सोजत में महाआरती से हुआ सोजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ
सेजल माता मंदिर में श्रद्धा, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों से सजा पहला दिन
सोजत। स्थानीय पुलिस थाना रोड स्थित अधिष्ठात्री सेजल माता मंदिर पर नवरात्रि की प्रथम महाआरती के साथ सोजत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय सोजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आरती का नेतृत्व निधि पुत्री अनोप सिंह लखावत ने किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मंदिर परिसर में आयोजित प्रथम महाआरती में वीरांगना वाहिनी की बालिकाओं ने महाकाल स्टाइल में अनुशासित ढंग से ढोल-रिदम के साथ आरती कर वातावरण को धर्ममय बना दिया। इस दृश्य को देखने के लिए नगरवासी बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।
आसमान में छाई रंग-बिरंगी आतिशबाजी
आरती उपरांत हुई गगनचुंबी आतिशबाजी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। 501 आवाज वाले पटाखों और रंग-बिरंगे अनारों की छटा से सारा आकाश रोशन हो गया। लोगों ने यह नजारा अपने घरों की छतों से देखा और तालियों से स्वागत किया।
गरबा और भजन संध्या से बही भक्ति रसधारा
आरती के बाद सेजल माता मंदिर मंडल एवं वीरांगना वाहिनी की बालिकाओं ने ढोल-ताशों की थाप पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात भजनों की सरस प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण में भक्ति रस की धारा प्रवाहित हो गई।
आकर्षक श्रृंगार और भव्य साज-सज्जा
मंदिर और देवी प्रतिमा को गुलाब की पंखुड़ियों, आर्टिफिशियल फ्लावर्स और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर दिव्य आभा से चमक उठा।
आयोजन में ये रहे उपस्थित:
सोजत महोत्सव समिति संयोजक अनोप सिंह लखावत, अध्यक्ष जोगेश जोशी, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष भवानीशंकर सोनी, सह सचिव राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हितेंद्र व्यास, पेंशनर्स समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पतराज मुणोत, ताराचंद सैनी, सत्तु सिंह भाटी, भीकाराम प्रजापत, दुगाराम, पूनाराम, अशोक सैन, श्यामलाल व्यास, भवानीशंकर जांगिड़, जवरीलाल बौराणा, कृष्णा भाटी, जुगलकिशोर निकुंम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, राजेश सांखला, माणक राज, डॉ. आनंद भाटी, उर्मिला मुणोत, नरपतसिंह दैय्या, चुन्नीलाल बोस, सुरेश मेवाड़ा, भरत जोशी, भव्य व्यास, शांतिलाल, शंकरलाल, हीरा सिंह सांखला, ओमप्रकाश मोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सोजत महोत्सव का यह शुभारंभ आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिकता का अनुपम संगम रहा। आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से शहर की धार्मिक चेतना को जागृत किया जाएगा।