जेएनवीयू की विशेष परीक्षाएं 11 से
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले के संबद्ध सभी महाविद्यालयों की विशेष परीक्षाएं 11 फरवरी से प्रस्तावित है। ये परीक्षाएं पूरक परीक्षाओं के साथ होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर केआर गेनवा ने बताया कि विश्वविद्यालय की सितंबर-अक्टूबर में हुई सामान्य परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी कोविड-19, कंटेनमेंट जोन और राज्य से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हुए थे। ऐसे विद्यार्थी विवि की विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने 10 नवंबर तक विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रार्थना पत्र मय आवश्यक दस्तावेज के परीक्षा अनुभाग में जमा करवाए हैं केवल उन्हीं विद्यार्थियों को विशेष परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।