विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

जांगिड़ अधिवक्ता संघ ने सौपा ज्ञापन

जोधपुर। जांगिड़ अधिवक्ता संघ और सर्वसमाज के अधिवक्ताओं द्वारा 17 सितंबर को मनाई जाने वाली भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय एवं राजकीय अवकाश घोषित करने हेतु प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम एडिशनल कलेक्टर जयनारायण मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।

संघ के महासचिव व समाज के प्रवक्ता भारत भूषण शर्मा एवं संघ के अध्यक्ष रामसुख शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक दल जोधपुर के एडिशनल कलेक्टर के समक्ष तीन ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि कला एवं सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।

इस हेतु सर्वसमाज के व्यक्तियों द्वारा समय-समय पर पिछले 70 वर्षों से राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जाती रही है। इसी क्रम में हाल ही में अब हम सभी कला एवं सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा के अनुयाई के रूप में सभी बंधुओ को यह लगने लगा है कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री जो स्वयं कला के प्रेमी है तथा इसमें आपकी अटूट आस्था है और आप बहुत ही विशाल हृदय के हैं साथ ही हमारी इन मांग पर विशेष रूप से ध्यान देकर भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश एवं राजकीय अवकाश घोषित करने की कृपा करेंगे।

इस दौरान एडवोकेट रामदेव जांगिड़, दीपक सुथार, हेमंत सुथार, राकेश शर्मा, तेजाराम, भुराराम जांगिड़, दुर्गेश शर्मा, रामचंद्र वर्मा, प्रमोद कुलरियां, मुकेश शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button