मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण
देश-दुनिया में बढ़ाएगा जोधपुर का मान-सम्मान और गौरव
कला-संस्कृति जगत में सुनहरे आयाम स्थापित करेगा
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जोधपुर में बन रहा बहुद्देश्यीय अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेंटर – मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, कला संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण संवर्धन की दिशा में सुनहरे आयाम स्थापित करने के साथ ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों के माध्यम से देश-दुनिया में जोधपुर को गौरव प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज इसका लोकार्पण करेंगे।
मारवाड़ इज्टरनेशनल सेन्टर का निर्माण कार्य माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत किया जा रहा है। इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य जोधपुर शहर में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के बड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बहुपयोगी भवन एवं परिसर उपलब्ध कराना है।
इसका निर्माण राजकीय महिला पॉलिटेक्निक परिसर के दक्षिणी पूर्वी भाग में स्थित कुल 65000 वर्गमीटर (40 बीघा) भूमि पर करवाया जा रहा है। इस ऑडिटोरियम की बैठक क्षमता 1350 व्यक्तियों (1036 व्यक्ति भूतल एवं 314 बॉलकानी) की होगी।
इसमें ऑडिटोरियम निर्माण के साथ कल्चरल सेन्टर का भी निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें आर्ट, फोटोग्राफी गैलेरी, लाईब्रेरी, पेन्टिंग स्टूडियो एवं एक वीआईपी लॉज का निर्माण किया जा रहा है।
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार एवं कॉन्फ्रेन्स आयोजित करने हेतु दो सेमिनार हॉल (प्रत्येक की क्षमता 64 व्यक्ति) तथा दो कॉन्फ्रेन्स हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है जिनमें एक में क्षमता 80 व्यक्ति तथा दूसरे की क्षमता 50 व्यक्तियों की है। ऑडिटोरियम के बेसमेन्ट एवं ऑपन स्पेस में कुल 582 कार 505 दोपहिया वाहन एवं 8 बसों की पार्किंग का प्रावधान रखा गया है।
आगन्तुकों के लिए हेतु दो रेस्टोरेन्ट (प्रत्येक की क्षमता 72 व्यक्ति) के निर्माण का प्रावधान भी कल्चरल सेन्टर के समीप रखा गया है। इसके साथ ही आगन्तुकां के लिए 14 गेस्ट रूम का निर्माण भी करवाया जा रहा है।
कलाकारों के लिए दो डोरमेट्री एवं 25-25 क्षमता के दो ग्रीन रूमस का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही दो बेन्केट लॉन व एग्जिबिशन सेन्टर (प्रत्येक का क्षेत्रफल 5820 वर्गमीटर) का प्रावधान रखा गया है।