गौशाला में दिए 600 किलो तरबूज

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ व उन्नति समाजिक सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा गौसेवा की गई। प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के श्याम सुंदर व्यास अनसूया व्यास व उन्नति समाजिक सेवा संस्था के राजेंद्र मीणा, सूर्यप्रकाश मिश्रा के आह्वान पर सभी सदस्यों ने कोरोना वायरस के चलते गंगा दशमी व निर्जला एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय गौसेवा शारदा गौशाला चांदपोल चौका में किये जाने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में आज दिनेश जोशी व बद्रीनारायण हर्ष के नेतृत्व में गौग्रास के रूप में 600 किलो मतीरे गौमाता को काटकर खिला कर गौसेवा की गई। प्रदेशाध्यक्ष गुरु गोविंद कल्ला, पण्डित विजयदत्त पुरोहित, पण्डित ओमश्री राम, पंडित अश्विनी दवे,लीला रंगा, आशीष रंगा, अंकित पुरोहित, एडवोकेट सुनील ओझा, घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, गिरधारी लाल सोनी, अभयकुमार व्यास, मंजीत चौहान, सागर छंगाणी, सुनीता व्यास, राघव व्यास, दीक्षा व्यास, उषा व्यास, पूनम पारीक, कविता पारीक, श्रीमती रमा शाह, रेशम बाला, सुनीता शर्मा, श्रीमती राजुल ,श्रीकांत व्यास, दीनदयाल पुरोहित, सुशील व्यास, जयगोपाल पुरोहित, ओम जोशी, राजु,ओगड राम, भैराराम, सोनू जोशी, मोनू, दुर्गा जोशी, चीकू, मनीष, विशाल, राकेश, विमलेश, बेबी जोशी, पप्पु राम, गोविंद कुमार, वन्देमातरम जोशी, भुवनेश थानवी, सन्दीप हर्ष, मीनाक्षी हर्ष, केशव मीना आदि के द्वारा सेवा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button