही पाया तथा केश बुक में हस्ताक्षर कर पुष्टि की। समाजजनों ने विकास कार्यों और सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की।

परंपरा के अनुसार टांक (सैनी) ने मौखिक इस्तीफा दिया, जिसके बाद नए चौधरी के चयन पर चर्चा हुई। रामचन्द्र देवड़ा और चम्पालाल गहलोत ने पुनः ताराचंद टांक (सैनी) के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन लालाराम पालरिया और लेहराराम गहलोत ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जयकारों के बीच उन्हें तेरहवीं बार चौधरी चुना गया और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

नवनियुक्त चौधरी ने निर्माणाधीन मंदिर और हथाई के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग की अपील की। हरीराम पालरिया ने बताया कि उनके कार्यकाल में मंदिर और हथाई का निर्माण सुंदर ढंग से किया जा रहा है, जो समाज के लिए यादगार रहेगा।

बैठक में मोहनलाल गहलोत, राजाराम सोलंकी, सोहनलाल सांखला, रामचन्द्र सोलंकी, कानाराम गहलोत, सुमेर देवड़ा, प्रकाश सोलंकी, सुगनाराम गहलोत, बबलू पालरिया, चेतन गहलोत, दुर्गाराम सांखला, माणक गहलोत, दिनेश गहलोत, मिसरीलाल पालरिया, गोपाल सांखला सहित अनेक समाजबंधुओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

चौधरी बनने पर माली समाज अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, बड़ाबास चौधरी गोरधनलाल गहलोत, नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला, धोलीवाड़ी चौधरी गणपतसिंह पालरिया, प्रेम पटवारी, विकास टांक, बालमुकुंद गहलोत, गोतम तंवर, प्रकाश टांक, खीवराज देवड़ा, प्रताप पालरिया, प्रेम सोलंकी, जगदीश पालरिया, दिनेश टांक, नरेंद्र तंवर, कमलेश सांखला, शंकर पालरिया, विकास गहलोत, कन्हैयालाल गहलोत, कैलाश सांखला, भाणाराम मास्टर, कैलाश सोलंकी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

अंत में चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने सभी मोहल्लावासियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की और बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button