पत्नी से रात को की बात: कोरोना वेलनेस सेंटर में श्रमिक ने लगाया फंदा

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार
जोधपुर। जिले के बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र के देड़ा गांव में बने कोरोना वेलनेस सेंटर पर रात को एक श्रमिक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आज सुबह अन्य मजदूर उठे तब वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वह गत दिनों गुजरात से लौटा था। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस उप अधीक्षक राजूराम ने बताया कि देचू के देड़ा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय देवाराम पुत्र चीमाराम भील व चार पांच अन्य मजदूर गत 29 अप्रेल को गुजरात से लौटे थे। तब उन्हें क्वरंटाइन के लिए देड़ा गांव की एक सरकारी स्कूल में ठहराया गया था। देवाराम ने रात को खाना खाया और पत्नी व ससुराल वालों से बातचीत की थी। आज सुबह सात बजे क्वरंटाइन में रहने वाले अन्य मजदूर उठे तब एक मजदूर देवाराम के कमरे की तरफ गया। इस पर वह पंखे के हुक में शॉल से फंदे पर लटका मिला।
सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर बालेसर थानाधिकारी दीपसिंह, देचू पुलिस एवं स्वयं उपाधीक्षक राजूराम आदि वहां पहुंचे। शव को उतारवा कर अस्पताल भिजवाया गया। आरंभिक पड़ताल में बताया गया कि इनकी जांच की गई थी। मगर कोई नेगेटिव या पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button